Kathua Development Front-KDF Social Organization Kathua J&K

  • Home
  • India
  • Kathua
  • Kathua Development Front-KDF Social Organization Kathua J&K

Kathua Development Front-KDF Social Organization  Kathua J&K Kathua Vikas Manch(KVM) is Social Organisation .Our prime Moto to Serve Humanity always.

माननीय डॉ. जितेंद्र सिंह जी (PMO) का हृदय से आभार एवं कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जिन्होंने कठुआ रेलवे स्टेशन का नामकरण परम...
31/01/2026

माननीय डॉ. जितेंद्र सिंह जी (PMO) का हृदय से आभार एवं कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जिन्होंने कठुआ रेलवे स्टेशन का नामकरण परमवीर शहीद कैप्टन सुनील चौधरी जी के पावन नाम पर करने का ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिया।
यह गौरवशाली निर्णय न केवल शहीद कैप्टन सुनील चौधरी जी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को अमर करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी देश सेवा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
यह निर्णय हमारे माटी के सपूत की वीरगाथा को सदा जीवित रखेगा।
यह कठुआ ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण है।
शहीद कैप्टन सुनील चौधरी जी अमर रहें!
जय हिंद 🇮🇳
सादर
एडवोकेट एच.पी. सिंह जसरोटिया ‘बबलू’
वर्ल्ड चैंपियन पावरलिफ्टर
एवं अध्यक्ष
कठुआ डेवलपमेंट फ्रंट (KDF)
सामाजिक संगठन, कठुआ
जम्मू एवं कश्मीर

23/10/2025

जय देव जी • जय भवानी जी • जय राजपूताना जी
जय जसरोटा फोर्ट स्वाभिमान मंच – जसरोटा , J&K
श्री महाराजा जसदेव सिंह जसरोटिया जी
संस्थापक – रॉयल जसरोटा डाइनैस्टी (1019 AD – 1836 AD)
के पावन जन्म दिवस समारोह को बड़े धूमधाम, श्रद्धा और स्वाभिमान के साथ मनाया जाएगा।
आप सभी धर्मप्रेमी, माताएँ, बहनें, युवा एवं बुजुर्गजन सादर आमंत्रित हैं
कि इस ऐतिहासिक एवं गौरवमयी अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर
महाराजा जसदेव सिंह जसरोटिया जी की अमर गाथा को नमन करें।
स्थान: राजमहल जसरोटा , जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर)
तिथि: 9 नवम्बर 2025
समय: 12:00 बजे (Sharp)
हलवा प्रसाद वितरण के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
आयोजक:
जसरोटिया सनातन धर्म सभा, जसरोता (J&K)
आइए —
अपने इतिहास, अपनी परंपरा और अपने जसरोटा गौरव का सम्मान करें।
जय देव जी! जय भवानी जी! जय राजपूताना जी! जय जसरोटा !

21/10/2025

श्री महाबली धाम हीरानगर
श्री संकट मोचन आश्रम रिलीजियस मैनेजमेंट एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, हीरानगर की ओर से अमावस्या एवं शुभ दीपावली के पावन अवसर पर
माता लक्ष्मी जी एवं भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन किया गया।

इस अवसर पर माता बगलामुखी / पीताम्बरा माता जी का हवन एवं यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय मगल दास जी, श्री अशोक शर्मा जी, श्री बलबीर सिंह रामपुरिया (मिंटू जी) तथा डॉ. संजय शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष शांति हवन किया गया।

इसके पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ तथा श्री हनुमान जी की आरती संपन्न की गई।
कार्यक्रम में श्री राजेश्वर शर्मा (सनी जी), अनिल शर्मा जी, ठाकुर करण सिंह जसरोटिया जी, श्री दयाल सिंह जी, पिंकी जसरोटिया जी, रितु जी, स्वर्ण शर्मा जी एवं प्रीतम शर्मा जी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी भक्तों ने अंत में प्रभु श्री राम जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

जय श्री राम। जय माता दी।
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर हीरानगर जेके

20/10/2025

श्री संकट मोचन आश्रम धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, हीरानगर (JKUT)

आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं!
इस वर्ष दीपावली महोत्सव 2025 के शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से
श्री गणेश जी एवं माँ महालक्ष्मी पूजन, हवन, भोग एवं दीपोत्सव का आयोजन कर रहे हैं।

तिथि: अमावस्या – 21 अक्तूबर 2025 (मंगलवार)
समय: दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
स्थान: श्री संकट मोचन आश्रम, हीरानगर (जम्मू-कश्मीर यूनियन टेरिटरी)
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:
श्री गणेश एवं माँ महालक्ष्मी पूजन
वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा हवन एवं यज्ञ
हलवा-पूरी भोग एवं प्रसाद वितरण

