30/08/2026
प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से 17वीं प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन Cambridge International Skil School, Sanji More में किया गया। इस परीक्षा में 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष, विचारों और महान कार्यों को हर बच्चे और हर घर तक पहुँचाना है।
हमारा संकल्प है कि बाबा साहेब के विचारों के साथ-साथ भारतीय संविधान, हमारे अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी भी हर बच्चे और हर घर तक पहुँचे।
“शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा।”
शिक्षा की रोशनी घर-घर तक पहुँचाने और आने वाली पीढ़ी को जागरूक एवं सशक्त बनाने का यह मिशन निरंतर जारी रहेगा।
जय भीम | जय भारत | जय संविधान