24/05/2026
हरियाणा सरकार जल्द ही परिवार पहचान पत्र (PPP) 2.0 परियोजना लागू करने जा रही है. सरकार का दावा है कि यह पूरी तरह AI बेस्ड सिस्टम होगा, जो सरकारी योजनाओं का लाभ सही और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा.
इस नए पहचान पत्र में कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी. एक ही डॉक्यूमेंट के जरिए पूरे परिवार की वर्थ वैल्यू यानी कुल आमदनी और आर्थिक स्थिति का पता चल सकेगा. सरकार का कहना है कि इससे आय और संपत्ति से जुड़े विवाद कम होंगे और सरकारी योजनाओं का गलत तरीके से लाभ लेने वाले अपात्र लोगों की पहचान की जा सकेगी. सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो अभी तक जानकारी छिपाकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं.
खास बात यह है कि पांच लाख रुपए तक की किसान ई-खरीद को परिवार की आय में शामिल नहीं किया जाएगा. वहीं उम्र सत्यापन के लिए बड़ी संतान का जन्म प्रमाण पत्र भी मान्य होगा. इससे खासतौर पर उन बुजुर्ग लोगों को राहत मिलेगी, जिनके पास खुद का जन्म प्रमाण पत्र मौजूद नहीं है.
AI करेगा पूरा डाटा मिलान
AI तकनीक अलग-अलग प्लेटफॉर्म से डाटा का मिलान कर गलतियों को पकड़ने का काम करेगी. बैंक लोन से लेकर जमीन और अन्य आर्थिक गतिविधियों तक सरकार की नजर रहेगी. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए हैं.
परिवार का पूरी कमाई-खर्च हिसाब जुड़ेगा
इस नई परियोजना में AI की मदद से परिवार के सभी सदस्यों के पैन कार्ड, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी, किसान आईडी, आभा आईडी, बच्चों की स्कूल फीस, बैंक लोन और अन्य वित्तीय जानकारियों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा. यह पूरा डेटा PPP से लिंक रहेगा.
सरकार को होगा बड़ा फायदा
सरकार ऐसे लोगों की पहचान करना चाहती है, जो फैमिली आईडी में कम आय दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. परिवार के सभी सदस्यों के दस्तावेज जुड़ने के बाद परिवार की वास्तविक वर्थ वैल्यू तय की जाएगी.
जानिए कैसे होगी जांच
अगर किसी परिवार ने कम आय दिखाई है, लेकिन उनके बच्चे महंगे स्कूलों में पढ़ रहे हैं या बैंक खातों में अच्छी आमदनी दिखाई दे रही है, तो AI सिस्टम पूरा आंकलन कर लेगा. बच्चों की फीस और लग्जरी खर्च को भी वर्थ वैल्यू में शामिल किया जाएगा.
बैंक लोन वालों को मिलेगी राहत
जिन परिवारों ने घर बनाने या रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बैंक लोन लिया हुआ है, उनकी लोन किश्तों की राशि परिवार की वर्थ वैल्यू से कम की जाएगी. AI तकनीक के जरिए आधार से जुड़ी जानकारी स्वतः PPP में अपडेट होती रहेगी.
The Haryana government is preparing to implement the Family Identity Card (PPP) 2.0 project soon. The government claims that this will be a completely AI-based system, which will help ensure that the benefits of government schemes reach eligible people more accurately.
Several new features will be added to this updated identity system. Through a single document, the complete worth value and income status of an entire family will be identified. The government says this will reduce disputes related to income and property while helping identify ineligible people taking benefits of government schemes by hiding information.
A major relief has also been announced for farmers, as e-purchases up to Rs 5 lakh will not be counted in family income. For age verification, the birth certificate of the eldest child will also be accepted, benefiting elderly people who do not have their own birth certificates.
AI will match data from different platforms to detect discrepancies. From bank loans to land records and financial activities, all details will remain under government monitoring. The Chief Minister has directed officials to fully implement the project by December 2026.
Under this system, PAN cards, Aadhaar cards, property IDs, farmer IDs, Ayushman Bharat Health Account IDs, children’s school fees, bank loans, and other financial details of all family members will be linked on a single platform through PPP.
The government believes this system will help identify people who show low income in Family ID records while availing benefits fraudulently. Even school fees and luxury spending will be included in the family’s worth value calculation.