Gyanendra Jee

Gyanendra Jee Official page of GyanendraJee a politician from Bhartiya Janta Party, belongs to Kushinagar ( Uttar Pradesh).

Political prisoner in Emergency, Ram Janm Bhoomi Andolan and many other political and social movements under BJP and RSS. सक्रिय भागीदारी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ वर्ष १९७० से सक्रीय

प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ष प्रशिक्षित वर्ष १९७१ कानपुर
द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ष प्रशिक्षित वर्ष १९७२ देवरिया


शिक्षा एवं सक्रीय भागीदारी संघ एवं राजनीती

स्नातक शिक्षा बुद्ध पी० जी० कालेज, कुशीनगर से किया तथा शिक

्षा के दौरान मण्डल कार्यवाह कसया का दायित्व निभाते हुऐ पूरे क्षेत्र में शाखाओं का विस्तार किया।

वर्ष १९७४ में विधि स्नातक प्रथम वर्ष गोरखपुर विश्वविघालय में प्रवेश लिया तथा एन० सीं० हास्टल में रहने लगा। विश्वविघालय एवं छात्रवास में बड़े मनोयोग से संघ कार्य किया।

२६ जून, १९७५ को आपातकाल की उद्घोषणा होने के बाद मैं भूमिगत होकर संगठन के निर्देश पर आन्दोलन की भूमिका निभाया।

मेरी गतिविधियों के कारण पुलिस की तलाश बढ़ गई, अंत में योजनाबद्ध तरीके से विश्वविघालय के कला संकाय में आन्दोलन का अंजाम दिया फलत: मैं श्री सुरेन्द्र बरनवाल व हेमन्त कुमार सिंह के साथ गिरफ्तार होकर कैन्ट थाना गोरखपुर पहुँचा दिया गया।

थाने में मेरे साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया गया। दूसरे दिन जिला कारागार गोरखपुर भेज दिया गया।

जेल में कम्यूनिस्ट कार्यकर्ता से विवाद के कारण लाठीचार्ज में मुझे सिर पर काफी चोंटें आयी, जिसके कारण मैं कई दिनों तक बेहोश रहा, फिर जिला अस्पताल गोरखपुर में इलाजके बाद में स्वस्थ हुआ।

हाईकोर्ट से जमानत के बाद लगभग ६ माह के बात मैं रिहा हुआ तथा पूण्रकालिक कार्यकर्ता (प्रचारक) के रूप में मिरजापुर तथा आजमगढ़ में प्रचारक रहा।


भारतीय जनता पार्टी की गतिविधि

सन् १९८० में कसया अदालत में वकालत शुरू किया तथा दौरान वकालत मैंने भाजपा मण्डल में क्रमशः उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभायी।

संसद तथा विधानसभाओं के चुनावों में मैंने पूर्ण मनोयोग से दल के लिए कार्य किया।

धीरे - धीरे दल की गतिविधियों में इतना व्यस्त हो गया कि वकालत पेशा लगभग छूट सा गया।

जीविकोपार्जन के लिए मैंने प्रिंटिंग प्रेस लगाय, जिसका उद्घाटन मा० कल्याण सिंह
जी ने किया।

सन् १९८६ में हरियाणा राज्य के आम चुनाव में दल की योजना के अनुसार जमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार हेतु २० दिन का समय दिया। जिसमें श्री सूर्यप्रताप शाही जी की अगुवाई रही।

श्री रामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के कारण कसाय से गिरफ्तार होकर जिला कारागार बस्ती में एक माह तक रहा।

सन् १९९३ से १९९५ तक उ० प्र० शासन के गलत गतिविधियों के विरुद्ध कई बार आन्दोलन किया तथा जेल भी गया।

जिला भाजपा इकाई कुशीनगर में क्रमश: सदस्य प्रदेश परिषद्, सदस्य जिला कार्यसमिति तथा जिला महामंत्री का दायित्व पूर्णनिष्ठा से निभाया।

बिहार प्रान्त के विधान सभा चुनाव २०१५ में प्रवासी कार्यकर्ता (पूर्णकालिक) के रूप में भोरे विधान सभा क्षेत्रा में दो माह तक कार्य किया।

🇮🇳 ताशकंद–2 : जो होते-होते बच गयाप्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में राष्ट्रपति पुतिन की भूमिका — एक अनकही कूटनीतिक गाथा मी...
24/10/2025

