Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District

Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District Official Facebook account of Chhattisgarh’s Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District.

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदममुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार युवाओं, महिलाओं और ...
07/09/2026

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से वित्तीय सहायता एवं अनुदान की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

इस पहल से मैन्युफैक्चरिंग, सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में नई इकाइयां स्थापित करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन हो रहा है।

जिला पंचायत कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक ...
07/09/2026

जिला पंचायत कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा की गई।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 221 ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। ...
07/09/2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 221 ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

स्वच्छता के प्रहरी, सुशासन की प्राथमिकता‘नमस्ते’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ ने देश में संयुक्त रूप से प्र...
07/09/2026

स्वच्छता के प्रहरी, सुशासन की प्राथमिकता

‘नमस्ते’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ ने देश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और गरिमा को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार स्वच्छता कर्मियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

07/09/2026

हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग का हब बन रहा छत्तीसगढ़...

निवेश बढ़ रहा है, उद्योग बढ़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार आधारित देखभाल को बढ़ावा दे रही है। पात्र बच्चों को पर...
07/09/2026

छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार आधारित देखभाल को बढ़ावा दे रही है। पात्र बच्चों को परिवार एवं पारिवारिक वातावरण में संरक्षण के साथ शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य की जरूरतों में सहयोग तथा ₹4,000 प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
साथ ही, बच्चों के पुनर्वास और समाज में पुनः एकीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

06/09/2026

“सुशासन सरकार में मातृ शक्ति के सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर नीतियां एवं योजनाएं बनाई जा रही हैं। इन प्रयासों का प्रभाव अब बस्तर के सुदूर अंचलों तक स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जहां हमारी माताओं-बहनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।”

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

06/09/2026

“सनातन की प्राचीन परंपरा हमें नारी शक्ति के वंदन, पूजन और सम्मान की प्रेरणा देती है। इसी सांस्कृतिक विरासत को संकल्प बनाकर सुशासन सरकार माताओं-बहनों के स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

06/09/2026

सुशासन सरकार की पहल से महिलाएं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) राशन दुकानों का संचालन, राशन का स्टॉक प्रबंधन, समय पर वितरण और डिजिटल रिकॉर्ड में पारदर्शिता के साथ वे जिम्मेदारियां कुशलता से निभा रही हैं।

यह पहल महिलाओं को स्व-रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्रदान कर रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर वयस्कों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए ‘उल्लास-नव भार...
06/09/2026

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर वयस्कों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ संचालित है।

इसी क्रम में 1 से 15 सितंबर 2026 तक प्रदेशभर में ‘साक्षरता पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है, जिससे जनभागीदारी के साथ साक्षरता अभियान को गति मिलेगी।

Address

District Office
Khairagarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District:

Shortcuts

Share