20/06/2025
हाजीपुर को नई सौगात, प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार
गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब हाजीपुर में भी रुकेगी — यह सिर्फ एक ट्रेन का ठहराव नहीं, बल्कि हाजीपुर की जनता की पुरानी माँग की पूर्ति है।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। यह ठहराव न सिर्फ हाजीपुर के विकास को गति देगा, बल्कि यहाँ के लोगों को तीव्र, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा से जोड़ेगा।
यह निर्णय दर्शाता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर जन की सुविधा व विकास के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
हाजीपुर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी को कोटिशः धन्यवाद।