🇮🇳 ताशकंद–2 : जो होते-होते बच गया
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में राष्ट्रपति पुतिन की भूमिका — एक अनकही कूटनीतिक गाथा मीरा शर्मा की कलम्🖊️ से :-

अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मंच पर कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घट जाती हैं, जो इतिहास की दिशा बदल देती हैं।
SCO (Shanghai Cooperation Organisation) सम्मेलन के दौरान चीन में ऐसा ही एक क्षण आया, जिसने विश्व राजनीति की कई परतों को उजागर किया।

सूत्रों के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को फोन कर अपनी कार में साथ चलने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति पुतिन, जो विश्व की सबसे प्रभावशाली शक्तियों में से एक हैं, उन्होंने मोदीजी के होटल के बाहर लगभग 15 मिनट प्रतीक्षा की — जो किसी भी उच्चस्तरीय कूटनीतिक कार्यक्रम में अत्यंत असामान्य है।
SCO जैसी बैठकें मिनट-टू-मिनट तय होती हैं, लेकिन पुतिन का यह व्यवहार किसी विशेष उद्देश्य या संकेत की ओर इंगित करता प्रतीत होता है।

कहा जाता है कि पुतिन की कार ने 30 मिनट तक होटल के आसपास चक्कर लगाए। यह कदम सामान्य प्रोटोकॉल से हटकर था।
यदि आप दोनों नेताओं की कार में ली गई तस्वीरों को गौर से देखें, तो उनके चेहरों पर एक गहरी, चिंतनशील गंभीरता स्पष्ट झलकती है।

उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उसी होटल में वापस नहीं लौटे।
अगले दिन एक गोष्ठी में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा —

> “आप ताली किसके लिए बजा रहे हैं… मेरे जाने के लिए या लौटकर आने के लिए?”
एक साधारण वाक्य, परन्तु कूटनीतिक संकेतों से भरपूर।

इसी बीच, ढाका (बांग्लादेश) के एक प्रतिष्ठित होटल में अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज़ के एक वरिष्ठ अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाती है।
स्थानीय पुलिस के सूचित करने से पहले ही अमेरिकी दूतावास के अधिकारी उस स्थान पर पहुँचते हैं और शव को अपने नियंत्रण में ले लेते हैं —
कोई पोस्ट-मॉर्टम नहीं, कोई सार्वजनिक जांच नहीं।
यह पूरी प्रक्रिया कई सवाल खड़े करती है — क्यों इतनी तत्परता और गोपनीयता?

अब सवाल उठता है —
SCO सम्मेलन का आयोजन किसने किया? चीन ने।
यदि कोई अनहोनी घट जाती, तो सीधा दोष चीन पर मढ़ा जाता,
और लाभ उठाने वाला कौन होता? — यह प्रश्न स्वयं उत्तर मांगता है।

इतिहास याद करता है कि 1966 में ताशकंद में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की रहस्यमयी मृत्यु हुई थी।
और आज भी उस घटना की छाया रूस पर आरोपों के रूप में बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि यह संपूर्ण घटनाक्रम —
एक “ताशकंद-2” जैसी योजना थी,
जिसमें CIA और कुछ पश्चिमी शक्तियाँ शामिल थीं,
जिसका लक्ष्य था भारत के प्रधानमंत्री को नुकसान पहुँचाना।
किन्तु रूस की FSB (पूर्व KGB) और भारत की RAW ने मिलकर इस षड्यंत्र को असफल कर दिया।

राष्ट्रपति पुतिन का यह कदम केवल मित्रता नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सुरक्षा कवच था —
जिसने भारत के नेतृत्व को संभावित खतरे से बचाया।

आज जब वैश्विक राजनीति नए समीकरणों की ओर बढ़ रही है,
तो भारत और रूस का यह विश्वास-आधारित संबंध पहले से कहीं अधिक सशक्त दिखाई देता है।
राष्ट्रपति पुतिन के इस योगदान के लिए भारतवासी उनका अभिनंदन करते हैं —
क्योंकि उन्होंने भारत के मित्र प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा।

