19/08/2026
मतंगेश्वर महादेव जलाभिषेक यात्रा के दौरान आप सभी ने जिस अपार प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से पलकें बिछाकर स्वागत किया, वह मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
बारिश, आंधी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आपकी श्रद्धा और उत्साह ने इस पावन यात्रा को सफल बनाया। बाबा मतंगेश्वर महादेव से हम सभी ने क्षेत्र के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की।
यात्रा की सफलता में सहभागी बने आप सभी का हृदय से आभार।