21/12/2025
मुझे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के जिला काशीपुर का जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पद दिया गया। जिसके लिए मैं समस्त पदाधिकारीयो का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती हूं। मेरा लक्ष्य होगा कि व्यापार प्रतिनिधि मंडल मजबूत बने, हर छोटे बड़े व्यापारियों की आवाज/समस्याओं को सरकार के आगे रखें, एवं उनका समाधान करें सरकारी नीतियों का लाभ हर व्यापारी तक पहुंचे।
इस मोके पर मा. नवीन वर्मा जी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड / दर्जा मंत्री उत्तराखंड सरकार, मा. अश्वनी छाबड़ा जी कुमाऊ प्रभारी उत्तराखंड, मा. प्रकाश मिश्रा जी प्रदेश महामंत्री, मा. सत्यवान गर्ग जी जिला अध्यक्ष काशीपुर, मा जतिन नरूला जी जिला महामंत्री मा. प्रमोद राजहंस जी जिला उपाध्यक्ष एवं जसपुर, काशीपुर, सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर,गदरपुर, केलाखेड़ा, रामनगर अन्य नगरो के अध्यक्ष शामिल रहे !
आइए हम सब मिलकर अपने व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और अपने समुदाय को सशक्त बनाएं।आपका साथ,आपका विश्वास,ही मेरी ताकत है। स्वदेशी अपनाओ,विदेशी भगाओ,,