कूटनीति के पर्दे के पीछे बहुत कुछ घट चुका है,
जिसका उल्लेख भले न किया जा सके,
पर संकेत स्पष्ट हैं —
भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देता,
बल्कि रणनीतिक रूप से जवाब देना जानता है।


 # # # असरानी जी को श्रद्धांजलि: हँसी का वो जेलर, जो दिलों में हमेशा कैदी बना रहेगाअसरानी साहब, आपकी वो चश्मा-चढ़ी नजरें...
21/10/2025

# # # असरानी जी को श्रद्धांजलि: हँसी का वो जेलर, जो दिलों में हमेशा कैदी बना रहेगा

असरानी साहब, आपकी वो चश्मा-चढ़ी नजरें, वो 'अरे ओ सांबा!' की धमकी, और वो हँसी जो स्क्रीन से बाहर निकलकर घर-घर पहुँच जाती थी... आज वो सब थम गया। ८४ बरस की उम्र में, मुंबई के एक अस्पताल में, आप चले गए, लेकिन आपकी कॉमेडी की वो लहरें तो अभी भी लहरा रही हैं। *शोले* का जेलर नहीं गया, वो तो अमर हो गया – बस, अब आँखें नम हैं, और चेहरे पर मुस्कान की याद।

कभी सोचा था ना, कि हँसी का राजा चला जाएगा, और हम सब उसके बिना 'खाली पेली' महसूस करेंगे? लेकिन यकीन मानिए, असरानी जी, आपकी हर फ्लिक – *नमक हलाल* की मस्ती से लेकर *चुपके चुपके* की शरारत तक – वो तो जीवित है। आपने सिखाया कि जिंदगी एक कॉमेडी है, दुख भी हँसी में बदल दो।

नमस्कार, और अलविदा नहीं – बस, अगली मुलाकात तक। 😂❤️

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi  जी को 23 देशों द्वारा प्रदान किए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मान न केवल उनके नेतृत्व की प्रभा...
23/06/2025

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को 23 देशों द्वारा प्रदान किए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मान न केवल उनके नेतृत्व की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं, बल्कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत कूटनीति का भी प्रमाण हैं।

आज भारत विश्व मंच पर सिर्फ दर्शक नहीं, एक निर्णायक शक्ति बन चुका है।

अब भारत केवल सुनता नहीं, बल्कि पूरी दुनिया भारत की सुनती है, विचार करती है और उसका अनुसरण करती है।

यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है — एक भारत, श्रेष्ठ भारत की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम हम सभी को प्रेरणा देता है।
जय हिंद! 🇮🇳

आज सूर्यकुमार यादव के पिता जी का रिटायरमेंट था तो सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम से निकलकर अपने पिता जी के रिटायरमेंट में ग...
30/05/2025

आज सूर्यकुमार यादव के पिता जी का रिटायरमेंट था तो सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम से निकलकर अपने पिता जी के रिटायरमेंट में गए,

सूर्यकुमार यादव के पिता जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

हर कामयाब बेटे को अपने बाप का संघर्ष और त्याग याद रखना चाहिए

अपना सूर्या कुमार क्रिकेटर के साथ बेटा भी शानदार हैं,♥️

https://gyanendrajee.4up.in/

27/05/2025

पद्मश्री भुलई भाई का सनिध्य मुझे समय समय पर मिलता रहा है। उनका जीवन हमेशा प्रेरणादायक रहा है उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी की नौकरी छोड़ कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और कभी पीछे मुड़कर नही देखा । जीवन मे बहुत कठिन समय देखने के बाद भी उन्होने कभी कोई शिकायत नही किया और हमेशा भाजपा और संघ के लिए समर्पित रहे। दो बार विधायक रहे और जो सुचिता और ईमानदारी का उदाहरण उन्होंने पेश किया यह आज भी अनुकरणीय है।

Narendra Modi Amit Shah को कोटिशः धन्यवाद जो आपने इस महान विभूति को #पद्मश्री के लिए नामित किया। पूरे कुशीनगर के लिए गौरव का क्षण है।

https://gyanendrajee.4up.in/

माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।ईश्वर से आपके उत...
18/05/2025

माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।

https://gyanendrajee.4up.in/

Vice President of India Sunil Bansal Dharmendra Pradhan

Address

Shiv Mandir Compound, Main Road Kasia
Kasia
274402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gyanendra Jee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gyanendra Jee:

Share