इस पावन अवसर पर परम पूज्य पंडित पुनीत आचार्य जी (बगलामुखी उपासक) विशेष रूप से उपस्थित होकर संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करवाएँगे।
सभी भक्तजन कृपया साथ लाएँ:
फल-फूल (½ किलो)
हवन सामग्री
नींबू – 11
साबुत लाल मिर्च – 1 पाव
सरसों का तेल – आवश्यक मात्रा में
आइए, हम सब मिलकर दीपों की ज्योति से अंधकार को मिटाएँ,
और माँ लक्ष्मी जी के दिव्य आशीर्वाद से अपने घर-परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि प्राप्त करें।
आपकी स्नेहमयी उपस्थिति ही इस धार्मिक उत्सव को पूर्णता प्रदान करेगी।
जय श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज की!
जय माँ महालक्ष्मी!
श्री महाबली धाम, हीरानगर, जिला कठुआ (J&K)
#श्रीसंकटमोचनआश्रम #दीपावली2025 #हीरानगर #धार्मिकअनुष्ठान #लक्ष्मीपूजन #हवन #दीपोत्सव #आध्यात्मिकउत्सव #महाबलीधाम #सभीआमंत्रित #परिवारकेसाथ

श्री महाबली धाम, हीरानगर में वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजनहीरानगर, जिला Kathua, दिनांक 10th September 2025 :श्री संकट मो...
10/09/2025

श्री महाबली धाम, हीरानगर में वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन

हीरानगर, जिला Kathua, दिनांक 10th September 2025 :
श्री संकट मोचन आश्रम, धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट हीरानगर के तत्वावधान में आज श्री महाबली धाम, हीरानगर प्रांगण में भव्य वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपमंडल अधिकारी (SDM) हीरानगर श्री फ्लैल सिंह जी ने पहुँचकर पौधारोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शाखा प्रबंधक श्री महेश वर्मा द्वारा 400 से अधिक पौधों का दान किया गया, जिसके लिए ट्रस्ट और समिति ने आभार प्रकट किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण कर एवं श्री महाबली हनुमान जी की भव्य प्रतिमा भेंट कर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु एवं समिति सदस्य — मास्टर मदन लाल, विनोद खन्ना, मास्टर डिम्पल, क्रांति खजूरिया, सतपाल सिंह, सौरभ सिंह जसरोतिया, भवानी सिंह रामपुरिया, रितु देवी, ज्योति रानी, पूजा देवी आदि ने भी अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर हरीपाल सिंह जसरोतिया (बबलू) ने विशेष रूप से मुख्य अतिथि श्री फ्लैल सिंह जी, BM श्री महेश वर्मा तथा सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि—
वृक्ष जीवन का आधार हैं, और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को स्वच्छ वातावरण एवं आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का उपहार देंगे ।
लगभग 400 से अधिक पौधों में नीम, औषधीय पौधे, फलदार वृक्ष तथा शोभायमान वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान ‘हर पेड़–जीवन का शृंगार, हर पौधा–पर्यावरण का उपहार’ का संदेश जनमानस को दिया गया।

श्री संकट मोचन आश्रम, धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट हीरानगर ने संकल्प लिया कि इस अभियान को निरंतर जारी रखते हुए हर वर्ष और अधिक पौधारोपण कर हीरानगर क्षेत्र को “हरित हीरानगर” बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आज कठुआ (जम्मू) में हुई भारी वर्षा के कारण लोगेट- सार पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ के पानी में बह गया। यह घटना न केवल ...
24/08/2025

आज कठुआ (जम्मू) में हुई भारी वर्षा के कारण लोगेट- सार पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ के पानी में बह गया। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है बल्कि निर्माण कार्यों की घटिया गुणवत्ता पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
डायलाचक पुल , सांबा पुल , पल्ली पुल , Logate पुल सभी घटिया निर्माण कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं । कौन है इसका ज़िम्मेदार अधिकारी , नेता , कर्मचारी या फिर कोई यl यूनियन मिनिस्टर , जम्मू कश्मीर सरकार ।

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा ऐसे ठेकेदारों को कार्य दिया गया जो पहले से ही काली सूची (Blacklist) में थे। निर्माण के समय कोई भी उचित निरीक्षण या गुणवत्ता जाँच नहीं की गई। इस लापरवाही का नतीजा आज आम जनता को भुगतना पड़ा, जब करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल पहली ही बारिश में धराशायी हो गया।

केंद्र सरकार और विशेष रूप से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों जम्मू-कश्मीर में हो रहे निम्नस्तरीय निर्माण कार्यों पर उचित नियंत्रण नहीं किया गया।
यह पुल केवल एक ढांचा नहीं था, बल्कि हजारों यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जीवनरेखा था। पुल के बह जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है, जिससे आम जनता, रोगियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
हम सभी इस घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार की कड़ी निंदा करते हैं। दोषी ठेकेदारों, इंजीनियरों और अधिकारियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में जनता के धन और जीवन से खिलवाड़ न हो सके।
कठुआ जनता परेशान है । हर जगह घटिया निर्माण किया जा रहा है । जम्मू कश्मीर को लूटना बंद करो ।
बबलू सिंह जसरोटिया
चेयरमैन
कठुआ डेवलपमेंट फ्रंट सोशल ऑर्गेनाइजेशन कठुआ

