17/08/2026
श्रद्धांजलि एवं सेवा-सहयोग
गांव सिलह के स्वर्गीय श्री अमर सिंह सकलानी जी की पुण्यतिथि के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, उनके पोते श्री करण सकलानी जी द्वारा माता भंभोरी मंदिर में स्थित हनुमान जी के आँगन निर्माण कार्य के लिए पांच बैग सीमेंट का सहयोग प्रदान किया गया।
यह सहयोग स्वर्गीय अमर सिंह सकलानी जी की स्मृति को समर्पित है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में इस प्रकार का योगदान निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायक है।
माता भंभोरी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। 🙏