Dinesh Kumar Vaishnav

Dinesh Kumar Vaishnav मातृ मन्दिर का समर्पित दीप मैं,
चाह मेरी यह कि मैं जलता रहूं। 🙏

हमारे  #मण्डा_विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर हाल ही में स्थानांतरित होकर आए आदरणीय श्री हेमराज जी जाट को आज उनके पू...
13/08/2026

हमारे #मण्डा_विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर हाल ही में स्थानांतरित होकर आए आदरणीय श्री हेमराज जी जाट को आज उनके पूर्व विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सनोदिया (मालपुरा-टोंक) में आयोजित विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर हमारे मण्डा विद्यालय परिवार एवं मोलकिया पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी आदरणीय श्री कालूराम सामरिया जी के साथ समारोह में सम्मिलित होकर श्री हेमराज जी को उनकी नवीन जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 💐

विदाई का यह क्षण भावुक जरूर था, लेकिन नई जिम्मेदारी, नए दायित्व और नई ऊर्जा के साथ मण्डा विद्यालय परिवार में उनका स्वागत करने का उत्साह भी उतना ही विशेष है।

ईश्वर से कामना है कि श्री हेमराज जी अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं समर्पण से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🌹🙏

हमारे  #मण्डा_विद्यालय परिवार की कर्मठ एवं प्रतिभावान साथी अध्यापिका सुश्री सोनू कुमारी जाट मैडम का प्राध्यापक (इतिहास) ...
12/08/2026

हमारे #मण्डा_विद्यालय परिवार की कर्मठ एवं प्रतिभावान साथी अध्यापिका सुश्री सोनू कुमारी जाट मैडम का प्राध्यापक (इतिहास) के पद पर अनंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं। 💐🎉

आपकी मेहनत, लगन एवं समर्पण को मिली यह सफलता हम सभी के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने नवीन दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🌹💐

मण्डा विद्यालय परिवार को आप पर गर्व है।

गोरम घाट की प्राकृतिक खूबसूरती को मन में संजोए जब वापसी का सफर शुरू हुआ, तो आसीन्द-गुलाबपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर ...
10/08/2026

गोरम घाट की प्राकृतिक खूबसूरती को मन में संजोए जब वापसी का सफर शुरू हुआ, तो आसीन्द-गुलाबपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर शम्भूगढ़ में स्थित इस होटल पारस पर भोजन का पड़ाव हुआ। 🍽️

यात्रा की थकान के बीच यहाँ का स्वादिष्ट, सादा और बिल्कुल घर जैसा भोजन मन को भा गया। भोजन में अपनापन, स्वाद में शुद्धता और सेवा में आत्मीयता—तीनों का सुंदर संगम देखने को मिला। 😋❤️

कभी-कभी यात्रा की खूबसूरत यादों में कोई स्थान अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से नहीं, बल्कि अपने स्वाद और अपनत्व से भी खास जगह बना लेता है। होटल पारस का भोजन भी हमारी इस यात्रा की ऐसी ही एक यादगार अनुभूति बन गया। 🌿✨

ऐसा लगा जैसे किसी अनजान जगह पर नहीं, बल्कि अपने ही घर की रसोई में बैठकर भोजन कर रहे हों। स्वाद ऐसा कि घर की याद आए और दिल कहे फिर कभी इसी रास्ते से गुजरें तो पड़ाव होटल पारस पर ही हो। ❤️

यात्रा की थकान तो कुछ ही देर में उतर गई, लेकिन यहां के स्वाद और आत्मीयता की यह खूबसूरत याद लंबे समय तक साथ रहेगी। सफर खूबसूरत था, प्रकृति मनमोहक थी… और होटल पारस का स्वाद उस खूबसूरत सफर पर एक यादगार विराम बन गया। 🌿✨

हमारे  #मण्डा_विद्यालय परिवार के साथ टॉडगढ़ रावली वन्यजीव अभ्यारण्य में हरियाली और मनमोहक वादियों के बीच स्थित प्रसिद्ध इ...
10/08/2026

हमारे #मण्डा_विद्यालय परिवार के साथ टॉडगढ़ रावली वन्यजीव अभ्यारण्य में हरियाली और मनमोहक वादियों के बीच स्थित प्रसिद्ध इको पर्यटन स्थल गोरम घाट जाना हुआ। यहां की खूबसूरत यात्रा ने मन को सुकून और यादों को एक नई मिठास दी। 🚂🌳💚🌿⛰️

अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे जंगलों और झरनों के कारण इसे "राजस्थान का कश्मीर" भी कहा जाता है। यहाँ बनी ऐतिहासिक नैरो गेज रेलवे लाइन और सुरंगे मेवाड़ रियासत के समय से जुड़ी हैं, जो मारवाड़ जंक्शन को जोड़ती है।

इस यात्रा के दौरान जस्ते समय फूलियाकलां के पास धनोप माता मन्दिर और वापसी में आसीन्द स्थित श्री सवाईभोज एवं देवनारायण मंदिर के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🚩

प्रकृति का सौंदर्य, साथियों का साथ और ईश्वर का आशीर्वाद—यही तो है एक यादगार यात्रा की खूबसूरती। ❤️

🙏 एक जीवन बचाने की विनम्र अपील 🙏प्रिय साथियों,राजस्थान शिक्षा विभाग के हमारे साथी श्री दिनेश कुमार चौधरी, बेसिक कम्प्यूट...
03/07/2026

🙏 एक जीवन बचाने की विनम्र अपील 🙏

प्रिय साथियों,

राजस्थान शिक्षा विभाग के हमारे साथी श्री दिनेश कुमार चौधरी, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, वर्तमान में Interstitial Lung Disease (ILD) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनके जीवन को बचाने के लिए Lung Retransplantation अत्यंत आवश्यक है, जिस पर लगभग ₹2 करोड़ का खर्च अनुमानित है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा भी इस संबंध में सहयोग हेतु आधिकारिक अपील जारी की गई है।

🙏 आइए, हम सब अपनी सामर्थ्य के अनुसार छोटी-बड़ी जो भी सहायता कर सकें, अवश्य करें। आपका एक छोटा-सा सहयोग किसी परिवार की उम्मीद और एक अनमोल जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान बन सकता है।

"बूंद-बूंद से सागर भरता है।"
यदि आर्थिक सहयोग संभव न हो, तो कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर अवश्य करें।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ❤️🙏

---

सहयोग हेतु बैंक विवरण:
Bank: State Bank of India (SBI)
Account Name: Dinesh Chaudhary
Account No.: 55153214793
IFSC: SBIN0050610
Branch: Ashok Circle, Alwar

🙏 कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हमारी छोटी-सी कोशिश किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकें।

हमारे  #मण्डा_विद्यालय परिवार की मुखिया आदरणीया श्रीमती शबाना बानो मैडम के कुशल नेतृत्व एवं स्नेहिल मार्गदर्शन में विद्य...
02/07/2026

हमारे #मण्डा_विद्यालय परिवार की मुखिया आदरणीया श्रीमती शबाना बानो मैडम के कुशल नेतृत्व एवं स्नेहिल मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ होटल Ambrosiya Dine में स्नेह, अपनत्व और उल्लास से भरपूर ✨ रात्रिभोज का आनंद लिया।

ऐसे खूबसूरत पल केवल यादें नहीं बनते, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और रिश्तों को भी और अधिक मजबूत करते हैं। यह अनौपचारिक कार्यक्रम केवल एक रात्रिभोज नहीं, बल्कि आपसी स्नेह और पारिवारिक भावना का सुंदर उत्सव था। ऐसे अनमोल पल सदैव स्मृतियों में संजोए रहेंगे। सभी साथियों का स्नेह और अपनापन इस शाम को अविस्मरणीय बना गया। 🌹

"जहाँ सम्मान, अपनापन और एकता का संगम हो, वहीं एक सच्चा परिवार बसता है।" 🌸 🤝 🌸

21/06/2026
तीन साल की मासूम रिया को उसके माता-पिता से मिलवाने में मदद करें। #गुमशुदा_की_तलाश
09/06/2026

तीन साल की मासूम रिया को उसके माता-पिता से मिलवाने में मदद करें।

#गुमशुदा_की_तलाश

यह बालक वर्तमान में राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह अजमेर में है। यह ना तो कुछ बोल सकता है और ना ही कुछ लिख सकता है। इसके ...
22/05/2026

यह बालक वर्तमान में राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह अजमेर में है। यह ना तो कुछ बोल सकता है और ना ही कुछ लिख सकता है। इसके संबंध में किसी थाने में कोई गुमशुदगी दर्ज हुई हो या किसी के जान-पहचान में हो तो इस बच्चे को माता-पिता से मिलवाने में सहायता करें। बच्चा बहुत परेशान हो रहा है।

#गुमशुदा_की_तलाश

Address

Gujrati Mohalla, Purani Kekri
Kekri
305404

Telephone

+919414000143

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dinesh Kumar Vaishnav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dinesh Kumar Vaishnav:

Shortcuts

Share

Category