27/07/2023
वर्ष 2022 के मध्य में निर्मित मुद्रांक शुल्क/नगर कोष से नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत टाउन थाना से सागरमल चोक तक निर्मित PCC सड़क एवं नाला निर्माण में व्यापक रूप में अनियमितता बरती गई है और बहुत सारे नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य किया गया है, जो निम्नलिखित है::--
1.- खगड़िया नगरपरिषद् में हमेशा से हीं विशेषों को फायदा पहुँचाने का इतिहास रहा है | यहाँ भी दोनों योजनाओं में पूर्व से निर्धारित केवल दो निविदादाता अनुज कुमार एवं नन्दू कुमार की निविदा को तकनीकी
रूप से स्वीकृत कर दिया जाता है |
जबकि अधीक्षण अभियंता का कार्यालय, नगर विकास अंचल, मुंगेर के आदेश स.—2 एवं आदेश स.—3 का अवलोकन करने से ये स्वमेव स्पष्ट हो जाता है कि निविदा फिक्स है | इसको ऐसे समझा जा सकता है::
सड़क के लिए वितीय निविदा में नन्दू कुमार द्वारा दर---0.00% (AT THE BAQ ) उद्दत किया जाता है और अनुज कुमार द्वारा ---1% और नाला के लिए वितीय निविदा में अनुज कुमार द्वारा दर ---0.00% (AT THE BAQ ) उद्दत किया जाता है, नन्दू कुमार द्वारा---1%, जिससे एक-एक काम दोनों को दिया जा सके |
2.-सड़क के लिए कार्यादेश ज्ञापांक:1392, दिनांकः-05-09-2020 द्वारा निर्गत किया गया और नाला के लिए कार्यादेश ज्ञापांक:1393, दिनांकः-05-09-2020 द्वारा निर्गत किया जाता है, जिसमे कार्य पूर्ण करने की अवधि---45 दिन रखीं जाती है | जिसमे
कार्यादेश शर्त न:-1::-- अनुसार 17-09-2020 तक सुरक्षित जमानत की राशि एवं अतिरिक्त परफार्मेंस गारंटी की राशि जमाकर इकरारनामा सुनिश्चित करना था | परन्तु नियम एवं शर्त को ताकपर रखकर एग्रीमेंट –15-11-2021 में किया जाता है लेकिन उद्घाटन एग्रीमेंट से बहुत पहले 2020 में हीं कर लिया जाता है |
कार्यादेश शर्त न:-2::-- अनुसार समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना था जबकि दोनों योजनाओं को 2022 के जून-जुलाई में जैसे-तैसे पूर्ण किया जाता है |
कार्यादेश शर्त न:-4::-- योजना का कार्यान्वन प्राकलन के अनुरूप सार्वजनिक स्थल पर ही करना सुनिश्चित करना था | जो कि नहीं किया गया है ( नगर परिषद् द्वारा प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है योजना में खाता-खेसरा-रकवा अंकित नहीं है और अंचल से जानकारी लेने की सलाह दी जाती है तो समझ सकते है कि किस स्थल पर योजना का क्रियान्वन किया गया होगा )| जहाँ नाला निर्माण में कम सरिया और पुरानी इंटों का उपयोग किया गया है, वहीँ सड़क की मोटाई प्राकलन से 2” कम ढाला गया है |
कार्यादेश शर्त न:- 13::-- कार्य स्थल पर योजना का साईन बोर्ड कार्य प्रारंभ करने की तारीख एवं कार्य पूर्ण करने की तारीख स्पष्ट रूप से अंकित करके लगाना था (जो की आज तक भी नहीं लगा है )
कार्यादेश शर्त न:-16::- माननीय उच्च न्यायलय, पटना के द्वारावाद स.—1483/2009 में पारित आदेश के आलोक में निविदा पथ का स्तर सटे मकान के PLINTH से नीचे रखना सुनिश्चित किया जाना था |
परन्तु अभियंता और ठेकेदार द्वारा मिली भगत करके नाला और सड़क की ऊंचाई पूर्व के सड़क से ९”बढाकर कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाने का कार्य किया गया है | जिससे उस पथ के किनारे रहने वाले 20-25 लोगों के मकान-दूकान के PLINTH का स्तर सड़क से नीचे चला जाता है और जिससे उनको आर्थिक और मानसिक क्षति होती रहती है |
उपरोक्त तथ्यों को आप आमजन के बीच रखकर आप सभी से अनुरोध है कि इसको आगे फॉरवर्ड करके जन-जन तक पहुँचाने में मदद करें, जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त कार्य एजेंसी के साथ कार्यपालक अभियंता/सहायक अभियंता/ कनीय अभियंता जो मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं, पर कानूनी कारवाई करवाई जा सके |
खगड़िया के जिम्मेदार मिडिया बंधू एवं विभिन्न सरकारी विभागों के पदों को सुशोभित करने वाले जिम्मेदार पब्लिक सर्वेंट से भी अनुरोध है कि स्वं संज्ञान लेकर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी दोषियों पर न्यायपूर्ण कानूनी कारवाई सुनिश्चित करवाई जाए |
धन्यवाद
उदय शंकर “बिहारी”
149, खगड़िया विधानसभा प्रत्याशी (2020)
संजोयक- ACT, खगड़िया
जागो खगड़िया, जागो बिहार
मोब:- 9334888883
भ्रष्टाचार के विरूद्ध हमारी लड़ाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी |