टीम अजीत कुमार

टीम अजीत कुमार Member Of Legislative Assembly, 95- Kanti, Muzaffarpur Bihar
(Ex- Minister Government Of Bihar) MLA Er. Ajeet Kumar (Kanti Muzaffarpur) Ex-Minister (Govt.

Of Bihar)

कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बुधवार को एनटीपीसी कांटी के आईबी में एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर क्...
02/09/2026

कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बुधवार को एनटीपीसी कांटी के आईबी में एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कांटी-कोठियां क्षेत्र के लैगून वन क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा एनटीपीसी के सीएसआर मद से क्षेत्र में विकास कार्य कराने पर विशेष जोर दिया गया।

विधायक ई. अजीत कुमार ने लैगून वन क्षेत्र में जंगल-झाड़ियों के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख पंकज गुप्ता से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी विशेष बातचीत की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए तथा रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

बैठक में एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख पंकज गुप्ता, जीएम ओएनडएम कैलाश प्रसाद सतपति, जीएम मेंटेनेंस उमेश कुमार, जीएम एफएम निर्मल कुमार सिंह, जीएम टीएस-पीएआर देव्य वर्मा, डीजीएम एचआर संजीत कुमार समेत नंदकिशोर सिंह, मुरारी झा, विवेक रंजन, दीपक उर्फ टुन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#कांटी #अजीत_कुमार ांटी #जनहित #रोजगार #विकास #कांटी_विधानसभा

कांटी क्षेत्र के साईन बजरंगबली चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा मंगलवार को आयोजित चौपाल में शामिल होकर स्थानीय जनसमस्याओं से ...
01/09/2026

कांटी क्षेत्र के साईन बजरंगबली चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा मंगलवार को आयोजित चौपाल में शामिल होकर स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत हुआ।

चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों ने पोखर में छठ घाट निर्माण, बजरंगबली चौक से स्कूल तक नाला निर्माण तथा बजरंगबली चौक से साईन होते हुए सेतीहारी तक सेलिंग सड़क पर पीसीसी कार्य कराने की मांग रखी।

मौके पर मैंने पोखर में छठ घाट निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं, नाला निर्माण के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने हेतु स्थानीय लोगों से आपसी सहमति बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पंचायत के पूर्व उप मुखिया श्री रूप नारायण साह, श्री रामसागर चौधरी, श्री सुमन कुमार सिंह, श्री नीरज साह, श्री सुरेश साह, श्री बालाजी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

#कांटी #साईन #चौपाल #जनसमस्या #जनसेवा #विकासकार्य #छठघाट #नाला_निर्माण #पीसीसी_सड़क #स्थानीय_विकास #कांटी_विधानसभा #जनता_के_साथ

कांटी क्षेत्र के अकुराहां ग्राम निवासी मेरे बड़े सहयोगी आदरणीय श्री पप्पू सिंह जी के आवास पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम ...
01/09/2026

कांटी क्षेत्र के अकुराहां ग्राम निवासी मेरे बड़े सहयोगी आदरणीय श्री पप्पू सिंह जी के आवास पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर नन्हे बच्चों को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।

सोमवार को मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित जिला जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम...
31/08/2026

सोमवार को मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित जिला जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुआ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को सशक्त बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुणाल कुमार जी, जिला अध्यक्ष श्री विनोद साह जी, नगर अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार जी सहित पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांटी क्षेत्र के भीमलपुर गांव स्थित पावन घोरही देवी स्थान पर आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ।...
31/08/2026

कांटी क्षेत्र के भीमलपुर गांव स्थित पावन घोरही देवी स्थान पर आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ।

इस पावन अवसर पर मां घोरही देवी को नमन करते हुए क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 🚩

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक एवं सनातन धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालु, साधु-संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जय माता दी! 🚩

बहुत-बहुत धन्यवाद
28/08/2026

बहुत-बहुत धन्यवाद

बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति (अध्ययन दल-2) की राज्यव्यापी स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में सोमवार को समिति के सभी सदस...
25/08/2026

बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति (अध्ययन दल-2) की राज्यव्यापी स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में सोमवार को समिति के सभी सदस्य देर शाम लखीसराय पहुँचे। परिसदन में लखीसराय के जिलाधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस क्रम में प्राक्कलन समिति ने जिले के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, वित्तीय व्यय, कार्यों की गुणवत्ता तथा योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंगलवार की सुबह पुनः विभिन्न विभागों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान राज्य की प्रगति में लखीसराय जिले की भूमिका एवं जिले में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। समीक्षा के क्रम में कई विभागों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

स्थल निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा, लखीसराय का समिति द्वारा दौरा किया गया। मंडल कारा परिसर पहुँचने पर समिति के सदस्यों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जेल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात जेल अधीक्षक के साथ मंडल कारा की व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं कारा की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। समिति के सदस्यों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने, बंदियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा कारा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

प्राक्कलन समिति का यह स्थल अध्ययन केवल योजनाओं की समीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं के वास्तविक धरातल पर क्रियान्वयन, सरकारी संसाधनों के उचित उपयोग और आम जनता को उसका समुचित लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जमीनी पड़ताल भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस पूरे अभियान में मेरे अलावा प्राक्कलन समिति के सदस्य श्री आनंद मिश्रा, श्री रविंद्र सिंह, श्रीमती बेबी कुमारी सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आज बेगूसराय परिसदन में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति (अध्ययन दल-2) की अध्ययन यात्रा के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों...
24/08/2026

आज बेगूसराय परिसदन में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति (अध्ययन दल-2) की अध्ययन यात्रा के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, खर्च, कार्यान्वयन और वास्तविक स्थिति से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली गई।

बैठक के बाद (बेगूसराय) बरौनी स्थित सुधा डेयरी का स्थल निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था, संचालन एवं गतिविधियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक विषयों पर चर्चा की।

प्राक्कलन समिति के माध्यम से हमारा प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का मूल्यांकन केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित न रहे। योजनाओं का लाभ आम लोगों तक किस रूप में पहुंच रहा है, कार्यों की गुणवत्ता कैसी है और जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां उसे चिन्हित कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए—इसी उद्देश्य से स्थल निरीक्षण और समीक्षा की जा रही है।

जनता के पैसे का सही उपयोग और योजनाओं का बेहतर परिणाम—यही हमारी प्राथमिकता है।

#प्राक्कलन_समिति #अध्ययन_दल_2 #बिहार_विधानसभा #बेगूसराय #बरौनी #सुधा_डेयरी #स्थल_निरीक्षण #जनहित #विकास #जवाबदेही

24/08/2026

कांटी की राजनीति में जनप्रतिनिधित्व का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिलता है। विधायक अजित कुमार के लिए राजनीति केवल पद और चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों से लगातार जुड़े रहना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

क्षेत्र के किसी गांव में विकास से जुड़ी बात हो या किसी जरूरतमंद की समस्या, वे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने और समाधान की दिशा में पहल करने का प्रयास करते हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ सहज व्यवहार और सबको सम्मान देना उनकी पहचान बन चुका है।

कांटी के लोगों के साथ उनका रिश्ता सिर्फ जनप्रतिनिधि और जनता का नहीं, बल्कि अपनापन और विश्वास का है। यही कारण है कि आम लोगों के बीच उनकी मौजूदगी और सक्रियता हमेशा चर्चा में रहती है।

जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को समझना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहना—यही अजित कुमार की राजनीति की खास पहचान है।

Er. Ajeet Kumar R K Yadav

Address

Muzaffarpur
Kanti
843109

Telephone

+917763056494

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम अजीत कुमार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to टीम अजीत कुमार:

Shortcuts

Share