14/05/2026
दिनांक 13.05.26 को माननीय सांसद अरुण भारती जी ने प्रयागराज के मलाकनारा गाँव पहुंचकर स्वर्गीय हिमांशु सरोज जी के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
घर का माहौल बेहद गमगीन था। परिवार, विशेषकर उनकी माता जी, गहरे दुःख में थीं। हिमांशु सरोज जी पार्टी के एक समर्पित और ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ता थे, जो शांतिपूर्वक संगठन के लिए कार्य करते थे।
माननीय सांसद ने कहा कि दिन-दहाड़े हुई यह हत्या बेहद निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का तथाकथित “दलित प्रेम” सिर्फ चुनाव तक सीमित रहता है — चुनाव में दलितों का वोट लिया जाता है और बाद में उन्हें दबाने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि मामले में शीघ्र गिरफ्तारी हो तथा दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
#लोकजानशक्तिपर्टीरामविलाश