Payal Arora

Payal Arora आपके सुझाव, आपके विचार – बदलेगा शहर, बनेगा आधार

23/08/2026
सुविधाएं बेहतर हों, वातावरण स्वस्थ हो—यही हमारा संकल्प 💪🌳सेक्टर-13 के पार्क नंबर 4 में ओपन जिम के उपकरणों की मरम्मत एवं ...
22/08/2026

सुविधाएं बेहतर हों, वातावरण स्वस्थ हो—यही हमारा संकल्प 💪🌳

सेक्टर-13 के पार्क नंबर 4 में ओपन जिम के उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है। यह केवल जिम की मरम्मत नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य के लिए माननीय विधायक श्री जगमोहन आनन्द जी एवं मेयर मैडम श्रीमती रेणु बाला गुप्ता जी का हृदय से आभार। 🙏

कार्य के दौरान शक्ति केंद्र प्रमुख श्री पुनीत खन्ना जी और वार्ड वासी भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पार्क सुंदर हों, सुविधाएं सुदृढ़ हों और हमारा सेक्टर निरंतर विकास की ओर बढ़े—इसी सोच के साथ जनसेवा का प्रयास लगातार जारी है। 🌱

— पायल अरोड़ा

स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित सेक्टर-13 की ओर एक और कदम! 🌿सेक्टर 13 करनाल में डिवाइडर पर ट्री कटिंग एवं पेड़ों की छंटाई का क...
21/08/2026

स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित सेक्टर-13 की ओर एक और कदम! 🌿

सेक्टर 13 करनाल में डिवाइडर पर ट्री कटिंग एवं पेड़ों की छंटाई का कार्य चल रहा है, जिससे सड़क की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ यातायात में भी सुविधा होगी और रास्ते अधिक सुरक्षित बनेंगे।

"इस सराहनीय पहल के लिए मैं माननीय विधायक श्री जगमोहन आनंद जी एवं मेयर मैडम श्रीमती रेणु बाला गुप्ता जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।”

सेक्टर-13 को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय है। क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे प्रयास निरंतर होते रहें, यही अपेक्षा है।” 🌱

सेक्टर-13 को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने की दिशा में हम सभी मिलकर निरंतर प्रयास करते रहेंगे। 🌱

— पायल अरोड़ा
9896677148

16/08/2026
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है… 🇮🇳आज करनाल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प...
10/08/2026

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है… 🇮🇳

आज करनाल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस गौरवमयी अवसर का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग, वीरता और गौरव का प्रतीक है। इसे हाथ में थामते ही मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना और भी प्रबल हो जाती है। 🇮🇳

इस गौरवपूर्ण यात्रा में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता जी, करनाल विधायक श्री जगमोहन आनंद जी, जिला अध्यक्ष श्री परवीन लाठर जी, मेयर मैडम श्रीमती रेनू बाला गुप्ता जी सहित बड़ी संख्या में करनालवासी शामिल हुए।

हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशप्रेम…
यही है नए भारत की पहचान। 🇮🇳

आइए, हम सभी मिलकर तिरंगे की आन-बान-शान को सदैव ऊंचा रखने और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लें।

तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है। ❤️🇮🇳

जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳

— पायल अरोड़ा

"संतों की वाणी, समाज की शक्ति — समरसता ही हमारी सच्ची भक्ति।"*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता और मान...
05/08/2026

"संतों की वाणी, समाज की शक्ति — समरसता ही हमारी सच्ची भक्ति।"

*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता और मानवता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित पवित्र 'कलश वंदन यात्रा' में कर्ण मंडल की ओर से पवित्र कलश लेकर श्रद्धापूर्वक यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।"
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में निकली इस दिव्य यात्रा में सेक्टर-14 से प्रारंभ होकर पूरे कर्ण मंडल में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ पवित्र कलश का भ्रमण कराया गया।

इस दौरान राम मंदिर, चार चमन एवं मॉडल टाउन वाल्मीकि मंदिर में पवित्र कलश के साथ पहुँचकर संत गुरु रविदास जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

इस पावन अवसर पर करनाल विधायक श्री जगमोहन आनन्द जी,असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण लाठर जी, मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता जी, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती निर्मल बैरागी जी, प्रदेश सचिव श्रीमती मीना चौहान रैसन जी, करन मंडल के सम्मानित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संत गुरु रविदास जी महाराज का जीवन हमें समानता, प्रेम, सेवा और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

🙏 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।

Address

Sector 13
Karnal
132001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Payal Arora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category