10/06/2021
🙏❣️
जोरहाट मेडिकल कॉलेज में खिचड़ी वितरण का 22वां दिन
लोग जुड़ते गये और कारवां बनता गया : सांसद तासा
जोरहाट 9 जून- शहर में कोविड परिस्थितियों के बीच मदद के हाथ बढ़ाने वालों की कमी नहीं है। मुसीबत की इस घड़ी में चेहरे भले नजर न आए लेकिन सहायता के लिए उठने वाले हाथ सामने आ ही जाते हैं। इसी कड़ी में कुछ उत्साही युवक़ों ने महामारी के इस दौर में जरूरतमंदों के लिए खाने का प्रबंध करने का बीड़ा उठाया है। पिछले तीन हफ्ते से इसके तहत जोरहाट मेडिकल कालेज अस्पताल में रोजाना मरीजों, तीमारदारों व अन्य कर्मरत लोगों के बीच खिचड़ी वितरित की जा रही है। आमि होमाजोर बाबे के बैनर तले हो रहे सेवा के इस कार्य का आज 22वां दिन था। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा भी वितरण के दौरान पहुंचे। मालूम हो कि तासा भी इस मुहिम से शुरुआत से ही जुड़े हुए है। मौके पर मौजूद सांसद तासा ने कहा कि सेवा के इस कार्य में खुद सहभागिता करना सुखद है। उन्होंने कहा कि लोग आते गए और कारवां बनता गया। रोजाना यहां 500 लोग इस सेवा से लाभान्वित हो रहे है। सेवा में शामिल जाबालिक खाउंड, तपन चांगकाकोटी, अनमित्रा कलिता, शुभम साहा, अशोक घोष, देबोजीत गोस्वामी, राणा घोष व गणेश महतो (हलवाई) जैसे नामों की लंबी फेहरिस्त है। कोरोना हालात के बीच इस सेवा के आगे भी जारी रहने की बात संगठन ने कही।