सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत

  • Home
  • India
  • Jodhpur
  • सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत

सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत सीरवी समाज की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट‌
(357)

समाज के उभरते हुए छात्र नेता: दीपांशु गहलोतबंधुओं, हम जानते हैं कि छात्र राजनीति मुख्यधारा की राजनीति की नर्सरी होती है।...
24/08/2026

समाज के उभरते हुए छात्र नेता: दीपांशु गहलोत

बंधुओं, हम जानते हैं कि छात्र राजनीति मुख्यधारा की राजनीति की नर्सरी होती है। समाज के युवाओं की छात्र राजनीति में सक्रिय भागीदारी ही उन्हें भविष्य में सामाजिक एवं मुख्यधारा की राजनीति में नेतृत्व के लिए तैयार करती है। इसलिए मुख्यधारा की राजनीति में हमारे समाज के बंधुओं की भूमिका होना अत्यंत आवश्यक है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा गांव निवासी दीपांशु गेहलोत आज छात्र हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले युवा छात्र नेता के रूप में उभर रहे हैं।
हाल ही में ग्राम के विद्यालय में बच्चों से बालश्रम करवाए जाने के मामले को लेकर दीपांशु गहलोत ने छात्रों एवं ग्रामीणों की आवाज़ को बुलंद किया। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ कलेक्टर के समक्ष भी अपनी बात मजबूती से रखी। मामले की जांच के पश्चात संबंधित शिक्षक को निलंबित किया गया। इस पूरी लड़ाई में दीपांशु गेहलोत प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे।
इसके साथ ही वे जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ हुए धरने में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं तथा NSUI के विभिन्न छात्र आंदोलनों एवं कार्यक्रमों में लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
ऐसे युवा निश्चित रूप से समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। छात्र हितों के लिए संघर्ष करने का यह जज़्बा भविष्य में समाज को एक सशक्त युवा नेतृत्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मां आईजी से प्रार्थना है कि दीपांशु गेहलोत को निरंतर सफलता, शक्ति और सही दिशा प्रदान करें तथा उनका भविष्य उज्ज्वल एवं गौरवमयी हो।

*सीरवी समाज गुड़ा दुर्जन में मां आईजी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न*गुड़ा दुर्जन में श्री आई माताजी सीरवी समाज सं...
20/08/2026

*सीरवी समाज गुड़ा दुर्जन में मां आईजी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न*

गुड़ा दुर्जन में श्री आई माताजी सीरवी समाज संस्थान द्वारा माँ आईजी के भव्य मंदिर निर्माण का पावन शिलान्यास आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ।
माँ आईजी की असीम कृपा से शीघ्र ही भव्य एवं दिव्य मंदिर आकार लेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बनेगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रूपारामजी अगलेचा, सचिव राजारामजी सिंदरा, कोषाध्यक्ष डूंगरारामजी अगलेचा एवं संस्था के सदस्य नगारामजी, रामलालजी, चेनारामजी, मांगीलालजी, पूरारामजी, वेनारामजी , जीवारामजी, नगारामजी, नेमारामजी, पूरारामजी, हंसारामजी एवं मातृशक्ति की सहभागिता ने इस पावन अवसर की गरिमा को और बढ़ाया।

इस पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर समस्त सीरवी समाज गुड़ा दुर्जन के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ आईजी हम सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

गुजरात/मारवाड़ जंक्शन :- आनंद में आयोजित स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में दीक्षा सैणचा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड...
17/08/2026

गुजरात/मारवाड़ जंक्शन :- आनंद में आयोजित स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में दीक्षा सैणचा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया। दीक्षा, विशाल बाबूलाल सैणचा, गांधीधाम की पुत्री तथा गांधीधाम कच्छ निवासी रामलाल सैणचा की परपौत्री हैं। वहीं वह राजस्थान के मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के विधायक केसाराम चौधरी की दोहिती हैं। दीक्षा की इस उपलब्धि पर विधायक केसाराम चौधरी ने अपनी दोहिती को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। वहीं रामलाल सैणचा गांधीधाम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बिटिया दीक्षा ने गोल्ड मेडल जीतकर हमारे सैणचा परिवार का नाम रोशन किया है। हमें उसकी उपलब्धि पर गर्व है।

*गंधवानी के हर्ष सोलंकी ने रचा इतिहास, UPSC CAPF में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव*===============...
08/08/2026

*गंधवानी के हर्ष सोलंकी ने रचा इतिहास, UPSC CAPF में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव*
=======================
*गंधवानी (जिला धार)*। प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर गंधवानी निवासी *हर्ष सोलंकी, पिता शंकरलाल जी सोलंकी, ने देश की प्रतिष्ठित UPSC CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा में ऑल इंडिया 5 वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है*। UPSC की CAPF परीक्षा देश की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें सफलता केवल निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ आत्मविश्वास से ही संभव होती है।
*हर्ष सोलंकी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते*। उनकी उपलब्धि ने गंधवानी सहित पूरे धार जिले में खुशी का माहौल बना दिया है।
*समाजजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष सोलंकी एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है*।
संदेश: "सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए मेहनत की जाती है। हर्ष सोलंकी की सफलता हर युवा को यह विश्वास दिलाती है कि समर्पण और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।"
*हर्ष जी सोलंकी और सोलंकी परिवार को अखिल भारतीय सिर्वी महासभा म प्र और सीरवी समाज संपूर्ण भारत की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ l*

संघर्ष के मैदान से सफलता की नई उड़ान: वॉलीबॉल के नेशनल सितारे का 'गोल्डन' सफर! रायपुर/ देवलीकलां सीरवी समाज की बिटिया अं...
05/08/2026

संघर्ष के मैदान से सफलता की नई उड़ान: वॉलीबॉल के नेशनल सितारे का 'गोल्डन' सफर!

रायपुर/ देवलीकलां सीरवी समाज की बिटिया अंजू सीरवी सुपुत्री स्व. श्री मांगीलालजी मादावत(श्री मगारामजी मादावत की पोत्री) ने SAI NCOE (National Centre of Excellence) BENGULURU से वॉलीबॉल में सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर अंजु सीरवी (मादावत) को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।
खेल के मैदान से लेकर शिक्षा, वकालत और राजनेतिक नेतृत्व तक तमाम चुनौतियों और संघर्षों को मात देकर आपने यह साबित कर दिया कि अटूट संकल्प के आगे हर बाधा छोटी पड़ जाती है। देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल संस्थान (SAI NSSC) से यह प्रमाण पत्र हासिल करना आपकी कड़ी मेहनत, जुनून और समर्पण का प्रतीक है आपकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल सीरवी समाज, बल्कि ग्राम देवली कलां और रायपुर क्षेत्र का सिर भी गर्व से ऊंचा हुआ है।
आपकी यह यात्रा हर उस युवा के लिए प्रेरणापुंज है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जीने का साहस रखता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी यह सफलता का सिलसिला यूं ही जारी रहे और आप खेल व नेतृत्व के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहें।
उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारा स्नेह और शुभकामनाएं!
https://www.seervisamajsampurnbharat.com/news/संघर्ष-के-मैदान-से-सफलता-क/
वेबसाइट - सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम

Add.स्मार्ट बचत, बेहतर कल — वोपारी चिट फंड्स प्राइवेट लिमिटेडक्या आप अपने भविष्य को सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनान...
03/08/2026

Add.
स्मार्ट बचत, बेहतर कल — वोपारी चिट फंड्स प्राइवेट लिमिटेड

क्या आप अपने भविष्य को सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं? जुड़िए एक ऐसी विश्वसनीय और सरकारी लाइसेंस प्राप्त कंपनी से, जहाँ आपकी बचत पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है।

हमारी विशेष योजना:
20 माह और 20 सदस्य की आकर्षक और अनुशासित चिट योजना।
न्यूनतम ब्याज दर - 0.5%
चिट मूल्य पर केवल 2% कमीशन (कमीशन पर जीएसटी बिल जारी किया जाएगा)।
✨ हमें क्यों चुनें ? (विशेषताएँ)
100% कानूनी एवं सुरक्षित कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जमा कराकर पूर्व स्वीकृति आदेश (PSO) प्राप्त करती है, जिससे सदस्यों की सुरक्षा और नियमों का पालन पूरी तरह सुनिश्चित होता है।
पारदर्शिता और पेशेवर सेवाएँ: अनुभवी प्रबंधन टीम द्वारा संचालित।
कड़े सुरक्षा मानक: पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सदस्यों द्वारा तीन चेक लिए जाएंगे तथा आईडी (पैन, आईटीआर एवं स्थायी पते) का पूर्ण सत्यापन किया जाएगा।
विनिमय नियमों के अनुरूप संचालन: सैकड़ों संतुष्ट सदस्यों का अटूट विश्वास।
📍संपर्क करें।
कार्यालय का पता #681, प्रथम तल, 13वीं 'बी' क्रॉस, येलहंका न्यू टाउन, बेंगलुरु - 560064
मोबाइल नंबर 7760302055, 8088102055, 8792633101
ईमेल: [email protected]
वेबसाइट: www.voparichitfunds.com
👉 आज ही संपर्क करें और अपने वित्तीय भविष्य को मजबूत बनाएं!

