APRO Joginder Nagar

APRO Joginder Nagar To Disseminate the Policies, Programmes & Achievements of the Government to the masses.

Media Highlights...
07/04/2025

Media Highlights...

Media Highlights...
06/04/2025

Media Highlights...

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर सम्पन्नआयुष एवं कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने की देवी-देवताओं ...
05/04/2025

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर सम्पन्न

आयुष एवं कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने की देवी-देवताओं की भव्य जलेब की अगवानी, मेले का किया समापन

खेल मैदान जोगिंदर नगर के विकास कार्यों के लिए 20 लाख तथा मेला समिति को 51 हजार रुपए देने की घोषणा

जोगिन्दर नगर, 05 अप्रैल: प्रत्येक वर्ष एक से पांच अप्रैल तक मनाये जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर का आज विधिवत समापन हो गया। आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने पुराने मेला मैदान में चौहार घाटी के आराध्य देव श्री हुरंग नारायण व पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट सहित उपस्थित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद आराध्य देव श्री हुरंग नारायण व देव पशाकोट की अगुवाई में देवी-देवताओं की निकली भव्य जलेब की अगवानी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जीवन ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मेला मैदान जोगिन्दर नगर में मेले का विधिवत समापन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यादविंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मेलों व लोक उत्सवों के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति को निरंतर बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि मेलों व उत्सवों में प्रदेश के लोक कलाकारों को सांस्कृतिक संध्याओं में विशेष अधिमान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए निरन्तर कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र का विकास मुख्यमंत्री जी की विशेष प्राथमिकता में है तथा यहां के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी ताकि जोगिंदर नगर भी विकास की दृष्टि से दूसरे विधान सभा क्षेत्रों की तरह आगे बढ़ सके।
उन्होंने जोगिंदर नगर खेल मैदान के जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही मेला आयोजन समिति को अपनी एच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।
उन्होंने मेला का सफलता पूरक बेहतरीन आयोजन के लिए एसडीएम सहित संपूर्ण मेला समिति को बधाई दी।
इससे पहले उन्होंने पुराने मेला मैदान में लगी विभागीय एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस दौरान मेले के समापन समारोह में आने के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विकास कार्यों के लिए धन स्वीकृत करने के लिए आभार जताया।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने सभी देवी-देवताओं के साथ मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन बारे विस्तृत जानकारी रखी।
इस बीच आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मेले के दौरान आयोजित करवाई गई कुश्ती के विजेता पहलवान जोगिंदर नगर के दीपक को गुर्ज व 31 हजार रुपये की नकद इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया। इस दंगल के उप विजेता रहे पटियाला के फारुख को भी 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर जीवन ठाकुर के अतिरिक्त विभिन्न पंचायती राज व शहरी निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
-000-

सांस्कृतिक संध्या में अन्नपूर्णा ग्राम संगठन ने मॉडलिंग कर संस्कृति व स्वावलम्बन का किया प्रदर्शनसमूह द्वारा विभिन्न उत्...
05/04/2025

सांस्कृतिक संध्या में अन्नपूर्णा ग्राम संगठन ने मॉडलिंग कर संस्कृति व स्वावलम्बन का किया प्रदर्शन

समूह द्वारा विभिन्न उत्पादों का पुनर्चक्रण (रिसाइकिलिंग) कर तैयार किये गए उत्पादों को किया प्रदर्शित

जोगिंदर नगर, 05 अप्रैल:राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदर नगर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान अन्नपूर्णा ग्राम संगठन चौंतड़ा की महिलाओं ने संस्कृति व स्वावलंबन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय संस्कृति व पहनावे का प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को भी प्रदर्शित किया। इस दौरान महिलाओं ने मॉडलिंग के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) करने के उपरांत तैयार उत्पादों जिसमें बॉटल लैंप, पाइन ट्री, मंडला, राज्य पक्षी, राज्य पेड़, कैटल, लालटेन, लैंप, बेड साइड लैंप तथा गिफ्ट हैंपर शामिल है को बेहतरीन तरीके प्रदर्शित किया।
-000-

एसडीएम ने जारी किया चिटया वे चिटया तैं कित्ता बुरा हाल बे.......ऑडियो गानाजोगिन्दर नगर, 05 अप्रैल: एसडीएम जोगिन्दर नगर म...
05/04/2025

