20/12/2025
एक राष्ट्र, एक चुनाव — मजबूत लोकतंत्र की दिशा में निर्णायक पहल 🇮🇳
आज कटंगी के संदीपनि शासकीय विद्यालय में आयोजित “एक राष्ट्र, एक चुनाव” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सार्थक संवाद किया।
युवाओं ने देश की राजनीतिक प्रक्रिया में एकरूपता, पारदर्शिता और सुशासन के इस विचार पर अपने विचार साझा किए — जो वास्तव में राष्ट्र निर्माण की नई सोच को प्रतिबिंबित करता है ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे कटंगी क्षेत्र के विधायक आदरणीय भाईसाहब श्री गौरव पारधी जी मुख्य वक्ता भाईसाहब श्री लालबहादुर राहंगडाले जी खण्ड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भाईसाहब श्री कामराज देशमुख जी,भाईसाहब श्री प्रफुल बिसेन जी जिला संयोजक बालाघाट एवं भाईसाहब अवलेश पारधी जी प्राचार्य स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है — एकजुट होकर हम देश को नई दिशा दे सकते हैं। 🇮🇳
#बालाघाट #अभ्युदय_मध्यप्रदेश