06/09/2026
🙏 विशेष आभार एवं धन्यवाद 🙏
स्वर्गीय श्रद्धेय जय प्रकाश गुप्ता जी के सुपुत्र श्री गोलू जी का मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया की ओर से हृदय से विशेष आभार एवं धन्यवाद।
गोलू जी ने अपने पूज्य पिता जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मानवता संरक्षण मंच से जुड़कर लगातार दो दिनों तक जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण करवाया—
📍 4 सितम्बर को संध्या स्टेशन परिसर में
📍 5 सितम्बर को दिन सदर अस्पताल परिसर, खगड़िया में।
आपने अपने पिता जी की स्मृति को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर सेवा और मानवता के कार्य से जोड़ा, यह वास्तव में अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।
मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया परिवार आपके इस सेवा भाव के प्रति कृतज्ञ है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके परिवार को सदैव सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। 🙏🌹
— मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया
“नर सेवा ही नारायण सेवा”