08/09/2025
भारत विकास परिषद् राजस्थान पश्चिम प्रान्त
सुखी जीवन के लिए पांच आधारभूत सूत्रों का पालन आवश्यक - न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल
जोधपुर, सभी लोग सुखी जीवन चाहते हैं लेकिन उसके लिए आवश्यक कर्म का पालन नहीं करते हैं । ये उद्गगार भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने भारत विकास परिषद् के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि पर्यावरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य तथा स्वदेशी आचरण का पालन किये बिना सामाजिक जीवन में सुख प्राप्ति सम्भव नहीं है । उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए योजना बना कर समर्पित भाव से कार्य करें । उन्होंने इसके लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन ने कहा कि परिषद् की प्रत्येक शाखा 10 जरुरत परिवारों का चयन कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्वावलंबन पर कार्य करें ताकि वे सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकें । उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास जाग्रत कर उन्हें सक्षम बनायें ।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुर्गा दत्त शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन में राष्ट्र प्रथम का भाव होना चाहिए । समाज में राष्ट्र चिंतन के माध्यम से सकारात्मक बदलाव से भारत का विकास संभव है ।
क्षेत्रीय संरक्षक श्री राधेश्याम रंगा ने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए कौशल विकास को आवश्यक बताते हुए कहा कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार तभी सम्भव है जब वे आधुनिक समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर अपनी दक्षता का विकास करें ।
प्रान्तीय अध्यक्ष श्री नारायण रुप राय ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा प्रान्तीय महासचिव गिरीश लोढ़ा ने आभार ज्ञापित किया । बैठक का संचालन प्रान्तीय उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ. महेन्द्र गहलोत ने किया ।
स्थानीय निजी फार्म हाउस में आयोजित प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री जगदीश शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक सेवा श्री भवानी शंकर गौड़, क्षेत्रीय अंकेक्षक श्री अमृतराज धारीवाल, प्रान्तीय संरक्षक ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप राठी, प्रान्तीय वित्त सचिव श्री रामाकिशन भूतड़ा, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. द्वारका लाल माथुर, प्रान्तीय संयोजक संस्कार श्री रामस्वरूप भटनागर, प्रान्तीय संयोजक सेवा श्री मदनलाल माली, प्रान्तीय संयोजक पर्यावरण डॉ. रामकिशन विश्नोई, जोधपुर महानगर समन्वयक श्री शैलेष माहेश्वरी, सह समन्वयक श्री भंवरलाल दैया, पर्यावरण प्रभारी डॉ. प्रवीण भार्गव, भारत विकास संस्थान अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र भूतड़ा, जोधपुर मुख्य शाखा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिड़ला, सचिव श्री राजेन्द्र मंत्री, कोषाध्यक्ष श्री अरुण कच्छवाहा, जोधपुर मारवाड़ शाखा सचिव श्री दिनेश सेठिया, कोषाध्यक्ष श्री यश शर्मा, संयोजक पर्यावरण श्री सुरेन्द्र वैष्णव, संयोजक संस्कार श्री हरि कृष्णानी नन्दनवन शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र व्यास, सचिव श्री संजय भण्डारी, सरस्वती नगर शाखा संरक्षक श्री पी.डी. अग्रवाल, रातानाडा शाखा सचिव श्री सुरेश दुग्गल, कोषाध्यक्ष श्री अश्विनी चड्ढा, संयोजक संस्कार श्री मधुसूदन व्यास, पावटा शाखा अध्यक्ष श्री सम्पत सिंह टाक, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सोलंकी तथा सूर्यनगरी शाखा सचिव श्री किशोर हरवानी, कोषाध्यक्ष श्री धनंजय टिलावत सहित जोधपुर महानगर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे । सीए विनोद व्यास ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किया ।
बैठक के अन्त में पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष स्व. श्री सुरेंद्र कुमार जैन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।