Karauli Police

Karauli Police Karauli is a district of Rajasthan state in western India. Karauli is known for its temples, forts and fairs.
(1)

Karauli is a district in Rajasthan, India which came into existence after its separation from Sawai Madhopur district on 19th July 1997.

उक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन  #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।रात्रि में किसी प्रकार की  #पुलिस  #सहायता के लिए उक्...
05/09/2026

उक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।

रात्रि में किसी प्रकार की #पुलिस #सहायता के लिए उक्त अधिकारियो से संपर्क कर सकते है।

#करौली_पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध।

महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने Y-CLG सदस्यों से थाना स्तर पर किया संवाद।संवाद के दौरान वीडियो कॉन्फ्...
05/09/2026

महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने Y-CLG सदस्यों से थाना स्तर पर किया संवाद।

संवाद के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल सहित जिले के आला पुलिस अधिकारीगण रहे मौजूद।

स्मार्ट पुलिसिंग के तहत नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर।

संवाद के दौरान महानिदेशक पुलिस ने पुलिस व्यवस्था को सशक्त व प्रभावशाली बनाने के लिए स्मार्ट पुलिसिंग के तहत नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने युवा पुरुषों एवं महिलाओं से पुलिस के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर समाज में सुरक्षा, जागरूकता, सकारात्मक सोच एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
Lokesh Sonwal IPS

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी के मूल्यों को स...
05/09/2026

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी के मूल्यों को सिखाने वाले हर गुरु को शत-शत नमन।

राजस्थान पुलिस उन सभी मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त करती है, जो हमें कर्तव्यनिष्ठ बनकर राष्ट्र की सेवा करने की राह दिखाते हैं।


🌸 *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!* 🌸जन्माष्टमी पर आपकी सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजस्...
04/09/2026

🌸 *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!* 🌸

जन्माष्टमी पर आपकी सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस का हर जवान मुस्तैदी से तैनात है। आइए, भक्ति, शांति और सौहार्द के साथ यह पावन पर्व मनाएं।

Emergency में किसी भी सहायता के लिए तुरंत 112 पर संपर्क करें।

पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु संदिग्ध बैंक खातों के खिलाफ चलाए ज...
03/09/2026

पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु संदिग्ध बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान म्यूल हंटर के तहत सूरौठ थाना पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम

फोनपे के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी कर लोगों से रुपये ऐंठने के एक शातिर आरोपी सहवाग को सूरौठ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

म्यूल खाता धारक से मिलकर करीब ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व से गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अर्जुन शर्मा के सहयोगी सहवाग मीणा पुत्र धनीराम निवासी खेरिया को किया गिरफ्तार।

पूर्व से गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अर्जुन शर्मा निवासी खातीपुरा जगर थाना सूरौठ फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।
Lokesh Sonwal IPS Igp Bharatpur DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Rajasthan Police

पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले भर में की जा रही विशेष नाकाबंदी के दौरा...
03/09/2026

पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले भर में की जा रही विशेष नाकाबंदी के दौरान सूरौठ थाना पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम।

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शातिर अपराधी को अवैध हथियार 01 देसी कट्टा 12 बोर सहित दबोचा।

थानाधिकारी सुमेर सिंह पु. नि. के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान वीरेंद्र पुत्र बाबू गुर्जर निवासी बाबू की ढाणी तन जटवाड़ा थाना सूरौठ को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में सख़्ती से गहन पूछताछ की जा रही है।
Igp Bharatpur Lokesh Sonwal IPS DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

करौली पुलिस द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के सिद्धांतों को अपनाते हुए नागरिक-केंद्रित पुलिस व्यवस्था पर जोरपुलिस अनुसंधान एवं ...
03/09/2026

करौली पुलिस द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के सिद्धांतों को अपनाते हुए नागरिक-केंद्रित पुलिस व्यवस्था पर जोर

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D), गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “SMART POLICING – Framework for Citizen-Focused Policing” के तहत स्मार्ट पुलिसिंग के मूल सिद्धांत निर्धारित किए गए हैं। इन सिद्धांतों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, आधुनिक, जवाबदेह, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक-केंद्रित बनाना है।

करौली पुलिस द्वारा भी इन सिद्धांतों को पुलिसिंग व्यवस्था में प्रभावी रूप से अपनाते हुए आमजन को बेहतर, त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

SMART POLICING के प्रमुख सिद्धांत

S – Strict, Sensitive & Strategic
सख्त, संवेदनशील एवं रणनीतिक पुलिसिंग
अपराधियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण एवं अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाना।

M – Modern, Mobile & Meticulous
आधुनिक, गतिशील एवं सूक्ष्म पुलिसिंग
आधुनिक संसाधनों एवं तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस को अधिक सक्रिय, त्वरित एवं प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावी बनाना तथा कार्यवाही में सूक्ष्मता एवं सावधानी रखना।

A – Alert, Accountable & Adaptable
सतर्क, जवाबदेह एवं परिस्थितियों के अनुरूप ढलने वाली पुलिसिंग
अपराध एवं कानून-व्यवस्था की चुनौतियों के प्रति सदैव सतर्क रहना, प्रत्येक कार्यवाही के लिए जवाबदेह होना तथा बदलती परिस्थितियों एवं नई चुनौतियों के अनुरूप कार्यप्रणाली में आवश्यक बदलाव करना।

R – Reliable, Responsive & Resilient
विश्वसनीय, त्वरित प्रतिक्रियाशील एवं नम्य पुलिसिंग
नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देना तथा कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती और निरंतरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना।

T – Tech-Savvy, Trained & Transparent
तकनीक-सक्षम, प्रशिक्षित एवं पारदर्शी पुलिसिंग
नई तकनीकों का प्रभावी उपयोग, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरंतर प्रशिक्षण तथा पुलिस कार्यवाही में पारदर्शिता सुनिश्चित करना।

नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष फोकस
करौली पुलिस का उद्देश्य “आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर” की भावना को और मजबूत करते हुए ऐसी पुलिस व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता हो।
इसके लिए पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, त्वरित शिकायत निवारण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, बीट व्यवस्था, पुलिस-जन संवाद तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।

करौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपराध की सूचना देने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस के साथ सहयोग करें।
Lokesh Sonwal IPS Igp Bharatpur DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan

फैसला आपका है: हेलमेट का सुरक्षा चक्र या अस्पताल का बिस्तर!एक हेलमेट सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि आपकी और आपके परिवार...
03/09/2026

फैसला आपका है: हेलमेट का सुरक्षा चक्र या अस्पताल का बिस्तर!

एक हेलमेट सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा की गारंटी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा BIS मानक वाला हेलमेट पहनें और खुद को सुरक्षित रखें।

याद रखें: सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।

Address

SP Office Collectarte
Karauli
322241

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karauli Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Karauli Police:

Shortcuts

Share