26/05/2025
24 मई 2025 को अलीगढ़ के अतरौली में वैध पर्ची के आधार पर मीट ले जा रहे चार व्यापारियों (अकील, अरबाज, कदीम, अकील) पर हरदुआगंज थाना क्षेत्र के पनैठी गांव के पास कथित आरएसएस व बजरंग दल से जुड़े असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। अफवाह फैलाकर भीड़ को उकसाया गया और व्यापारियों को बुरी तरह पीटा गया। सभी घायलों को जे.एन. मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में भर्ती कराया गया।
AIMIM के ज़िला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष अपने जिला यूनिट के साथ पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलकर सहयोग का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश ने जिला प्रशासन से आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई और कठोर सज़ा की मांग की है।