राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जोधपुर

  • Home
  • India
  • Jodhpur
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जोधपुर

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जोधपुर इस page का उद्देश्य किसान नेता हनुमान जी बेनीवाल को मजबूत करना है !
जय हनुमान जय रालोपा 🔰
(3)

09/09/2026

हनुमान बेनीवाल जी मार्मिक अपील 🥹🙏

साथियों कल से नगर निकाय चुनाव शुरू हो रहे है ये चुनाव नेताजी एवं हम सब के लिए बहुत बड़ा चुनाव है, इसकी हार-जीत राजस्थान का भविष्य तय करेगी 🫂

इसबार आप जाति, पार्टी एवं धर्म से ऊपर उठकर RLP को मजबूत करे, आपको कभी अकेला महसूस नही होने देगे 🔰💙

09/09/2026

राजस्थान में नगर निकाय आम चुनाव प्रथम चरण का मतदान आज 9 सितंबर को हो रहा है प्रदेश के समस्त मतदाताओं से अपील करती हुं कि जिस नगर निकाय में Rashtriya Loktantrik Party का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है एक बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पर विश्वास कर #बोतल के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर अपना अमूल्य वोट व समर्थन देकर विजय बनावे।।
Hanuman Beniwal राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जोधपुर

08/09/2026

सभी कार्यकर्ताओं से एक महत्वपूर्ण अपील 🙏

हनुमान बेनीवाल जी के पास चुनावी सभाओं और जनसंपर्क के लिए समय सीमित है। ऐसे में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि उनके प्रत्येक कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के, कम समय में अधिकतम जनसंपर्क और राजनीतिक प्रभाव के साथ संपन्न हों।

हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी के लिए सम्माननीय है, लेकिन फिलहाल चुनावी कार्यक्रमों में हमारा उद्देश्य मंच पर फोटो खिंचवाना नहीं, बल्कि जनता के बीच पार्टी की ताकत बढ़ाना होना चाहिए। आज हमें फोटो से अधिक वोटों की आवश्यकता है।
इसलिए सभी साथी मंचों से दूरी बनाकर व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और जमीनी स्तर पर बिना दिखावे के जनसंपर्क में अपनी भूमिका निभाएं। फोटो आने वाले समय में भी लिए जा सकते हैं, लेकिन वोटों के लिए अभी से लगातार मेहनत करना जरूरी है।

इसलिए समझदारी, अनुशासन और राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दें।

आज जो अपार जनसमर्थन हनुमान बेनीवाल जी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मिल रहा है, उसे केवल भीड़ तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उसे वोट और राजनीतिक ताकत में बदलना है।

हर कार्यक्रम में हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए—हनुमान बेनीवाल जी का समय बचे, कार्यक्रम सफल हो और जनसमर्थन वोटों में बदले।

अनुशासित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन और मजबूत राजनीति की पहचान होता है।
Hanuman Godara Jat Rashtriya Loktantrik Party
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जोधपुर

06/09/2026

कल दिनांक 6 सितंबर 2026 को AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोक सभा में मेरे साथी सांसद श्री असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ जयपुर में विशाल जन- सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम रहेगा -
06 सितंबर 2026 (रविवार)
⏰ शाम 6:15 बजे से
📍 90 फीट रोड, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर,जयपुर

03/09/2026

नागौर जिले की #मुंडवा नगर पालिका वार्ड नंबर 11 से Rashtriya Loktantrik Party प्रत्याशी आशा देवी निर्विरोध जीती ✌️
सभी विपक्षी उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया 🙌🔰
Hanuman Beniwal

शहरों में जिस तेजी से आज RLP के साथ लोग खड़े होते दिखाई दे रहे हैं, वह महज भीड़ का बढ़ना नहीं, बल्कि राजस्थान की बदलती र...
01/09/2026

