20/10/2026
“यतो धर्मस्ततो जयः”
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पावन पर्व #विजयादशमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
विजयादशमी हमें स्मरण कराती है कि अहंकार और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य, धर्म और सदाचार की ही होती है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम धर्म, सत्य और न्याय के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव, सकारात्मकता एवं संस्कारों का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।