05/05/2026
विनम्र श्रद्धांजलि
ओसियां के किंजरी ग्राम के लाल, माँ भारती के वीर सपूत प्रदीप सिंह भाटी (गनर/ऑपरेटर, 92 मध्यम तोपखाना, मेरठ) की वीरगति पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
राष्ट्ररक्षक वीर सपूत का आकस्मिक निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, शौर्य, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव पथप्रदर्शक बने रहेंगे।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्ति!