26/08/2026
अभी-अभी नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से कई गांवों के प्रभावित होने की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में हम नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं।
प्रकृति की इस भयावह आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों, घरों और संपत्ति को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और प्रभावित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
भारत और नेपाल—हम पड़ोसी ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं। 🇮🇳🤝🇳🇵