11/08/2026
भारत मुक्ति मोर्चा जनपद संतकबीरनगर
मा. योगी आदित्यनाथ जी
मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जनपद संतकबीरनगर में आगमन हो रहा है आगमन होने से पहले कल दिनांक 10 अगस्त 2026 रात 8:00 बजे से ही मान्यवर जनाब फिरोज अहमद तहसील अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा तहसील खलीलाबाद निवासी ग्राम पैड़ी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को जिला प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट (नजर बन्द)।
आपको बताते चलें कि जनाब फिरोज अहमद भारत मुक्ति मोर्चा के तहसील अध्यक्ष खलीलाबाद हैं जो कि सक्रिय कार्यकर्ता हैं और बहुजनों के हित में धरना, प्रदर्शन आंदोलन और ज्ञापन का कार्यक्रम में प्रतिभाग करते रहते हैं। इसी क्रम में आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद संतकबीरनगर में आगमन हो रहा है माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु श्रीमान जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर को जरिए (X ट्वीट) सूचना भेज दी गई थी। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने से पहले ही मा. फिरोज अहमद तहसील अध्यक्ष को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है जो कि किसी भी प्रकार से संवैधानिक प्रक्रिया में फिट नहीं बैठता है। जिला प्रशासन को चाहिए कि माननीय फिरोज अहमद जी के ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाया जाए। और आमजन की समस्या को तत्काल खत्म कराया जाएगा।
नोट: मा. मुख्यमंत्री जी का राष्ट्र संत, संत कबीर दास जी के पवित्र भूमि जनपद संतकबीरनगर में स्वागत है।
भवदीय
सुरेंद्र राव
जिला मीडिया प्रभारी
भारत मुक्ति मोर्चा
जनपद संतकबीरनगर
मो. 9807641497