Gram Panchayat Mandhol

Gram Panchayat Mandhol Official page for grampanchayat mandhol. Providing knowledge abt the govt schemes that r being or will be carried out in the panchayat.

04/07/2025
ग्राम पंचायत मंडोल को आदर्श बनाने की ओर एक और कदम। ग्राम पंचायत मंडोल मे एक पुस्तकाल्य का निर्माण किया गया जिसमें लगभग 2...
26/06/2025

ग्राम पंचायत मंडोल को आदर्श बनाने की ओर एक और कदम। ग्राम पंचायत मंडोल मे एक पुस्तकाल्य का निर्माण किया गया जिसमें लगभग 2000 पुस्तकें उपलब्ध हैं। इस पुस्तकाल्य में मंडोल के निवासी ही नहीं बल्कि आसपास की पंचायत के लोग भी लाभ ले सकते हैं ।दूसरी और पंचायत के एक ही छत के नीचे लोक मित्र केंद्र का भी निर्माण किया गया जो आज सुचारू रूप से लोगों को सेवाएं दे रहा है, और साथ ही एक ऐसे हाल का निर्माण भी किया गया है जिसमें बागवानों व ग्राम वासियों को ट्रेनिंग वह मेडिटेशन आदि करवाई जा सके और इसमें बहुत ही आधुनिक इंटरएक्टिव पैनल स्थापित किया गया।

21/06/2025

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडोल में ठोस कूड़े को निवारण संबंधी मशीनों की स्थापना की गई जिसमें प्रारंभिक रूप से 10 पंचायत का एक क्लस्टर बनाया गया पिछले कल Block Development Officer Shri karan Singh Ji इन मशीनों का विधिवत रूप से उद्घाटन किया इस मिशन के अंतर्गत मंडोल पंचायत ही नहीं बल्कि 10 और पंचायत को प्लास्टिक कचरा मुक्त पंचायत बनाने का अभियान जारी रहेगा। और इस अभियान में सभी ग्राम वासियों , महिला मंडल , स्वयं सहायता समूह तथा युवा मंडल का सहयोग रहेगा।

21/06/2025

पिछले कल ग्राम पंचायत मंडोल में ओपन जिम का शुभ आरंभ किया गया इस मौके पर Block Development Officer Jubbal उपस्थित रहे। इस ओपन जिम का सभी युवा, महिलाएं व अन्य ग्राम वासी लाभ ले सकते हैं।

मुझे बतौर प्रधान ग्राम पंचायत मंडोल ब्लॉक जुब्बल जिला शिमला हिमाचल प्रदेश को दिल्ली में पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या...
24/04/2025

मुझे बतौर प्रधान ग्राम पंचायत मंडोल ब्लॉक जुब्बल जिला शिमला हिमाचल प्रदेश को दिल्ली में पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या पर क्वालिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित देश भर से आए लगभग 200 प्रधानों व सरपंचों के मध्य ॓सरपंच संवाद ॔ कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला। जिसमें विभिन्न कैटेगरी मैं 30 प्रधानो को जल शक्ति विभाग द्वारा उनके किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया। मुझे गर्व है कि ग्राम पंचायत मंडोल को वाटर कंजर्वेशन पर अपने विचार रखने तथा किए गए कार्यों के लिए वाटर लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है।

10/03/2025

प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी बहुत ही उपयोगी जानकारी श्री वीरेंद्र मैहता द्वारा दी गई। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत प्राली श्रीमती मीनाक्षी माजटा तथा प्रधान ग्राम पंचायत सारी श्रीमती अनु रांगटा उपस्थित रहे। विभिन्न पंचायत के प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Address

V. P. O Mandhol
Jubbal
171215

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Panchayat Mandhol posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share