District Collector & Magistrate, Jodhpur

District Collector & Magistrate, Jodhpur Official Handle of District Collector and District Magistrate, Jodhpur, Rajasthan.

 #जोधपुरहरियालो राजस्थान अभियान के तहत बनाड़ ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितएक पेड़ मां के नाम” अ...
03/09/2026

#जोधपुर

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बनाड़ ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल का दिया संदेश

प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन ने किया पौधारोपण

जोधपुर, 3 सितंबर। वन विभाग एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत बनाड़ में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार करने के साथ-साथ आमजन में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग तथा अध्यक्ष, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम श्री भवानी सिंह देथा ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं श्रमिकों को पौधारोपण करने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की शपथ दिलाई।

*पौधारोपण को जनअभियान का स्वरूप देने पर जोर*

प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि पौधारोपण मात्र एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण-संतुलित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प ले, तभी पौधारोपण अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा।

उन्होंने ग्रामीणों से पौधों को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने तथा अधिकाधिक लोगों को पौधारोपण अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। श्री देथा ने बनाड़ अमृत सरोवर तालाब परिसर में किए गए वृहद पौधारोपण एवं वहां विकसित किए गए पार्क की हरियाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विकास के ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने के साथ सामुदायिक उपयोग के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण हैं।

*हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बनाड़ ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल का दिया संदेश*

*प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन ने किया पौधारोपण*

जोधपुर, 3 सितंबर। वन विभाग एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत बनाड़ में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार करने के साथ-साथ आमजन में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग तथा अध्यक्ष, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम श्री भवानी सिंह देथा ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं श्रमिकों को पौधारोपण करने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की शपथ दिलाई।

*पौधारोपण को जनअभियान का स्वरूप देने पर जोर*

प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि पौधारोपण मात्र एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण-संतुलित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प ले, तभी पौधारोपण अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा।

उन्होंने ग्रामीणों से पौधों को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने तथा अधिकाधिक लोगों को पौधारोपण अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। श्री देथा ने बनाड़ अमृत सरोवर तालाब परिसर में किए गए वृहद पौधारोपण एवं वहां विकसित किए गए पार्क की हरियाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विकास के ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने के साथ सामुदायिक उपयोग के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण हैं।

Bhajanlal Sharma
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

02/09/2026

सुर्खियों में राजस्थान...

राजस्थान की हर नई पहल, हर नवाचार और हर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए फॉलो करें
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

सुजस वीडियो बुलेटिन
2 सितम्बर, 2026

https://youtu.be/62ZDPAie0AQ?si=iGA9eIyqQob1Q4fc

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन

- पर्यटन को नई उड़ान | 5 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से पर्यटन स्थलों का होगा विस्तार | विरासत, संस्कृति और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

- जयपुर नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन जांच पूरी | 19 निकायों के 690 वार्डों में 3,366 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित | 4 सितंबर को होगा चुनाव चिन्ह आवंटन

- सितंबर बनेगा ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जागरूकता माह | डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए प्रदेशभर में अभियान

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Diya Kumari CMO Rajasthan Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

02/09/2026

Address

Collectrate Campus
Jodhpur
342001

Opening Hours

Monday 9:30am - 8pm
Tuesday 9:30am - 8pm
Wednesday 9:30am - 8pm
Thursday 9:30am - 8pm
Friday 9:30am - 8pm

Telephone

02912650322

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate, Jodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Collector & Magistrate, Jodhpur:

Shortcuts

Share