Saurav Kumar Agarwal

Saurav Kumar Agarwal कटिहार का बेटा | शिक्षा, विकास और सम्मान की आवाज़
जनसेवा के लिए समर्पित |

नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने। बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः।।महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के ...
16/07/2026

नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः।।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव का संचार करे।

।।जय जगन्नाथ।।🚩

विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।हर हाथ में हुनर, हर युवा बने आत्मनिर्भर।आइए, युवाओं के कौशल और सामर्थ्य को सश...
15/07/2026

विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

हर हाथ में हुनर, हर युवा बने आत्मनिर्भर।आइए, युवाओं के कौशल और सामर्थ्य को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।


हेलसिंकी कप 2026 का खिताब जीतने पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई। 🇮🇳🏆यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, कठ...
14/07/2026

हेलसिंकी कप 2026 का खिताब जीतने पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई। 🇮🇳🏆

यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभा का यह प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

भारतीय फुटबॉल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अवसर देना और वैश्विक मंच तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। यह ऐतिहासिक सफलता उसी सोच और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

इस प्रेरणादायी यात्रा का मार्गदर्शन करने और भारतीय फुटबॉल के भविष्य को नई दिशा देने के लिए Ranjit Bajaj जी का विशेष आभार। आपका समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व देश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
Ranjit Bajaj
⚽🇮🇳

विश्व जनसंख्या दिवस हमें जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है।आइए, शि...
11/07/2026

विश्व जनसंख्या दिवस हमें जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है।

आइए, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाकर संतुलित एवं सतत विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जागरूक नागरिक ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

#विश्व_जनसंख्या_दिवस

आज कटिहार शहर के हवाई अड्डा मैदान में "युवा क्रिकेट क्लब" द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।खे...
10/07/2026

आज कटिहार शहर के हवाई अड्डा मैदान में "युवा क्रिकेट क्लब" द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा भी है। ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल प्रदर्शन एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

06/07/2026

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्।

"मनुष्य को स्वयं अपने प्रयासों से अपना उत्थान करना चाहिए, स्वयं को कभी गिरने नहीं देना चाहिए।"
— श्रीमद्भगवद्गीता (अध्याय 6, श्लोक 5)

"Elevate yourself through your own efforts; never let yourself down."
Source: Bhagavad Gita (6.5)

05/07/2026

सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर बिहार के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आपने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। आपकी सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

विश्वास है कि आप अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश का मान निरंतर बढ़ाते रहेंगे।

🏏🇮🇳

॥ या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥आज माता-पिता एवं धर्मपत्नी के साथ गुवाहाट...
04/07/2026

॥ या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

आज माता-पिता एवं धर्मपत्नी के साथ गुवाहाटी के नीलांचल पर्वत पर विराजमान माँ कामाख्या धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

माँ कामाख्या के श्रीचरणों सभी के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। माँ की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बनी रहे।

जय माँ कामाख्या। 🙏🌺

Address

Ambedkar Chowk
Katihar
854105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saurav Kumar Agarwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category