26/03/2026
समर्थन नवोदय अभियान द्वारा संचालित निशुल्क नवोदय कोचिंग सेंटर से इस बार दो छात्रों आयुष राजपूत और आभास बघेल का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है दोनों छात्रों में आभाष कुमार प्राथमिक विद्यालय बिटोंना कासगंज के छात्र हैं उनके परिवार की स्थिति बहुत ठीक नहीं है। संस्था के संरक्षक आदरणीय बड़े भाई डॉ प्रमोद कुमार वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ संयुक्त जिला चिकित्सालय जनपद हाथरस ने उनकी आगामी शिक्षा में सहयोग हेतु ₹10000 का पुरस्कार दिया है। संस्था लगातार समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु अनवरत लगी हुई है। टीम समर्थ नवोदय अभियान दोनों छात्रों को पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हैं।