Government model sr sec school Rajound

Government model sr sec school Rajound AFFILIATED TO CBSE HARYANA

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को शहीद सिया राम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद में देश का 80वाँ स्वतंत्र...
15/08/2026

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को शहीद सिया राम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएँ, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समस्त विद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग एवं प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आज दिनांक 11.08.2026 को शहीद सिया राम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद में Legal Literacy Cell (कान...
11/08/2026

आज दिनांक 11.08.2026 को शहीद सिया राम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद में Legal Literacy Cell (कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में Cluster Level Competition का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी तथा कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती सीमा रानी, PGT Political Science के द्वारा Legal Literacy Cell प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer) श्री संदीप नैन द्वारा भी कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं संबंधित स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

*राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय राजौंद में मनाया गया एक पेड़ माँ के नाम उत्सव*विद्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र म...
31/07/2026

*राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय राजौंद में मनाया गया एक पेड़ माँ के नाम उत्सव*

विद्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई मुहिम एक पेड़ माँ के नाम को उत्साह के साथ मनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पुंडरी सुरेंद्र हुड्डा तथा खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन जी ने विद्यालय में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही विद्यालय में साफ़ सफाई, मिड डे मिल व्यवस्था तथा कैमरों की जाँच कर स्थिति का जायजा लिया गया व विद्यालय में हो रहे सुधारों की सराहना की। इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह चाहर ने बच्चों को पौधों को गोद ले कर उनकी देखभाल करने की सीख दी तथा एन एस एस वॉलंटियर्स ने विभिन्न पौधों के लिए स्थान निश्चित करते हुए पंक्तिबद्ध तरीके से विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए अशोका व पाम के पौधे लगाये गए। साथ ही काफ़ी बच्चों को घर पर ले जाने के लिए औषधीय तथा छायादार पौधे बांटते हुए उनकी देखरेख करने की सीख दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत व कार्यक्रम अधिकारी विकास नेहरा के साथ साथ समस्त स्टाफ सदस्यों ने सकारात्मक सहयोग किया।

08/05/2026




*
*
*
*
*
*

पुलिस प्रशासन राजौंद ने शहीद सियाराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में विद्यार्थियों के साथ नशे क...
08/05/2026

पुलिस प्रशासन राजौंद ने शहीद सियाराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में विद्यार्थियों के साथ नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया और आसपास नशा मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया

Cluster level folk dance 05/05/2026
05/05/2026

Cluster level folk dance 05/05/2026

08/04/2026

Himmat Singh Legend Haryanvi

08/04/2026

Address

Rajound Kaithal
Kaithal
136044

Opening Hours

Monday 7am - 3pm
Tuesday 7am - 3pm
Wednesday 7am - 3pm
Thursday 7am - 3pm
Friday 7am - 3pm
Saturday 7am - 3pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government model sr sec school Rajound posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share