PRO Municipal Corporation Karnal

PRO Municipal Corporation Karnal Nagar Nigam Karnal

04/09/2026
20 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं की सफाई की, करीब 275 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र भेजा- सलोनी शर्मा, नि...
03/09/2026

20 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं की सफाई की, करीब 275 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र भेजा- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
नगर निगम सफाई व्यवस्था को दिन प्रतिदिन बना रहा बेहतर, शहरवासियों से कचरा न फैलाने की अपील।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जारी, नागरिक करें सहयोग।

हाऊस बैठक में पारित प्रस्तावों पर निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने अधिकारियों से ली एक्शन टेकन रिपोर्ट, प्रस्तावों पर तेजी से प...
03/09/2026

हाऊस बैठक में पारित प्रस्तावों पर निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने अधिकारियों से ली एक्शन टेकन रिपोर्ट, प्रस्तावों पर तेजी से पहनाएं अमलीजामा, समयबद्घ कार्रवाई करने के दिए निर्देश।
सेक्टर-4, 5 व 16 को नगर निगम में स्थानांतरित करवाने की प्रक्रिया में लाएं तेजी।

सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवा, हड़तालरत सफाई कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।...
03/09/2026

सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवा, हड़तालरत सफाई कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
निर्धारित अवधि तक ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई।

20 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं की सफाई की, करीब 275 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र भेजा- सलोनी शर्मा, नि...
03/09/2026

20 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं की सफाई की, करीब 275 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र भेजा- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
नगर निगम सफाई व्यवस्था को दिन प्रतिदिन बना रहा बेहतर, शहरवासियों से कचरा न फैलाने की अपील।
करनाल 3 सितंबर, नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को दिन प्रतिदिन बेहतर बना रहा है। इसे लेकर शहर में लगातार विशेष सफाई अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को निगम की सेनीटेशन टीमों द्वारा जोन नम्बर 3 के विभिन्न स्थानों तथा कचरा संवेदनशील बिन्दुओं से करीब 275 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया है। नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि सडक़ों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ रखा जा सके।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। लगभग 20 कचरा संवेदनशील बिन्दओं को साफ किया गया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण का कार्य भी नियमित रूप से जारी है। इसके साथ-साथ जहां भी कचरा जमा होने की सूचना मिल रही है, वहां कचरा उठाकर सफाई करवाई जा रही है।

इन स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान।
उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के तहत जोन संख्या 3 के प्रेम नगर, न्यू प्रेम नगर, राम नगर, एकता कॉलोनी, गांधी नगर, कृष्णा नगर, शिव कॉलोनी तथा मान कॉलोनी जैसे विभिन्न स्थानों से 20 से अधिक ट्रालियों द्वारा करीब 275 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया गया है। नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर सफाई करवाकर कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को लगातार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इन स्थानों पर बार-बार कचरा जमा न हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाया जा सके।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जारी, नागरिक करें सहयोग।
निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण कार्य जारी है। लेकिन प्राय: देखने में आ रहा है कि नागरिक कचरे को सडक़ किनारे, खाली प्लॉटों, बाजारों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर फैंक रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। नागरिक ऐसा करने से बचें और कूड़े को कचरा एकत्रित वाहन में ही डालें। शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इसे उन्हें निभाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से व्यापारिक संगठनों व मार्केट एसोसिएशन से भी अपील की कि वे अपने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करें तथा बाजारों में कचरा इधर-उधर न फैले।

सफाई कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों एवं संसाधनों के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगा सफाई अभियान।
निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य एवं सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। सफाई अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए कचरा उठाने एवं संवेदनशील स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम करनाल स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान परिस्थितियों में भी नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कचरा उठान का कार्य अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार तथा सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह की देखरेख में किया गया।

हाऊस बैठक में पारित प्रस्तावों पर निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने अधिकारियों से ली एक्शन टेकन रिपोर्ट, समयबद्घ कार्रवाई करने क...
03/09/2026

हाऊस बैठक में पारित प्रस्तावों पर निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने अधिकारियों से ली एक्शन टेकन रिपोर्ट, समयबद्घ कार्रवाई करने के दिए निर्देश।
प्रस्तावों पर तेजी से पहनाएं अमलीजामा, शहरवासियों को समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश।
करनाल 3 सितम्बर, नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बीती 3 अगस्त को हुई नगर निगम हाऊस की बैठक में पारित किए गए विभिन्न प्रस्तावों एवं उप-प्रस्तावों पर अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में हाऊस में पारित प्रत्येक प्रस्ताव एवं उप-प्रस्ताव की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत कर अब तक की गई कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी निगमायुक्त को दी गई।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हाऊस में पारित प्रस्तावों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक प्रस्ताव पर तेजी से एवं समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को इनका वास्तविक लाभ समय पर मिल सके। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार, सचिव राम करण भारद्वाज के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर।
बैठक में शहर में जलापूर्ति की पाइप लाइन डालने से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यकारी अभियंता से अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर रैम्प, थड़ों अथवा अन्य अतिक्रमण के कारण पाईप लाईन डालने में बाधा आ रही है, वहां आवश्यक एन्फोर्समेंट कार्रवाई करते हुए कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने शहर की सीवरेज तथा बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि जलभराव एवं सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

