02/04/2026
तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस के अवसर पर खाचरौद नगर में रक्त-वात्सल्य-दान उत्सव एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का लगातार तीसरे वर्ष आयोजन जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ’आगम’ तथा गुरु भक्त मंडल संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगर के महिला व पुरुषों ने पहुंचकर भागीदारी की।
शिविर में कुल 47 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त एकत्रित करने हेतु रेडक्रॉस संस्था के सहयोग से रतलाम जिला अस्पताल ब्लड बैंक का दल उपस्थित था। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करने हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर घिनोदा में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज विश्वकर्मा एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय बड़ागांव के अधीक्षक डॉ लखन त्रिवेदी उपस्थित थे। मरीजों को जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई। महामृत्युंजय संस्था के महेश शर्मा द्वारा स्वास्थ्यवर्धक गिलोय का रस-पान कराया गया।
शिविर का उद्घाटन अतिथियों द्वारा महावीर स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हर्षित चौरड़िया एडवोकेट ने शिविर में सेवा प्रदान कर रहे चिकिसकों व मेडिकल टीम का परिचय अतिथियों को दिया। आयोजक संस्था JSSG ’आगम’ के संस्थापक अध्यक्ष अंशुल दलाल ने संबोधित करते हुए रक्तदान शिविर की प्रस्तावना दी। वर्तमान अध्यक्ष श्रेयांस सुराना, सचिव अनुभव बडजात्या मनीष जैन एवं संस्था गुरु भक्त मंडल के अध्यक्ष नमन बुपक्या ने संस्था के कार्य एवं उद्देशों के बारे में सभी को बताया। अंत में वैभव चौहान द्वारा संस्था को ओर से आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं को शिविर में पधारने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में JSG फेडरेशन के इंटरनेशनल डायरेक्टर हेमंत जैन, मूर्तिपूजक जैन संघ प्रमुख माणकलाल नांदेचा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश नांदेचा, स्थानकवासी समाज अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, दिगंबर समाज से सुनील बड़जात्या, साधुमार्गी संघ से परेश नांदेचा, JSG मेन ग्रुप अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सचिव भूपेन्द्र छाजेड़, jsg मैत्री अध्यक्ष. राजेंद्र नांदेचा वैश्य महासभा नगर अध्यक्ष प्रशांत सुराना, गजेंद्र लुणावत, मनीष लोढा JSG संगिनी के अनिता बरडिया, नीतू मूण आदि जैन समाज के वरिष्ठ व गणमान्यजन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।