Koyachal dayari

Koyachal dayari इसमें हम सस्कृति इतिहास समाचार एजेंसी भारतीय संस्कृति और इतिहास की पूरी जानकारी देगे

21/01/2026
06/12/2025

मैं अपना देश जाना चाहती हूं
इंडिगो एयरलाइंस पर फूटा फ्रांस की महिला का गुस्सा !
महिला अपना देश जाना चाहती हैं लेकिन विश्वगुरू इंडिगो की फ्लाइट रोककर इन्हें भारत दर्शन कराना चाहती हैं

05/12/2025

#जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुखिया अमित बघेल गिरफ्तार

04/12/2025

# koyalakharan के विरुद्ध ग्रामीणों का धरना और आंदोलन

फिर रुपया गिरा डॉलर के मुकाबले
04/12/2025

फिर रुपया गिरा डॉलर के मुकाबले

यह जो महिला मिलिटेंट लीडर हिडमा के दाह संस्कार से पहले उस को नमन कर रही है उसका नाम सोनी सोरी है! जिस महिला को निर्दोष ह...
23/11/2025

यह जो महिला मिलिटेंट लीडर हिडमा के दाह संस्कार से पहले उस को नमन कर रही है उसका नाम सोनी सोरी है!
जिस महिला को निर्दोष होते हुए केवल इस लिए गु'प्तां'गों में पत्थर और मिर्च का पावडर भ'र दिया था कि वो एक आदिवासी थी,
और अपने जमीन और जंगल को माइनिंग के लिए विरोध कर रही थी!

वो कोई हथियारबंद न'क्स'ल नहीं थी, उसका दोष केवल यह था की उस ने खनन के ख़िलाफ़ आंदोलन किया और ग़रीब आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय को रोकने का प्रयत्न किया था!!

किसी भी समाज में महिलाओं का शोषण उत्पीड़न अगर शासक और दबंग करे तो उस समाज परिवार का प्रत्युत्तर होता है!
और हिडमा जैसे लोग अर्से में पैदा होते है!

जो लोग सदियों से हजारों सालों से जंगल में रहते आये है वो लोग अगर भगाए जाएंगे तो विरोध ज़रूर होगा और निजाम हर शांतिपूर्ण विरोध को दमन करेगा और दमन के बाद ज़िंदा लोग उत्तर जरूर देते है!

आज़ाद भारत का अगर सबसे बड़ा योद्धा कोई होगा तो हिडमा मडावी होगा जो बस्तर के जंगलों में हमेशा अगर जंगल और जमीन बची रही!
अगर महुवे के पेड़ बचे रहे तो हिडमा महुवे की खुशबू सा हर आदिवासी और उन लोगों में हमेशा महकेगा जो निरंकुश और पूंजीवादी सत्ता के खिलाफ खड़े है, खड़े नही है तो उस के खिलाफ सोचते हैं!

आज दंडकारण्य और बस्तर के जंगलों को बचाने की एक बड़ी आवाज ख़ामोश हो गई है, मगर कभी अफ़्रीकी देश कांगो के कम्युनिस्ट लीडर पैट्रिक लुलुंबा की हत्या पे जवाहर लाल ने कहा था कि एक लुलुंबा हज़ार लुलुंबाओं को जन्म देगा, वो बात हिडमा पे लागू होती है!

कैसे बड़े-बड़े उद्योगपती टाटा जिंदल अंबानी अदानी लाखों करोड़ों अरबों में खेलते है और झारखंड छत्तीसगढ़ उड़ीसा में आज भी ग़रीब आदिवासी भूख से मर रहा है,
जिनकी जिंदगी से ज़्यादा उनके घरों के नीचे दबा सोना कोयला बॉक्साइट महंगा है, वो बाहर आने के बाद भी वो ग़रीब है!

यह ग़रीबी ओर शोषण ही है जो देश में न'क्सल'वाद को जन्म देता है।

साभार : सोशल मीडिया....

भाजपा विधायक ने जोगी के लिए सीट छोड़ी।गौरेला की उस सर्द रात केसाथ बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी..   उस रात अमरकण्टक की सर्द हवाएं...
18/11/2025