एसडीएम ने जारी किया चिटया वे चिटया तैं कित्ता बुरा हाल बे.......ऑडियो गाना

जोगिन्दर नगर, 05 अप्रैल: एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने आज अपने कक्ष में चिटया वे चिटया तैं कित्ता बुरा हाल बे ऑडियो गाने को जारी किया। इस गाने को जोगिन्दर नगर निवासी राकेश रावत और मनोहर ठाकुर ने गाया है। गाने के बोल शेर सिंह ने लिखे हैं जबकि संगीत अनिल सुकोश ने दिया है। इस गाने की रिकॉर्डिंग एलिश प्रोडक्शन हाउस लोअर चौंतड़ा में की है। यह गाना शेरा पटियाल के यूट्यूब चैनल सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जल्द उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल, गायक मनोहर ठाकुर, गीतकार शेर सिंह भी मौजूद रहे।
इस मौके पर एसडीएम मनीश चौधरी ने चिट्टा नशा के ऊपर गाना तैयार करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जन जागरूकता लाने में यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आजकल नशा विशेषकर चिटा एक गंभीर सामाजिक समस्या बन गई है। नशे के इस जाल में फंसकर कई युवा अपने जीवन तक को समाप्त कर चुके हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस गाने के माध्यम से जहां समाज में नशे के प्रति व्यापक जन जागरूकता लाने में मदद मिलेगी तो वहीं लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे भी जागरूक किया जा सकेगा।
एसडीएम ने चिट्टे सहित समाज में व्याप्त विभिन्न तरह के नशे के संपूर्ण नाश के लिए समाज के सभी लोगों से मिलकर कार्य करने का भी आह्वान किया ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त कर युवा शक्ति को नष्ट होने से बचाया जा सके। उन्होंने युवाओं से भी स्वयं को नशे से दूर रखते हुए इस सामाजिक बुराई के प्रति जन जागरूकता लाने में भी कार्य करना का आह्वान किया।
-000-

Media Highlights
05/04/2025

Media Highlights

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला 2025 की चौथी व आखिरी सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी श्री मद...
04/04/2025

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला 2025 की चौथी व आखिरी सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी श्री मदन कुमार जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर चौथी व आखिरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर एडीएम की धर्मपत्नी श्रीमति आशा रानी जी भी मौजूद रही।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंदर नगर श्री मनीश चौधरी जी ने मुख्यातिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा, नायब तहसीलदार विनय राशपा, थाना प्रभारी सकीनी कपूर सहित मेला समिति से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
-000-

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के समापन अवसर पर आप सभी मेला समिति की ओर से सादर आमंत्रित हैं..
04/04/2025

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के समापन अवसर पर आप सभी मेला समिति की ओर से सादर आमंत्रित हैं..

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट, महर्षि देव श्री गहरी, देव श्री गहरी, देव श...
04/04/2025

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट, महर्षि देव श्री गहरी, देव श्री गहरी, देव श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी से आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु।

कुश्ती के मैदान में बीड़ की स्नेहा ने बैजनाथ की दिव्य को दी पटकनीराज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में कुश्ती...
04/04/2025

कुश्ती के मैदान में बीड़ की स्नेहा ने बैजनाथ की दिव्य को दी पटकनी

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में कुश्ती के मैदान मेें बेटियों ने भी दिखाया दमखम

दूसरे दिन 96 पहलवानों ने बहाया पसीना, 5 अप्रैल को होगा दंगल का फाइनल मुकाबला

जोगिन्दर नगर, 04 अप्रैल-राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में आज कुश्ती के मैदान में बेटियों ने भी अपना दमखम दिखाया। कुश्ती के दंगल में बीड़ की स्नेहा ने बैजनाथ की दिव्या को पटकनी दी।
दंगल के दूसरे दिन लगभग 96 पहलवानों ने कुश्ती के मैदान में खूब पसीना बहाया। इस दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की नहीं बल्कि देश के दूसरे राज्यों से भी पहलवान जोगिन्दर नगर पहुंचे हैं। कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबल 5 अप्रैल को होगा। मेला समिति की ओर से विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये एवं गुर्ज तथा उप विजेता को 21 हजार रुपये की नकद इनामी राशि प्रदान की जाएगी।
-000-

महिला मंडल बनाड़ व पटट की नाटी रही सर्वश्रेष्ठ, म्यूजिकल चेयर रेस में महिला मंडल सेरू भचकेहड़ा विजयीराज्य स्तरीय लघु शिव...
04/04/2025

महिला मंडल बनाड़ व पटट की नाटी रही सर्वश्रेष्ठ, म्यूजिकल चेयर रेस में महिला मंडल सेरू भचकेहड़ा विजयी

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला में महिला मंडलों के लिए आयोजित की जा रही है विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाएं

जोगिन्दर नगर, 04 अप्रैल-राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के तीसरे दिन महिला मंडलों के लिए आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल बनाड़ व पटट विजेता बने। महिला मंडल बंडेरी माता काथला दूसरे तथा महिला मंडल पदवाहन तथा महिला मंडल पशाकोट घरौण तीसरे स्थान पर रहा।
इसी दौरान महिला मंडलों की समूह गान प्रतियोगिता में महिला मंडल सेरू भचकेहड़ा पहले, महिला मंडल पदवाहन दूसरे तथा महिला मंडल कोटरोपी तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में महिला मंडल सेरू भचकेहड़ा विजेता तथा महिला मंडल खील घमरेहड़ उपविजेता रहा।
-000-

Address

Assistant Public Relations Officer
Jogindarnagar
175015

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when APRO Joginder Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share