Vande Bharat Seva Sansthan

Vande Bharat Seva Sansthan Need a BLOOD DONOR in JODHPUR,
Give blood and save life! Donate blood, donate life! Donate blood, save life! Donate blood, give a smile to someone.

Vande Bharat Seva Sansthan Dedicated working for humanity blood donation and blood donors

मानसून ऋतू की समाप्ति के बाद मौसमी बीमारियों का चलन आम सी बात है, लेकिन इन दिनों डेंगू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है जिस...
08/10/2024

मानसून ऋतू की समाप्ति के बाद मौसमी बीमारियों का चलन आम सी बात है, लेकिन इन दिनों डेंगू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है जिसके कारण डेंगू पीड़ितों को SDP (प्लेटलेट्स) की आवश्यकता पड़ती रहती है ! ऑपेरशन, हीमोग्लोबिन की कमी, जैसे कार्यो में ब्लड की आवश्यकता की पूर्ति तो ब्लड बैंक से हो ही जाती है, परंतु SDP के लिए डोनर्स की व्यवस्था करना नवरात्रा जैसे पावन पर्व में जहा लोग पूजा अर्चना, गरबा महोत्सव, के साथ साथ नवरात्रों में उपवास रखकर पुण्य का लाभ लेते हैं ऐसे अवसरों पर SDP के लिए डोनर्स की व्यवस्था करना चुनौती पूर्ण भरा होता है !! फिर भी इस तरह की चुनौतियो को सहज स्वीकार करने हेतु वन्दे भारत सेवा संस्थान जोधपुर, जिसका एक ही संकल्प रहता है :-"मानव सेवा परमोधर्मः के रक्तवीरो की फौज 24×7 सेवार्थ हेतु सदैव तत्पर रहती है!! सायंकालीन में श्री राम अस्पताल पाल रोड जोधपुर में भर्ती डेंगू मरीज के लिए AB- SDP जिसके डोनर भी बड़ी मुश्किल से ही मिल पाते हैं वही वन्दे भारत सेवा संस्थान के ग्रुप में सूचना मिलते ही ग्रुप के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा ग्रुप के पुराने व सक्रिय साथी देवेंद्र सोनी से तुरंत संपर्क कर दोनो साथी रोटरी ब्लड बैंक पहुचे और देवेन्द्र सोनी द्वारा SDP डोनेट कर मरीज को नया जीवन दान दिया!!वन्दे भारत सेवा संस्थान आप दोनों रक्तवीरो का तहे दिल से आभार प्रकट करती है!
अनिल कोठारी, मीडिया प्रभारी, वन्दे भारत सेवा संस्थान, जोधपुर राज

🩸रक्तदान🩸 के साथ प्लेटलेट्स का कारवां 🩸निरंतर जारी 🩸
07/10/2024

🩸रक्तदान🩸 के साथ प्लेटलेट्स का कारवां 🩸निरंतर जारी 🩸

रात्रि तकरीबन आठ बजे गोयल अस्पताल में आपातकाल में वेंटिलेटर पर  भर्ती 58 वर्षीय मरीज़ हेतु शरीर मे प्लेटलेट्स की कमी के ...
07/10/2024

रात्रि तकरीबन आठ बजे गोयल अस्पताल में आपातकाल में वेंटिलेटर पर भर्ती 58 वर्षीय मरीज़ हेतु शरीर मे प्लेटलेट्स की कमी के चलते उनके परिवारजनों को कोई भी ग्रुप की SDP (प्लेटलेट्स) की आवश्यकता पड़ने पर परिजनों ने वन्दे भारत सेवा संस्थान ,जोधपुर के सक्रिय साथी राहुल बोराणा से संपर्क किया राहुल बोराणा जो पिछले 3 दिनों से लगातार मानव सेवा कार्य मैं लगे हुए थे इसी के चलते आज भी तुरंत प्रभाव से सूचना का संज्ञान लेते हुए ग्रुप के अन्य सक्रिय युवा ऊर्जावान साथी शुभम बौराणा से संपर्क किया शुभम ने भी तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से रोटरी ब्लड सेन्टर, पहुचे और आवश्यक जाँचो के उपरांत SDP (प्लेटलेट्स) डोनेट कर मरीज को नया जीवन दान दिया ।
वन्दे भारत सेवा संस्थान, जोधपुर आप दोनों रक्तवीरो का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है !!
आभार एवं साधुवाद!!
श्री अनिल कोठारी
मीडिया प्रभारी,
वन्दे भारत सेवा संस्थान, जोधपुर राज.