भाजपा विधायक ने जोगी के लिए सीट छोड़ी।
गौरेला की उस सर्द रात के
साथ बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी..
उस रात अमरकण्टक की सर्द हवाएं गौरेला (पेंड्रा रोड) के इलाके की फिजा ठंडी कर रही थे,लेकिन राजनीतिक गतिविधियां गर्म कर रही थी। अब 25 बरस हो गए उन दिनों बात हैं जब अजीत जोगी छतीसगढ़ के प्रथम सीएम बन चुके थे लेकिन 6 माह में विधायक बनना था। सबकी नजर लगी थी की वो कहां से चुनाव लड़ते हैं और कौन सा विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करता है।
तब मैं दैनिक भास्कर बिलासपुर में सम्पादक था। तब हमारे अखबार में खबर प्रकाशित हुई कि मरवाही के विधायक राम दयाल उईके ने अजीत जोगी के लिए सीट खाली कर दी है। खबर इतनी अविश्वास थी कि भाजपा से इसका खंडन आ गया। क्योकि उईके भाजपा के विधायक थे फिर राम दयाल उइके को सुरक्षा गार्ड मिले। फिर यह खबर प्रकाशित हुई। भाजपा का खंडन फिर आया कि उईके भाजपा में है। एक दो बार अखबार में उईके की यह जानकरी अन्य प्रकाशित खबर में हुई तब कि रामदयाल उईके भाजपा का त्याग कर दिए हैं। इसका खंडन करते स्थानीय भाजपा नेता परेशान हो गए थे।
यह सिलसिला कुछ बार चला,इस बीच एक दिन प्रेस से लंच के लिए घर आया था तभी भाजपा के सम्भागीय अध्यक्ष रामप्रताप सिंह,बिलासपुर के भाजपा नेता व विधायक अमर अग्रवाल,प्रवक्ता बेनीगुप्ता में निवास कार से पहुंचे और बोले चलिए पेंड्रारोड राम दयाल उईके के निवास उससे बात कर हकीकत पता लगाते हैं।
गौधुली बेला हम सब केवेची मे धरमू के ढाबे में रुके थे कि छतीसगढ़ के विधान सभा राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल का काफिला अमरकण्टक से पेंड्रारोड के लिए निकला। श्री शुक्ल बता सकते थे कि विधायक उईके ने इस्तीफा दे कर सीट खाली कर दी या नहीं। बस हम सब पेंड्रारोड के लिये रवाना हो लिये।
शाम हो रही थी और राजनीतिक गर्मी भी बढ़ रही थी। जब हम पेंड्रारोड रेस्ट हाउस पहुंचे तो राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल से सहज मुलाकात हो गई। मैंने उनसे कहा- बस एक सवाल पूछना है-
क्या?
राम दयाल उईके ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है?
विधान सभा अध्यक्ष बोले- हाँ उईके ने इस्तीफा दे दिया है और मैने उसे स्वीकार कर लिया है। बस वार्ता समाप्त हो गयी। उईके भाजपा के विधायक थे।
बिलासपुर से पहुंचे भाजपा के नेताओं में मायूसी दौड़ गई, तय हुआ पेंड्रारोड़ (गौरेला) में उईके का घर है,चलो उससे मिलते हैं। रात हो गयी औऱ अमरकण्टक की सर्द हवा पेंड्रारोड के इलाके को अपनी आगोश में ले चुकी थी। इस बीच दैनिक भास्कर में खबर प्रवीण शुक्ला जी और सूर्यकांत चतुर्वेदी को फोन से अगली सुबह के अंक के लिए देता गया।
उइके से मिलने उसके घर चलने की योजना बनाई। लेकिन घर में ताला लगा था। पतासाजी से विदित हुआ उइकेजी भाजपा की कार्यक्रम में बस्ती- बगरा गए हैं। अब कार उधर चली रात नौ बज रहे होंगे। गर्म कपड़े कम थे कार में तो ठीक पर नीचे उतरो तो हड्डियां को भेदती ठंड लगती। बस्ती बगरा पहुंचते उसके पूर्व रामदयाल उईके का काफिला वापस आते सामने से मिला।
उईके गौरेला में घर पहुँचे तब उसके पीछे बिलासपुर से गये नेता भी पहुंच गए। रात आधी मगर ठंड सरगर्मी पूरी तरह बढ़ी गई। भाजपा के सम्भागीय अध्यक्ष राम प्रताप सिंह के पूछने पर रामदयाल उईके साफ मुकर गए कि उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया है। लेकिन जब उसे बताया गया,पुष्टि विधान सभा अध्यक्ष श्री शुक्ल ने कर दी है तो वह टूट गए। व्यथित सम्भागीय अध्यक्ष की यह व्यथा फटकार बन कर राम दयाल उईके पर बरसी। मुझे लगा रहा था बस फिजा में छाई धुंध और ठंड बर्फ बनकर बरसेगी।

17/11/2025

छत्तीसगढ़ में इस मिठाई का क्या नाम हैं साथियों
16/11/2025

छत्तीसगढ़ में इस मिठाई का क्या नाम हैं साथियों

चुनाव आयोग ने आज सुबह ही आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए है । NDA : 202MGB :   35AIMIM :  5जीते हुए 243 विधायकों को वेतन अन...
16/11/2025

चुनाव आयोग ने आज सुबह ही आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए है ।

NDA : 202

MGB : 35

AIMIM : 5

जीते हुए 243 विधायकों को वेतन अन्य अन्य भत्ता सुविधाएं मिलाकर कुल 2,49,000 मासिक वेतन मिलेगा ।

हवाई यात्रा के लिए 4,00,000 का कूपन , गाड़ी, बंगला, सिक्योरिटी और बिजली पानी मुफ्त मिलेगा ।

भूतपूर्व विधायकों को 45,000 रुपए पेंशन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।

बेरोजगारों से अनुरोध हैं नेताओं की और उनके परिवारों की चिंता ना करे बल्कि अपने और अपने परिवार की चिंता करें ।।।जनहित में जारी ।।

  #2025
10/11/2025

#2025

Address

Vill Navagaon Tiket Post Kishungrh
Kawardha
491559

Telephone

+919131525658

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koyachal dayari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Koyachal dayari:

Share

Category