29/04/2018
अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलूः जतिंदर वर्मा
विद्यालय में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन
गुहला चीका 24 अप्रैल 2018
अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू हैं जिस तरह से अधिकार के बिना कर्तव्य का औचित्य नहीं है उसी प्रकार कर्तव्य के बगैर अधिकार की कामना असंभव है। यह विचार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीडल में आयोजित कानूनी साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य जतिंदर कुमार वर्मा ने कहे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अधिकार और कर्तव्य के संरक्षण हेतु कानूनी साक्षरता की बेहद जरूरत है। जब तक हमें अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होती तब तक हम जीवन में अनेक प्रकार की विपरीत परिस्थितियों से जूझते रहते हैं। आज हमारे परिवार और समाज के प्रति अनेक बहुमूल्य दायित्व है जिनका निर्वाह हमें इमानदारी से करना चाहिए ताकि हम एक बेहतर जीवन जी सकें। विद्यालय लीगल लिटरेसी शैल के प्रभारी कृष्ण कुमार व प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षित होने के साथ-साथ कानूनी जानकारी का होना बेहद जरूरी है क्योंकि कानूनी साक्षरता से ही भविष्य को बदला जा सकता है और इसी से बेटियों का सम्मान और महिलाओं का उत्थान भी संभव है।झींजर ने कहा कि हमें ऐसे प्रयास करने चाहिए कि समाज में सब को समान न्याय मिल सके तथा समाज में फैल रही बुराइयों व सामाजिक भिन्नता को मिटाया जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न परिस्थितियों 12 प्रश्न पूछ कर जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में शिक्षा और सूचना के अधिकार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्याध्यापक अजमेर सिंह प्राध्यापक रणजीत राणा, सतनारायण शास्त्री, अनिल कुमार सुनीता अनीता गुरमीत सिंह विजेंद्र सिंह सोनिया रामलाल इकबाल सिंह सहित सभी अध्यापक प्राध्यापक उपस्थित थे।
पीडल सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता पर जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य जतिंदर वर्मा व झींजर।