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष में भारतीय स्टेट बैंक एवं वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ...
30/09/2024

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष में भारतीय स्टेट बैंक एवं वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पधार कर रक्तदान करें आइये कुछ नेक काम करें किसी का जीवन बचाएं ...रक्तदान करें

शहीद ए आजम भगत सिंह के 118 में जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान महोत्सव 333 युनिट एकत्र और फोटोज वंदे भारत सेवा संस्थान द...
30/09/2024

शहीद ए आजम भगत सिंह के 118 में जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान महोत्सव 333 युनिट एकत्र और फोटोज

वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा गौरव पथ भगत सिंह स्मारक पर आयोजित रक्तदान महोत्सव में जोधपुर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जोधपुर की कई संस्थानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम मीडिया प्रभारी अनिल कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के सहकारिता और नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक थे माननीय मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगत सिंह पूरे राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा पुरुष हैं इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे राजस्थान वर्ष में आयोजित होने चाहिए जिससे कि युवाओं को प्रेरणा मिले और उनके मार्गदर्शन से राष्ट्र कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर सके कार्यक्रम संयोजक सुरेश डोसी ने बताया कि इस मौके पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, नगर निगम उत्तर की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पवार, उत्कर्ष क्लासेज के निदेशक निर्मल गहलोत, उमेश लीला अध्यक्ष अग्रसेन संस्थान, समाजसेवी जगदीश गांधी, आदर्श शर्मा ,जोधापुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वरुण धानदय, सचिव सुखदेव देवल, समाजसेवी प्रमोद कुमार ,अनार यादव, समाजसेवी बिंदु टॉक, आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य, जोधपुर आर्य वीर दल के संचालक हरि सिंह आर्य, बाबा रामदेव सेवा संस्थान के अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ लाल, बूंद जिंदगी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही इस रक्त महोत्सव में महिलाओं, पुरूषों युवक युवतियों की और से 333 रक्तदाताओं ने अपने रक्त से शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस रक्त्दान महोत्व में एमडीएम, एमचीएच, उम्मेद, रोटरी इत्यादि ब्लड बैंक की सेवाएं ली गई। जरूरत मंद को सहयोग किया जाएगा एवं सचिव नरेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि कहां की आगंतुक सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का वंदे भारत सेवा संस्थान की तरफ से सम्मान किया गया कार्यक्रम में मंच संचालन लक्ष्मण सिंह आर्य द्वारा किया गया। विजय अरोड़ा ने बताया कि वन्दे भारत सेवा संस्थान के सदस्य कार्यकारिणी एवं सदस्य मौजुद रहें। प्रत्येक वर्ष शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्म दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

SDP (प्लेटलेट) डोनेशन का सीलसिला निरन्तर जारी।वन्दे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेन्द्र सिंह राठौड़ के पास सूचना प्राप्त ह...
30/09/2024

SDP (प्लेटलेट) डोनेशन का सीलसिला निरन्तर जारी।
वन्दे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेन्द्र सिंह राठौड़ के पास सूचना प्राप्त हुई। मीडिया प्रभारी अनिल कोठारी ने ग्रुप में सूचना डालते ही जीत हॉस्पीटल में भर्ती सीरियश महिला मरीज के लिए आपातकाल में A+ एस.डी.पी. की आवश्यकता पडने पर हमारे पुराने साथी और छोटे भाई अक्षय जांगिड ने मरीज की गम्भीर स्थिति को देखते हुए तत्परता के साथ रॉटरी ब्लड बैंक पहुचकर सारी आवश्यक जांच के पश्चात एस.डी.पी. डोनेट कर अपना कर्तव्य निभाया।

Media Coverage - Blood Donation🩸     🩸                      🩸
30/09/2024

Media Coverage - Blood Donation🩸 🩸
🩸

28/09/2024

सभी रक्तदाताओं का
हार्दिक आभार
333 यूनिट
वन्दे भारत सेवा संस्थान

Address

Jodhpur
342001

Telephone

+919414129874

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vande Bharat Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vande Bharat Seva Sansthan:

Share

Category