26/07/2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी के बाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कांग्रेस पार्टी और छात्र-युवा साथियों द्वारा निकाले गए ऐतिहासिक विजय जुलूस , यह जीत केवल एक मंत्री की बर्खास्तगी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई की जीत है। जब युवा एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े होते हैं, तब सत्ता को भी जनता के सामने झुकना पड़ता है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव श्री Tauquir Alam जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं और छात्र-युवाओं ने लोकतंत्र, शिक्षा और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।
यह संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमारी लड़ाई बेहतर शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के रोजगार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और संविधान की रक्षा के लिए लगातार जारी रहेगी।