06/08/2026
🔳मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के तहत आयोजित होंगे आधार शिविर, तिथियां जारी
🔳कटनी – आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु जिले में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान अवधि में आधार संबंधी सेवाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चयनित स्थलों पर सप्ताहभर आधार पंजीयन एवं अद्यतन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
संबंधित आधार केंद्र संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे नियत तिथि पर प्रातः 10 बजे शासकीय आधार मशीन एवं आवश्यक उपकरणों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर कैंप मोड में सेवाएं प्रदान करें। आधार पंजीयन एवं अपडेशन कार्य यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार ही किया जाएगा।
*इन तिथियों को आयोजित होंगे शिविर*
जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बड़वारा के अंतर्गत खितौली में 6 अगस्त से 7 अगस्त तक, बसाड़ी में 7 सितंबर से 8 सितंबर तक, बड़वारा में 9 सितंबर से 11 सितंबर तक, विलायतकला में 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक, पठरा में 23 नवंबर से 27 नवंबर तक आधार शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत सिलौड़ी में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक, दशरमन में 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक, ढीमरखेड़ा में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक, खमतरा में 9 नवंबर से 13 नवंबर तक, धरवारा में 7 दिसंबर से 8 दिसंबर तक, उमरियापान में 9 दिसबंर से 11 दिसंबर तक आधार शिविर लगाये जाएंगे।
जबकि जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत इमलिया में 17 अगस्त से 18 अगस्त तक, बाकल में 19 अगस्त से 21 अगस्त तक, कौडि़या में 21 सितंबर से 22 सितंबर तक, स्लीमनाबाद में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक, कुआं में 14 दिसंबर से 15 से दिसंबर तक, बहोरीबंद में 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक और बचैया में 4 जनवरी से 8 जनवरी आधार शिविर लगेंगे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत कन्हवारा में 24 अगस्त से 28 अगस्त तक, पहाड़ी में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, पिपरौंध में 2 नवंबर से 6 नवंबर तक, जुहला में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, नगर निगम कटनी के अंतर्गत कैलवाराकला में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक आधार शिविर आयोजित होंगे।
जबकि जनपद पंचायत रीठी के अंतर्गत बिलहरी में 31 अगस्त से 4 सितंबर तक, घुघरा में 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक, देवगांव में 16 नवंबर से 17 नवंबर तक, रीठी में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक तथा बड़गांव में 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आधार शिविर लगाये जाएंगे।
इसके अलावा जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के अंतर्गत बंजारी में 30 नवंबर को, सिनगौंड़ी में 1 दिसंबर से 2 दिसंबर तक, कारीतलाई में 14 नवंबर से 15 नवंबर तक, देवराकला में 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक, कांटी में 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक तथा नगर पंचायत विजयराघवगढ़ में 3 दिसंबर से 4 दिसंबर तक एवं नगर पंचायत कैमोर में 16 सितंबर से 18 सितंबर तक आधार कैंप लगेंगे।
#कटनी