02/03/2026
आज दिनांक
01 मार्च 2026 को वंदनीय माता मनसा देवी जी की पावन पवित्र भूमि पंचकुला के रोड भवन धर्मशाला में नव निर्माण कार्य हेतु हवन यज्ञ करके कार्य का शुभारंभ किया गया l इस शुभ अवसर पर प्रधान सेवक बलकार सिंह पूंडरी और उपप्रधान सुखदयाल मैहला समस्त कार्यकारणी सदस्य ने उपस्थित होकर मां मनसा देवी जी और परम् पूज्य जगत गुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया l और महासभा के सभी कार्यों को सचारु गति देने की घोषणा करते हुए कहा कि समस्त समाज चाहता है l कि रोड समाज के भवनों का शीघ्र अति शीघ्र सौंदर्यकरण, आधुनिकीकरण और नवीनीकरण हो इस शुभ कार्य के लिए सर्व समाज दिल खोलकर अनुदान दे रहा है l पूरा समर्थन और सहयोग दे रहा है l इस शुभ कार्य में सहयोग और समर्थन देने के लिए समस्त समाज का दिल से आभार व्यक्त करता हूं l
आपका भाई आपका बेटा
उपप्रधान
सुखदयाल मैहला
अखिल भारतीय रोड महासभा
9992322220