10/02/2018
कभी अंग्रेजों के हाथ कंपा देने वाला आज सड़कों पर खुद भीख के लिए फैला रहा है हाथ
The Hook News
THEHOOK DESK:आज हम आजादी का लुप्त उठाते हुए अपने घरों में बड़े-बड़े मुद्दों पर आसानी से बहस कर उन्हे मजे मे उड़ा देते है, लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश को आजाद करने मे अहम योगदान दिया है, उनमें से जो जिंदा हैं, वो किस हाल में हैं..
इस तस्वीर मे जो शख़्स दिख रहे है ये झांसी के रहने वाले श्रीपत जी। 92 साल से भी अधिक उम्र पार कर चुके श्रीपत जी दिए गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के भाषण से प्रभावित होकर आजाद हिन्द सेना में शामिल हुए थे। श्रीपत जी अपने जीवन की चिंता किये बिना देश को आजाद करने के लिए लड़े। देश तो आजाद हुए सालों हो गए, लेकिन वो खुद अभी तक हालातों के हाथों गुलाम है।
आज उन्हें अपनी जिंदगी का गुज़र-बसर करने के लिए भीख तक मांगनी पड़ रही है। भारत की आजादी मे कई लोगों का अहम योगदान रहा। ऐसा नही है कि स्वतंत्रता सेनानी श्रीपत जी के हालात शुरू से खराब हो, उनके पास झांसी क्षेत्र में 7 एकड़ की जमीन, और एक लाइसेंसी वाली बन्दूक भी थी।
इनकी जिंदगी अच्छी चल रही थी, लेकिन कहते है न जब किस्मत बाज़ी पलटी है तो किसी की नही सुनती वैसे ही इनकी किस्मत ने पलटी मारी और आज़ाद हिन्द फौज के इस सिपाही को दर-दर भटकते हुए भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया। कभी देश के लिए लड़ने वाला ये सिपाही आज जिंदगी की परेशानियों से जूझ रहा है।
श्रीपत कहते हैं कि मेरी हालत कैसी भी हो, लेकिन मेरी इच्छा है की मैं मरते दम तक अपने देश के काम आ सकूं। यह मेरा सौभाग्य था कि मैं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ उनकी सेना में शामिल होकर देश के लिए लड़ सका। श्रीपत जी वर्तमान मे अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी मे रहने को मजबूर है। ऐसा नही है की इनकी ही हालत ऐसी है, हमारे देश मे कई ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी है जो किस हालत मे जी रहे है उनकी सुध लेने वाला कोई नही है। ये हमारे देश के लिए सोचने का विषय है।