12/05/2026
आफरी में "प्रशासन में तकनीकी शब्दावली एवं राजभाषा में इसके अनुप्रयोग पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ भा.वा.अ.शि.प.) - शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी), जोधपुर एवं वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग शिक्षा मंत्रालय , भारत सरकार,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में “प्रशासन में तकनीकी शब्दावली एवं राजभाषा में इसके अनुप्रयोग पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ” 12 मई , 2026 को हुआ। संगोष्टी में आफरी के अधिकारी , वैज्ञानिक एवं कर्मचारी के साथ विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालय, संस्थानों के नामित प्रतिभागी भाग ले रहे है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम. एल. गर्ग , महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर रहे| कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आफरी द्वारा किए जा रहे पर्यावरण एवं जीव संरक्षण तथा भाषा समृधि हेतु किए जा प्रयासों को महत्त्वपूर्ण बताया| संस्थान के निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह संगोष्ठी कार्यालय एवं शासकीय कार्यों में आने वाली सम्सस्याओं के समाधान एवं नवाचारों हेतु उपयोगी साबित होगी । विशिष्ट अतिथि के. आर. मेघवाल, भा.क.से. मुख्य कर आयुक्त (सेवानिवृत्त), जोधपुर ने बताया कि सरल एवं सहज शब्दवाली न केवल अधिकारी कर्मचारियों के सम्प्रेषण के लिये ही नहीं अपितु आमजन के लिये भी आवश्यक हैं । जे. एस. रावत, संगोष्टी प्रभारी ने आयोग के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, राज्य सरकारों, ग्रंथ अकादमियों, विश्वविद्यालय कोशों/ शब्द-संग्रह क्लबों तथा अन्य अभिकरणों के माध्यम से; सभी राज्यों के मध्य समन्वयन स्थापित करते हुए, हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं की शब्दावली में एकरूपता स्थापित करना है । उद घाटन सत्र में आयोग द्वारा “आओ जानों तकनीकी शब्दों को” विषय पर एक लघु वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया। संगोष्टी संयोजक एस. आर. बालोच, वैज्ञानिक –ई , प्रभागाध्यक्ष वन पारिस्थिकी एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग ने अपने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित गणमान्यों का स्वागत किया। गणमान्य अथितियों द्वारा संस्थान द्वारा पूर्ण एआईसीआरपी-17 परियोजना पर बने वृत्त चित्र का विमोचन किया गया। प्रथम दिन तकनीकी सत्र में डॉ. आलोक चतुर्वेदी ,प्रोफेसर ,रसायन विज्ञानं,आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ,जयपुर ,डॉ. दिनेश कुमार गहलोत ,निदेशक, अम्बेडकर स्टडीज सेंटर ,राजनीति विज्ञानं विभाग,जेएनवीयु ,जोधपुर डॉ. छगन लाल ,डिपार्टमेंट ऑफ़ केमेस्ट्री ,स्वामी श्रध्दानन्द कॉलेज ,देल्ही विश्वविद्यालय,डॉ. संतोष पटेल ,असिस्टेंट रजिस्ट्रार डी.एस.ई.यु,न्यू देल्ही तथा प्रोफेसर अजय शर्मा ,राजकीय महाविद्यालय, सिरोही (राज.) विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए ।लिंक समूह समन्वयक (शोध) डॉ. शिवानी भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं संचालन अजय वशिष्ठ ने किया।