अधिकृत कॉलोनियों में अमरूत-2 के कार्यों की डी.पी.आर. जल्द तैयार करने के निर्देश।
उन्होंने नई अधिकृत कॉलोनियों में अमरूत-2 योजना के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए आगामी कार्रवाई में तेजी लाएं। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि जो विकास कार्य फिजिबल हैं, उनके अनुमान शीघ्र तैयार कर टेंडर प्रक्रिया में लाए जाएं। वहीं, जो कार्य फिजिबल नहीं हैं, उनकी स्पष्ट रिपोर्ट संबंधित पार्षद को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी रहे।

विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं।
निगमायुक्त ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिए कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे हों। उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य अनावश्यक रूप से बीच में नहीं रुकना चाहिए। जहां मरम्मत कार्य आवश्यक हैं, वहां उन्हें भी निरंतर करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से साइट विजिट करने के निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की खामी सामने आने पर उसे समय रहते दूर किया जा सके।

सडक़ों को गड्ढामुक्त करने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
उन्होंने शहर की सडक़ों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा पोर्टल पर दर्ज करवाई जाने वाली शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। शिकायतों के समाधान की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने स्ट्रीट लाईट व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें चालू एवं दुरुस्त रहें। हाई मास्ट लाइटों तथा पार्कों में लगी लाइटों की भी नियमित जांच करवाकर आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर के प्रमुख स्थानों एवं पार्कों में पर्याप्त रोशनी बनी रहे।

पार्कों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।
उन्होंने शहर के पार्कों के उचित रख-रखाव को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्कों में लगे पेड़-पौधे, झूले, ओपन एयर जिम तथा अन्य सुविधाएं अच्छी स्थिति में होनी चाहिएं। पार्कों की नियमित सफाई, हरियाली एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करनी चाहिए, जिससे नागरिकों की शिकायतें कम से कम हों और उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

सेक्टर-4, 5 व 16 को नगर निगम में स्थानांतरित करवाने की प्रक्रिया में लाएं तेजी।
बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सेक्टर-4, सेक्टर-5 एवं सेक्टर-16 को नगर निगम में स्थानांतरित करवाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि उपरोक्त सेक्टरों को नगर निगम के अधीन लिया जा सके।

पार्षदों की मांगों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश।
निगमायुक्त ने कहा कि हाऊस बैठक में पार्षदों द्वारा रखी गई विकास कार्यों की कुछ मांगों में कार्य का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित पार्षदों से कार्यों की मांग एवं आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दोबारा प्राप्त कर आगामी कार्रवाई की जाए, ताकि विकास कार्यों के अनुमान एवं टेंडर प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

बंद नलकूपों की सूची तैयार करने के निर्देश।
शहर में बंद पड़े नलकूपों को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बंद नलकूपों की स्थानवार सूची तैयार की जाए। साथ ही प्रत्येक स्थान की स्थिति का अध्ययन कर यह भी देखा जाए कि वहां भविष्य में किस प्रकार के कार्य करवाए जा सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

निशानदेही के कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश।
निगमायुक्त ने राजस्व एवं भूमि शाखा के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित निशानदेही के कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने संयुक्त आयुक्त को राजस्व एवं भूमि शाखा के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गति प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों से जुड़े भूमि संबंधी मामलों का समय पर निस्तारण हो सके।

कंडम सुलभ शौचालयों को तोडक़र नए बनाने के निर्देश।
उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर मौजूद तीन कंडम सुलभ शौचालयों की स्थिति का भी संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इन जर्जर एवं कंडम शौचालयों को हटाकर इनके स्थान पर नए सुलभ शौचालय बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को आवश्यक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, सुगम एवं समयबद्ध नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए सभी शाखाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा हाऊस में पारित प्रत्येक प्रस्ताव पर निर्धारित समय में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य की गति, गुणवत्ता और समयबद्धता—तीनों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विकास कार्यों का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवा, हड़तालरत सफाई कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।...
03/09/2026

सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवा, हड़तालरत सफाई कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
निर्धारित अवधि तक ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई।
करनाल 3 सितंबर, नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालना में नगर निगम करनाल में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों को 5 सितंबर 2026 तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय तक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सफाई कार्य आवश्यक सेवा है। नगर निकायों का यह प्रमुख दायित्व एवं कर्तव्य है कि शहरों में सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहे। विभाग ने हरियाणा नगर पालिका अधिनियम, 1973 की धारा 47 तथा हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम, 1974 के प्रावधानों का भी उल्लेख करते हुए सफाई व्यवस्था को आवश्यक सेवा बताया है।

6 अगस्त से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं हड़तालरत कर्मचारी।
निगमायुक्त ने बताया कि नगर निकायों के नियमित आधार पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों/सीवरमैनों द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं बिना पूर्व सूचना के 6 अगस्त 2026 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं तथा हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसके कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ निगम के सफाई साधनों, उपकरणों एवं मशीनरी के कार्य में भी बाधा उत्पन्न होने की स्थिति बनी है।
उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था सीधे तौर पर आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं शहर की स्वच्छता से जुड़ी हुई है। लंबे समय तक सफाई कार्य प्रभावित रहने से शहर में कचरा जमा होने तथा बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में सफाई कार्य को सुचारू रखना नगर निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा सिविल रिट संख्या 229 ऑफ 2026 में दिनांक 18 अगस्त 2026 को शहरों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कानूनी तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा इन्हीं परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए सभी नगर निकायों के आयुक्तों एवं जिला नगर आयुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटना अनिवार्य।
निगमायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार हड़ताल पर चल रहे सभी संबंधित कर्मचारियों को 5 सितंबर 2026 तक हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है। नगर निगम करनाल द्वारा इस संबंध में सफाई शाखा के अधिकारियों एवं जोन प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जोन में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन की उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

शहर की सफाई व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं।
निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाना है। सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवा होने के कारण इसे बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से अपील की कि वे सरकार एवं विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए समय सीमा के भीतर ड्यूटी पर वापस लौटें और शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

35 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं की सफाई, करीब 300 मीट्रिक टन कचरा ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र भेजा- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।...
02/09/2026

35 कचरा संवेदनशील बिन्दुओं की सफाई, करीब 300 मीट्रिक टन कचरा ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र भेजा- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
नगर निगम सफाई व्यवस्था को कर रहा सुदृढ़, शहरवासियों से कचरा बाहर न फैंकने की अपील।
करनाल 2 सितंबर, नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार विशेष सफाई अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की सेनीटेशन टीमों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों तथा कचरा संवेदनशील बिन्दुओं से करीब 300 मीट्रिक टन कचरा उठाकर ठोस अपशिष्टï प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया है। नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि सडक़ों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ रखा जा सके।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। लगभग 35 कचरा संवेदनशील बिन्दओं को साफ किया गया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण का कार्य भी नियमित रूप से जारी है। इसके साथ-साथ जहां भी कचरा जमा होने की सूचना मिल रही है, वहां कचरा उठाकर सफाई करवाई जा रही है।

इन स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान।
उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के तहत सेक्टर-6 के पीछे, शिव मंदिर के नजदीक, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र, सेक्टर-6 मार्केट, फूसगढ़ रोड, सेक्टर-7 मार्केट क्षेत्र व थाने के पीछे, सेक्टर-8 में मार्केट क्षेत्र, बी.एस.एन.एल. क्वार्टर्स के पास व जिमखाना क्लब के नजदीक, आई.टी.आई. चौक, आदर्श पब्लिक स्कूल के पास, गांव मंगलपुर चौक, गांव कम्बोपुरा, जी.टी. रोड तथा मधुबन एकेडमी के पास जैसे विभिन्न स्थानों से लगभग 25 ट्रालियों द्वारा करीब 300 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया गया है। नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर सफाई करवाने के साथ-साथ कचरा संवेदनशील बिन्दुओं को लगातार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इन स्थानों पर बार-बार कचरा जमा न हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाया जा सके।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जारी, नागरिक करें सहयोग।
निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण कार्य जारी है। लेकिन प्राय: देखने में आ रहा है कि नागरिक कचरे को सडक़ किनारे, खाली प्लॉटों, बाजारों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर फैंक रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। नागरिक ऐसा करने से बचें और कूड़े को कचरा एकत्रित वाहन में ही डालें। शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इसे उन्हें निभाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से व्यापारिक संगठनों व मार्केट एसोसिएशन से भी अपील की कि वे अपने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करें तथा बाजारों में कचरा इधर-उधर न फैले।

सफाई कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों एवं संसाधनों के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगा सफाई अभियान।
निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य एवं सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। सफाई अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए कचरा उठाने एवं संवेदनशील स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम करनाल स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान परिस्थितियों में भी नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कचरा उठान का कार्य अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार तथा सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह की देखरेख में किया गया।

Address

Bays No. 11-16, Sector-12
Karnal
132001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Municipal Corporation Karnal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share