25/03/2020
कोरोना से भारत में 12वीं मौत, मरीजों की संख्या 600 के पार, इन राज्यों में मचा कोहराम...
कोरोना के मरीजों का आंकड़ा देश में बढ़ता जा रहा है, कोरोना की दहशत से लोग घरों में छिपे बैठे हैं. पीएम मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए अगले 21 दिनों के लिए देशबंदी कर दी है. सरकार ने देश में फ़ैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए यह कदम उठाया है. कोरोना से भारत में एक और मौत हो गई है, जबकि 600 से अधिक कंफर्म केस मिले हैं
भारत में कोरोना का कहर जारी है, और अब तक इसकी चपेट में 600 से अधिक मरीज आ चुके हैं. कोरोना वायरस के कारण देश को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है और यह 14 अप्रैल तक रहेगा. जिसमें ऑफिस, बाजार, सार्वजानिक परिवहन समेत सब कुछ बंद रहेगा. हालांकि, जीवन यापन के लिए सभी सेवाएं चालू रहेंगी. पीएम मोदी ने हिदायत दी है कि कोई भी इस लॉकडाउन में घर से बाहर न निकले.
भारत में कोरोना से 12वीं मौत
कोरोना ने देश में हडकंप मचाया हुआ है और इससे मरने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. देश में कोरोना से एक और मौत हुई है जिसके बाद इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. मध्यप्रदेश में हुई ये पहली मौत है, इंदौर के 60 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई है. इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 और मरीजों की संख्या 600 के पार हो गई है