SDM Office Joura Dist Morena

SDM Office Joura Dist Morena Official Page Administrative and Revenue

02/07/2025

आज दिनांक 02 जुलाई 2025 को जौरा एसडीएम श्री प्रदीप तोमर, तहसीलदार श्रीमती कलपना कुशवाह, आर आई पांडे , पटवारी एवं पुलिस बल के साथ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर अगरोता चौराहे स्थित सर्वे नंबर 120 पर हुए पक्के अतिक्रमण को आज हटा दिया गया। इस कार्रवाई से आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम सचिवालय और हाट बाजार की भूमि अतिक्रमण मुक्त हो गई है।
यह अतिक्रमण हटाओ अभियान दिनेश कुशवाहा द्वारा हाई कोर्ट में दायर एक याचिका के बाद शुरू हुआ। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था।
जौरा एसडीएम प्रदीप तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण की जद में आ रहे पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे सरकारी भूमि एक बार फिर जनहित के उपयोग के लिए उपलब्ध हो गई है।
एसडीएम प्रदीप तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार के सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी संतोष का माहौल है।





आज दिनांक 02 जुलाई 2025 को जौरा एसडीएम श्री प्रदीप तोमर, तहसीलदार  श्रीमती कलपना कुशवाह, आर आई पांडे , पटवारी  एवं पुलिस...
02/07/2025

आज दिनांक 02 जुलाई 2025 को जौरा एसडीएम श्री प्रदीप तोमर, तहसीलदार श्रीमती कलपना कुशवाह, आर आई पांडे , पटवारी एवं पुलिस बल के साथ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर अगरोता चौराहे स्थित सर्वे नंबर 120 पर हुए पक्के अतिक्रमण को आज हटा दिया गया। इस कार्रवाई से आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम सचिवालय और हाट बाजार की भूमि अतिक्रमण मुक्त हो गई है।
यह अतिक्रमण हटाओ अभियान दिनेश कुशवाहा द्वारा हाई कोर्ट में दायर एक याचिका के बाद शुरू हुआ। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था।
जौरा एसडीएम प्रदीप तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण की जद में आ रहे पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे सरकारी भूमि एक बार फिर जनहित के उपयोग के लिए उपलब्ध हो गई है।
एसडीएम प्रदीप तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार के सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी संतोष का माहौल है।





तहसील जौरा अंतर्गत शासकीय मंदिरों के पुजारियो की आज  28.02.2025 को बैठक की गई जिसमें उनकी समस्या, मंदिर की भूमि पर अतिक्...
28/02/2025

तहसील जौरा अंतर्गत शासकीय मंदिरों के पुजारियो की आज 28.02.2025 को बैठक की गई जिसमें उनकी समस्या, मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण, मंदिरों का जीर्णोधार एवं पुजारी नियुक्ति पर चर्चा की गई एवं उनसे आवेदन लिए गए पुजारी को उनके कर्तव्य एवं मंदिर के रखरखाव तथा पूजा आदि के बारे में बताया गया।




कलेक्टर महोदय द्वारा दिए  गए निर्देश अनुसार आज  तहसील जौरा में दिनांक 21.02.2025 को  सभी डीजे संचालक एवम मैरिज गार्डन सं...
21/02/2025

कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार आज तहसील जौरा में दिनांक 21.02.2025 को सभी डीजे संचालक एवम मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक एस डी एम की अध्यक्षता में नवीन तहसील भवन में हुई
मीटिंग हाल में एसडीएम प्रदीप तोमर , एसडीओपी नितिन बघेल, एवम उदयभान सिंह यादव थाना प्रभारी ने संबंधितो को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी आम नागरिक या किसी छात्र ने शिकायत की तो संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए डीजे जप्त किया जावेगा
साथ ही मैरिज गार्डन संचालकों को भी हिदायत दी गई की आजकल हर्ष फायर के प्रकरण बढ़ रहे है अत: किसी गार्ड की ड्यूटी लगा कर शस्त्र लाने वाले व्यक्ति की जानकारी दर्ज़ की जावे
फरवरी माह में बच्चों की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रात को 10 बजे के बाद डीजे एवम लाउड स्पीकर प्रतिबंधित रहेगें
मीटिंग में अधिकारियो के मोबाइल नंबर की जानकारी भी सार्वजनिक की गई