शहरों में जिस तेजी से आज RLP के साथ लोग खड़े होते दिखाई दे रहे हैं, वह महज भीड़ का बढ़ना नहीं, बल्कि राजस्थान की बदलती राजनीतिक सोच का साफ संकेत है। लंबे समय से बड़े दलों की राजनीति को करीब से देखने वाली शहरी जनता अब केवल भाषण, वादे और सत्ता का चेहरा नहीं देख रही, बल्कि ऐसी राजनीति तलाश रही है जो उनकी आवाज़ को सीधे सत्ता के सामने खड़ा कर सके। RLP के साथ बढ़ता यह जुड़ाव बताता है कि पार्टी की पकड़ अब केवल ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि शहरों की गलियों, बाजारों और आम परिवारों तक उसकी राजनीतिक पहुंच तेजी से बन रही है।

सबसे बड़ा संदेश यह है कि जिन शहरों को कभी बड़े राजनीतिक दलों का सुरक्षित मैदान माना जाता था, वहीं अब RLP के प्रति बढ़ता समर्थन उन दलों के लिए गंभीर चेतावनी बनता जा रहा है। लोग अगर बिना किसी बड़े राजनीतिक दबाव के अपने स्तर पर RLP के साथ जुड़ रहे हैं, तो यह किसी सामान्य चुनावी लहर से ज्यादा गहरी बात है। यह उस भरोसे का संकेत है जो धीरे-धीरे संगठन और नेतृत्व के प्रति बन रहा है। आने वाले चुनाव में यह बढ़ता शहरी जुड़ाव अगर इसी गति से आगे बढ़ा, तो राजस्थान की राजनीति में मुकाबला केवल दो बड़े दलों के बीच नहीं रहेगा—बल्कि तीसरी ताकत अपनी शर्तों पर राजनीतिक समीकरण बदलने की स्थिति में दिखाई देगी।

आज RLP के साथ खड़ा होता हर नया चेहरा एक राजनीतिक संदेश है—अब शहरों का मतदाता केवल विकल्प तलाश नहीं रहा, वह विकल्प को मजबूत करने के लिए मैदान में उतर रहा है। यही बदलाव आने वाले समय में कई राजनीतिक गणितों को उलटने की ताकत रखता है।

31/08/2026

जिस पार्टी को गाँवो की पार्टी बताते थे....
उसी पार्टी का निकाय चुनाव में इतना अधिक असर है कि जहाँ पहले निकाय चुनाव के लिए टिकट 10 दिन पहले प्रत्याशी घोषित कर दिए जाते थे वहाँ अब आज अंतिम दिन घोषित हो रहे है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और देश की सबसे पुरानी पार्टी को राजस्थान की एक क्षेत्रीय पार्टी ने पूरा सिस्टम हिला कर रख दिया है....❤️🔰
Rashtriya Loktantrik Party Hanuman Beniwal

 #आजादी के बाद पहली बार किसी पार्टी ने राजस्थान के सबसे पिछड़े  #जोगी_नाथ समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया हैनगर निकाय चुनाव ...
29/08/2026

#आजादी के बाद पहली बार किसी पार्टी ने राजस्थान के सबसे पिछड़े #जोगी_नाथ समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया है

नगर निकाय चुनाव मे #बाड़मेर के वार्ड 21 से #नारायण_नाथ_जोगी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है🤞🔰💥

आज बाड़मेर मे बड़ी संख्या मे नाथ एवं #कालबेलिया समुदाय ने का दामन थामा है 🫂

24/08/2026

हनुमान बेनीवाल यदि ये अनाउंस करदे कि मैं राजनीति से संन्यास लेता हु कल से मुझे कोई याद नहीं करे,

सच बता रहा हु कल ही से राजस्थान में न्याय नाम का शब्द हट जाएगा और जब कोई नहीं सुन रहा होगा तब किसी को याद करने का विकल्प नहीं बचेगा,

लोग सड़कों पे न्याय की लड़ाई देखने के लिए तरस जाएंगे

न्याय देने फिर कोई अधिकारी गाड़ी के बोनट पे नहीं बैठेगा

फिर कभी कलेक्टर SP मंच पे आके ज्ञापन नहीं लेगा

फिर कभी कोई जयपुर कूच नहीं करेगा

फिर कभी कोई न्याय योद्धा नहीं होगा

राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन का साथ दो

Hanuman Beniwal

Address

Jodhpur
342311

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जोधपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share