29/07/2026
करीबन 500 वर्षों पहले  स्वयं श्री आईमाताजी के कर कमलों द्वारा स्थापित रिद्धि सिद्धि के दाता गजानन महाराज की यह अलौकिक मू...
26/07/2026

करीबन 500 वर्षों पहले स्वयं श्री आईमाताजी के कर कमलों द्वारा स्थापित रिद्धि सिद्धि के दाता गजानन महाराज की यह अलौकिक मूर्ति आईमाताजी मंदिर बिलाड़ा धाम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थापित है। दर्शन जरूर करे

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में *उप-प्रबंधक (तकनीकी) के पद पर चयन होने पर आदरणीय श्री जितेश चौधरी सुपुत्र श्री प...
22/07/2026

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में *उप-प्रबंधक (तकनीकी) के पद पर चयन होने पर आदरणीय श्री जितेश चौधरी सुपुत्र श्री प्रेमसिंह चौधरी साहब* को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत मंगलशुभकामनाऐं

संक्षिप्त परिचयः-
----------------------
*श्री जितेश चौधरी सुपुत्र श्री प्रेमसिंह चौधरी (भायल)*
*Deputy Manager (Tech.)*
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
(सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार)
जी-5 एवं 6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली
निवासीः- सी-183, कृष्णा नगर, न्यू पाली रोड़, जोधपुर।
मूल निवासीः- बडेर बास, बिलाड़ा।

प्रेरणात्मक दृष्टी से निवेदन है कि..
----------------------------------------------
श्री जितेश चौधरी नें मेहनत एवं लगन से कठोर परिश्रम के साथ अध्ययन करते हुये NIT त्रिची से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech. में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

GATE परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया में 19वीं रैंक हासिल कर असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया।

सेंट्रल गवर्नमेंट PSU – भारत, हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय उपक्रमों में भी चयनित रहे।

Engineers India Limited (EIL) में इंजीनियर के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के पश्चात अब प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित कर NHAI में Deputy Manager (Tech.) के पद पर नियुक्त हुए हैं।

*यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार बल्कि सम्पूर्ण सीरवी समाज के लिए गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।* आपकी सफलता समाज के युवाओं को यह संदेश देती है कि लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

*गौरवशाली भायल परिवार..*
--------------------------------------
*आपके परम पूज्य पिताजी*
*श्रीमान् प्रेमसिंह चौधरी भायल साहब* जो वर्तमान में जोधपुर डिस्कॉम में जोन (जिला- जोधपुर, पाली, सिरोही व फलोदी) के जोनल *मुख्य अभियंता* के पद पर पदस्थापित है।
तथा *आपकी परम पूज्या माताजी*
*श्रीमती अंजु चौधरी भायल* जो PWD (लोक निर्माण विभाग) में "राष्ट्रीय उच्च मार्ग वृत्त सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर" में *अधीक्षण अभियंता* के पद पर पदस्थापित है।

*यह शिक्षित, संस्कारित एवं सेवाभावी परिवार सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।* श्री आई माताजी की असीम कृपा से आप अपने जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करते रहे, राष्ट्र सेवा के पथ पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज एवं परिवार का गौरव सदैव बढ़ाते रहें.. यह मंगलकामनाऐं करते है।

अतः नव नियुक्ति के शुभ अवसर पर आदरणीय श्री जितेश चौधरी सुपुत्र श्री प्रेमसिंह चौधरी भायल । इस उपलब्धि पर श्री जितेश चोधरी को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत मंगल शुभकामनाऐं।
सादर वंदन..🙏🙏
https://www.facebook.com/share/p/1HuuGHk72a/

Address

Aai Mata Temple, Banar Road
Jodhpur
342001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत:

Shortcuts

Share