🛑सफलता की कहानी 🛑आवेदक गिरवर शाक्य पुत्र भगवानलाल शाक्य निवासी पहाड़गढ़ द्वारा उपस्थिति होकर एसडीएम  जौरा प्रदीप सिंह तो...
04/02/2025

🛑सफलता की कहानी 🛑
आवेदक गिरवर शाक्य पुत्र भगवानलाल शाक्य निवासी पहाड़गढ़ द्वारा उपस्थिति होकर एसडीएम जौरा प्रदीप सिंह तोमर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके खसरे मे पिता का नाम भगवान लाल की जगह भगवान सिंह हो गया जिसकी वजह से उन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसके बाद एस डी एम प्रदीप सिंह तोमर द्वारा तत्काल नाम संसोधन करवाकर संबंधित को नक़ल दिलवाई गई जिसके उपरान्त आवेदक को बहुत खुशी हुई उसके द्वारा धन्यबाद दिया




-

मध्य प्रदेश शासन तथा रोटरी मिशन एवं तनखा फाउंडेशन के तत्वाधान में 2 एवं 3 फरवरी को  सिविल अस्पताल जौरा जिला मुरैना में आ...
02/02/2025

मध्य प्रदेश शासन तथा रोटरी मिशन एवं तनखा फाउंडेशन के तत्वाधान में 2 एवं 3 फरवरी को सिविल अस्पताल जौरा जिला मुरैना में आयोजित मेडिकल कैंप का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति माननीय जितेंद्र माहेश्वरी जी द्वारा किया गया।जिसमें आज 2 फरवरी को 2100 मरीज का परीक्षण हुआ जिसमें 320 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया तथा शेष को दवाई का वितरण किया गया। ऑपरेशन हेतु चिन्हित मरीजों का इलाज 26 मार्च से 2 अप्रैल तक जिले में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में किया जाएगा जिसमें देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के डॉक्टर आएंगे




आज दिनाक 31-01-25 को नवीन सयुक्त तहसील भवन जौरा में  कोटवार स्वास्थ  शिविर का आयोजन एसडीएम  श्री प्रदीप तोमर और तहसीलदार...
31/01/2025

आज दिनाक 31-01-25 को नवीन सयुक्त तहसील भवन जौरा में कोटवार स्वास्थ शिविर का आयोजन एसडीएम श्री प्रदीप तोमर और तहसीलदार जौरा कल्पना कुशवाहा के निर्देशन में किया गया
जिसमे आज तहसील जौरा के 264 कोटवारों को नवीन हॉस्पिटल भवन में कराया स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनकी सभी सीबीसी, बी पी,शुगर आदि जांच कर इलाज संबंधी कार्य किया गया
संभव है इस परीक्षण के बाद अगर किसी को गंभीर बीमारी होगी तो जिले पर लगने वाले कैंप में उसका इलाज भी कराया जाएगा
स्वास्थ शिविर के बाद आयोजित कोटवार पंचायत में कोटवार को उनके कार्य के लिए पुरुषकृत भी किया गया



12 साल पुराने रास्ते के विवाद में आज एसडीएम तहसीलदार ने कराया राजीनामा जोरा साम ले का पूरा में लगभग 10 से 12 साल पुराने ...
07/11/2024

