26/07/2026
कानपुर के सर्वांगीण विकास और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में आदरणीय सांसद जी का एक महत्वपूर्ण कदम! 🚆✨
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन (हाई-स्पीड रेल) कॉरिडोर से कानपुर नगर एवं अरौल को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने के लिए माननीय रेल मंत्री श्री @ Ashwini Vaishnaw जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है।
कानपुर, उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी है—जहाँ कपड़ा, चमड़ा, रक्षा उत्पाद, MSME और भारी उद्योग बड़े पैमाने पर स्थापित हैं। व्यापार, उद्योग और रोजगार के सिलसिले में प्रतिदिन हज़ारों नागरिक एवं उद्यमी दिल्ली तथा अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। बुलेट ट्रेन नेटवर्क से सीधा जुड़ाव न केवल कानपुर के आर्थिक परिदृश्य को नई ऊर्जा देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खोलेगा।
पत्र में रखे गए प्रमुख बिंदु व सुझाव:
🔹 रूट संशोधन: प्रस्तावित मार्ग को नोएडा से शुरू कर कानपुर के अरौल से होते हुए सीधे कानपुर नगर (मुख्य शहर) और तत्पश्चात लखनऊ से जोड़ा जाए।
🔹 स्थानीय लाभ: अरौल में स्टेशन निर्माण से ग्रामीण और अर्बन-फ्रिंज दोनों क्षेत्रों को सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
🔹 जन-आकांक्षा: कानपुर की विशाल आबादी और औद्योगिक महत्व को देखते हुए इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का सीधा लाभ शहरवासियों को मिलना अत्यंत आवश्यक है।
हमे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय श्री Ramesh Awasthi जी के आग्रह को रेल मंत्रालय कानपुर की ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का सम्मान करते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।