20/08/2025
ग्राम उम्मेदनगर एवं संत कृपाराम नगर 📰
आज ग्रामवासियों व विद्युत सब स्टेशन संचालनकर्ता कार्मिकों ने
श्रीमान ऊर्जा मंत्री, राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपा।
📌 मुख्य समस्याएँ एवं मांगे :
1️⃣ किसानों को प्रतिदिन कम से कम 6 घंटे 30 मिनट की नियमित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति दी जाए, जिससे फसल सिंचाई समय पर हो सके।
2️⃣ बिजली पूरे वोल्टेज के साथ मिले, ताकि मोटरें सही से चलें और बार-बार खराब न हों।
3️⃣ बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से किसानों की मोटरें और ट्रांसफॉर्मर जल जाते हैं। इस समस्या के समाधान हेतु 33 केवी जी.एस.एस. पर ऑटोमेटिक कैपेसिटर बैंक लगाने की मांग।
4️⃣ किसानों व उपभोक्ताओं पर जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर की योजना पर रोक लगाई जाए, क्योंकि यह ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त बोझ है।
5️⃣ घरेलू उपभोक्ताओं को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।
👉 इन समयों में बच्चों की स्कूल तैयारी, रसोई व घर के जरूरी काम प्रभावित होते हैं।
👉 किसान पूरे दिन खेतों में मेहनत करने के बाद घर लौटते हैं, तब भी उन्हें अंधेरे और असुविधा का सामना करना पड़ता है।
👉 अतः इन समयों में बिजली कटौती बंद की जाए।
6️⃣ ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता क्षेत्र अनुसार बढ़ाई जाए, ताकि बढ़ते लोड की वजह से कम वोल्टेज व खराबी की समस्या से राहत मिले।
7️⃣ ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनमैन व तकनीकी कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति की जाए, ताकि खराबी आने पर तुरंत समाधान हो सके।
🙏 ग्रामवासियों ने सरकार से आग्रह किया है कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाकर किसानों व आम जनता को राहत प्रदान की जाए।