12 साल पुराने रास्ते के विवाद में आज एसडीएम तहसीलदार ने कराया राजीनामा जोरा साम ले का पूरा में लगभग 10 से 12 साल पुराने रास्ते की विवाद का निराकरण एसडीएम एवं तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर राजीनामा के माध्यम से कराया जानकारी के अनुसार जाफराबाद पंचायत के साम ले का पूरा गांव में पिछले लगभग 10 से 12 साल से रास्ते को लेकर हरि सिंह कुशवाहा एवं आसाराम कुशवाहा हमें विवाद चल आ रहा था दोनों पक्षों द्वारा बाउंड्री एवं पत्थरों की दीवाल बनाकर अपना-अपना अतिक्रमण कर रखा था आए दिन दोनों पक्षों में गाली गलौज झगड़ा भी होते रहते थे लगभग एक से डेढ़ माह पूर्व भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ पत्थर बाजी भी जमकर हुई मौके पर पुलिस को भी पहुंचना पड़ा भविष्य में किसी गंभीर घटना ना घटे इसको लेकर एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर तहसीलदार कल्पना कुशवाह बागचीनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे आर ए सत्येंद्र पांडे पटवारी मंजू त्यागी प्रमोद तोमर रवि कुशवाहा आदि के साथ 7 नवंबर को मौके पर पहुंचे लगभग 2 घंटे दोनों पक्षों को समझने के बाद एसडीएम एवं तहसीलदार की बात हरि सिंह कुशवाहा एवं आसाराम कुशवाहा द्वारा मानकर आपसी सहमति से किए गए अपने-अपने अतिक्रमण को हटा लिया गया हरि सिंह कुशवाहा के मकान के पीछे के अतिक्रमण को भी हटाया गया दोनों पक्षों में स्वेच्छा से राजीनामा होने से मौके पर मौजूद ग्रामीण भी खुश नजर आए ग्रामीणों का कहना था कि अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझने के बाद राजीनामा हो गया यदि राजीनामाना होता तो आगे भविष्य में कभी भी दोनों पक्षों में मारपीट झगड़ा गंभीर घटना का रूप भी ले सकते थे इनका कहना है एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर का कहना है कि उन्हें पटवारी द्वारा गांव में दोनों पक्षों द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण करने से पिछले 10 से 12 वर्षों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी गुरुवार को तहसीलदार एवं बातचीत थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में आपसी सहमति से राजीनामा हो गया है जो अतिक्रमण दोनों पक्षों का था उसे आपसी सहमति से जेसीबी की सहायता से हटा लिया गया है



जौरा जिले भर में सरकारी खाद्यान्न माफियाओं के विरुद्ध कलेक्टर अंकित अस्थाना द्वारा दिए गए कार्यवाही करने के निर्देशों के...
07/11/2024

जौरा जिले भर में सरकारी खाद्यान्न माफियाओं के विरुद्ध कलेक्टर अंकित अस्थाना द्वारा दिए गए कार्यवाही करने के निर्देशों के पालन में मुखबिर की सूचना पर से एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर ने लगभग 45 कुंटल सरकारी फोर्टीफाइड चावल पर छापामार करवाई कर जप्त किया है
एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली कि एमएस रोड अगरौता गांव में शासकीय फोर्टीफाइड चावल रखा हुआ है जिसे बेचने की तैयारी की जा रही है उक्त सूचना पर से एसडीएम अपने स्टेनो केके शुक्ला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बृजपाल सिंह गुर्जर आदि को लेकर अगरोता गांव पहुंचे यहां पर महेश तिवारी के मकान पर छापामार कार्यवाही की तो उन्हें लगभग 45 कुंटल संदेही सरकारी फोर्टीफाइड चावल रखा मिला एसडीएम तोमर ने बताया कि पूछताछ के दौरान उक्त चावल जौरा के व्यापारी सचिन मंगल का बताया गया है मौके पर मौजूद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बृजपाल सिंह गुर्जर को एसडीएम ने कार्रवाई के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए गुर्जर ने लगभग 45 कुंतल उक्त फोर्टीफाइड चावल का पंचनामा बनाकर जप्त कर चावल को शील्ड करने की कार्रवाई आपूर्ति अधिकारी गुर्जर ने बताया कि आगे की कार्यवाही मैं एफआईआर सहित अन्य खाद्य नियमों के अंतर्गत भी व्यापारी सचिन एवं मनोज मंगल के विरुद्ध की जाएगी




कलेक्टर महोदय जिला मुरैना के निर्देशन मे sdm जौरा श्री प्रदीप सिंह तोमर द्वारा खाद की व्यबस्थाओ के चलते समस्त लाइसेंसधार...
23/10/2024

