12/01/2026
NSE के चेयरमैन माननीय श्री आशीष चौहान जी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व द्वारा हमारे लोकप्रिय एवं जनप्रिय मा०सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के कार्यों की प्रशंसा किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
आप निरंतर अपने कठिन परिश्रम, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
विकसित कानपुर के लिए आपका विज़न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए समग्र और सतत विकास पर आधारित है। आप कानपुर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी को आप पर गर्व है, सांसद जी। आपका समर्पण और नेतृत्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।