**दिनांक – 27 अप्रैल 2025,  – अम्बासया** समय 10 एम **श्री संकट मोचन आश्रम धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, हीरानगर (...
18/04/2025

**दिनांक – 27 अप्रैल 2025, – अम्बासया** समय 10 एम
**श्री संकट मोचन आश्रम धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, हीरानगर (J&K UT)** के तत्वावधान में **घर के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि, विद्या, विवाह एवं पारिवारिक मंगल की कामना हेतु** एक दिव्य **हवन यज्ञ** का आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन यज्ञ **परम पूज्य आचार्य पंडित पुनीत उपाध्याय जी** (बगलामुखी उपासक – हिमाचल प्रदेश) की दिव्य उपस्थिति व मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा।
**आप सभी श्रद्धालुजनों से विनम्र अनुरोध है कि पूरे परिवार सहित इस आयोजन में पधारें और भगवान महाबली हनुमान जी व माँ बगलामुखी जी के आशीर्वाद को प्राप्त करें।**
**बगलामुखी मंत्र –**
ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिव्हां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा॥
**हनुमान मंत्र –**
ॐ हं हनुमते नमः॥
या
ॐ श्री हनुमते नमः॥

**आपकी पावन उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और पुण्य दोनों ही बढ़ेंगे।**
**संपर्क –** श्री संकट मोचन आश्रम, हीरानगर
मोबाइल – 9419160635

**सादर धन्यवाद।**
**– श्री संकट मोचन आश्रम धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, हीरानगर (JKUT)**

**आपका सपना घर - अब होगा साकार!**  **प्रधान स्थान पर रेसिडेंशियल प्लॉट्स**  **शिवपुरी, शिवा नगर, प्रताप नगर, कालीबाड़ी, ...
14/12/2024

**आपका सपना घर - अब होगा साकार!**

**प्रधान स्थान पर रेसिडेंशियल प्लॉट्स**
**शिवपुरी, शिवा नगर, प्रताप नगर, कालीबाड़ी, कठुआ (जम्मू-कश्मीर)**
प्लाट साइज 3,4,5,6,8,10,12 मरला है ।

✅ **चौड़ी सड़कें**
✅ **24x7 पानी और बिजली की सुविधा**
✅ **हर जरूरी सुविधा उपलब्ध**

**आधुनिक जीवनशैली के साथ आपके सपनों का घर बनाने का मौका!**
👉 *अब अपने सपनों का घर बनाइए, जो स्वर्ग से सुंदर हो।*

🎉 **बहुत ही वाजिब दामों पर उपलब्ध। ऑफर सीमित समय के लिए।**

📞 आज ही संपर्क करें:
**JK Buildtech & Land Developers, कठुआ (J&K)**
मोबाइल नंबर: **9419160635**

**जल्दी करें! मौका छूट न जाए!**

16/09/2024

Grand Birthday Celebration 130th Birthday of Maharaja Hari Singh ji at kathua

Kathua War Memorial Inauguration Ceremony. Heartfelt gratitude to DC Kathua, Dr. Rakesh Minhas IAS, for his unwavering s...
15/08/2024

Kathua War Memorial Inauguration Ceremony.
Heartfelt gratitude to DC Kathua, Dr. Rakesh Minhas IAS, for his unwavering support in granting land for the Kathua War Memorial at the heart of the town.
Today, in a touching ceremony, Dr. Minhas inaugurated the site and planted a tree in honor of our brave martyrs, symbolizing "Ek Par Shaheed Ke Naam."
The architectural map and 3D plan, inspired by the National War Memorial in Delhi, will soon be discussed and approved.
This initiative holds deep significance for the families of our martyrs in Kathua district, who will always be honored on a priority basis.

कठुआ के वार मेमोरियल के लिए भूमि आवंटन में अडिग समर्थन के लिए कठुआ के डीसी डॉ. राकेश मिन्हास आईएएस का हार्दिक आभार। आज एक भावुक समारोह में डॉ. मिन्हास ने इस स्थल का उद्घाटन किया और हमारे वीर शहीदों की स्मृति में एक पौधा लगाया, जो "एक पौधा शहीद के नाम" का प्रतीक है। दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से प्रेरित आर्किटेक्चरल नक्शा और 3D योजना जल्द ही चर्चा और मंजूरी के लिए प्रस्तुत की जाएगी। यह पहल कठुआ जिले के शहीदों के परिवारों के लिए अत्यधिक महत्व रखती है, जिन्हें हमेशा प्राथमिकता के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
बबलू सिंह जसरोटिया
वर्ल्ड चैम्पियन कम सोश्रल ऐक्टिविस्ट कठुआ ।

Address

Ward No 20 Patel Nagar Kathua JKUT
Kathua
184101

Telephone

+919419160635

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kathua Development Front-KDF Social Organization Kathua J&K posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category