कलेक्टर महोदय जिला मुरैना के निर्देशन मे sdm जौरा श्री प्रदीप सिंह तोमर द्वारा खाद की व्यबस्थाओ के चलते समस्त लाइसेंसधारियों के दुकान एवं गोदामों पर छापे मार कार्यवाही की गई जिसमे उनके पास निम्नाअनुसार खाद पाया गया:-
1. न्यू सिद्ध कृपा खाद भंडार संचालक विष्णु शर्मा टेम्पो स्टैंड जौरा के पास 40 dap के कट्टे मिले जो pos मशीन के स्टॉक मे नहीं थे सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु तत्काल sado जौरा को निर्देशित किया गया.
2. रमेश जैन एंड संस संचालक नरेंद्र जैन के पास400 बोरी npk एवं 35 बोरी यूरिया पाया गया.
3. कैलादेवी खाद भण्डार पर 150 npk की बोरी पाई गई
4. जय माँ शारदा खाद भंडार पर 150 npk बोरी पाई गई
उक्त खाद को तत्काल शासकीय प्रक्रिया से किसानो को बितरण किये जाने निर्देश प्रसारित किये गए.


Morena

आज दिनाक 22 अक्टूबर जौरा  में एसडीएम के निर्देशन में खाद्य टीम ने जोरा में  दो जगह कार्यवाही की पहली नकली पनीर की फैक्ट्...
22/10/2024

आज दिनाक 22 अक्टूबर जौरा में एसडीएम के निर्देशन में खाद्य टीम ने जोरा में दो जगह कार्यवाही की पहली नकली पनीर की फैक्ट्री दूसरी जगह से लड्डू के लिए नमूने दीपावली के त्यौहार के नजदीक आने पर खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने एवं मिलावटी खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग करने मिलावट करने वालों की विरुद्ध कार्रवाई के कलेक्टर अंकित अस्थाना द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर एवं संभागीय उड़न दस्ता की टीम द्वारा नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही करते हुए सैंपलिंग की गई एक अन्य स्थान पर भी मिलावट होने के संदेह में लड्डू के भी सैंपल लिए गए एसडीम प्रदीप सिंह तोमर संभागीय उड़न दस्ता टीम के लोकेंद्र सिंह इंद्रम शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता महेंद्र सिरोहिया सहित अन्य टीम द्वारा पहले एमएस रोड पर पंचमुखी हनुमान जी के पीछे वाले मोहल्ले में सोनू पाल के घर पर अचानक पहुंचकर वहां बना रहे बूंदी के लड्डू के नमूने लेकर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई दूसरी कार्यवाही माधव नगर वार्ड एक में नकली पनीर की फैक्ट्री पर की गई यहां पर संचालित नकली पनीर की फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम को 5 क्विंटलपनीर 6 पेटी में मिला यहीं पर 20 लीटर पामोलिन तेल एक ड्रम में डिटर्जेंट दूर का मिश्रण गोल फार्मूला भी मिला यहां पर पनीर स प रे टॉ मिश्रित दूध गोल सहित पांच नमूने लेकर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव नगर वार्ड एक जोरा में पकड़ी गई नकली पनीर की फैक्ट्री को अकबर खान नामक व्यक्ति संचालित कर रही थी जप्त किए गए माल की कीमत लगभग ₹100000 है रजिस्ट्रेशन के निलंबन की भी अनुशंसा की गई है तथा फैक्ट्री को शील्ड भी किया गया है प्रकरण में एसडीम प्रदीप सिंह तोमर का कहना है कि कलेक्टर साहब के निर्देश पर मिलावट करने वाले एवं नकली घी पनीर मिठाई बनाने वालों के विरुद्ध आज कार्रवाई हुई है कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी
MP Morena

आज दिनाक 16 oct ko ग्राम अलापुर जौरे के सर्वे न 1147 रकबा 0.115 के भाग पर अतिक्रमण होने से   आज एसडीएम प्रदीप तोमर, तहसी...
16/10/2024

आज दिनाक 16 oct ko ग्राम अलापुर जौरे के सर्वे न 1147 रकबा 0.115 के भाग पर अतिक्रमण होने से आज एसडीएम प्रदीप तोमर, तहसीलदार कल्पना कुशवाह के निर्देशन में अतिक्रमण दल ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।मुक्त भूमि का बाजार मूल्य 3 करोड़ के लगभग है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कंटेंप्ट प्रिटीशन 2959/2024 के संबंध में की गई

Address

New Joint Building SDM &Tehsil Office
Joura
476221

Telephone

+17532724568

Website

https://www.facebook.com/projsmorena/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDM Office Joura Dist Morena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SDM Office Joura Dist Morena:

Share