13/08/2026
रेहलू पंचायत वार्ड no 3 के निवासी स्वर्गीय श्री मुंशी राम जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी ने प्रधान श्री कर्ण परमार पिंटू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरजीत राणा तथा सेवानिवृत्त बीपीओ श्री राजेश राणा के साथ उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दुःख की घड़ी में उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग एवं साथ का भरोसा दिलाया।