जन अभियान परिषद खंडवा

जन अभियान परिषद खंडवा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जन अभियान परिषद खंडवा, Social service, Khandwa.

24/08/2026
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा का संचालन, नवीन विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारीपुना...
23/08/2026

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा का संचालन, नवीन विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

पुनासा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत रविवार, 23 अगस्त 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय, पुनासा में कक्षा का संचालन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

विकासखंड समन्वयक श्री मोहन जाट ने विद्यार्थियों को जन अभियान परिषद के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, अध्ययन प्रक्रिया, फील्ड वर्क एवं विद्यार्थियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

परामर्शदाताओं ने विषयवार अध्ययन, प्रदत्त कार्य एवं फील्ड वर्क की जानकारी दी तथा नवीन विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर परामर्शदाता श्री राजू यादव, श्री अजय सोनी एवं श्री सचिन मंसारे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का सत्रआरंभ समारोह*छैगांव माखन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ...
23/08/2026

*मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का सत्रआरंभ समारोह*

छैगांव माखन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का सत्रारंभ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छैगांव माखन में आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छैगांव माखन सरपंच श्री लखनलाल गोलकर द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहां गया कि शासकीय योजनाएं आपके माध्यम से ग्रामीणों तक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार द्वारा म. प्र. जन अभियान का परिचय एवम पाठ्यक्रम के संचालन की जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता श्री चिंताराम जगताप द्वारा पाठ्यक्रम को व्यक्ति निर्माण पाठ्यक्रम बताया गया। परामर्शदाता जितेंद्र कोचले द्वारा पाठ्यक्रम का परिचय, उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षण पद्धति के माध्यम से संचालित किया जाता है। प्रत्येक रविवार को विकासखंड मुख्यालय पर कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं ग्राम विकास से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है। अतिथियों द्वारा स्व निर्देशित अध्ययन सामग्री का वितरण बीएसडब्ल्यू/ एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष विद्यार्थियों को किया गया। परामर्शदाता प्रभु मसानी द्वारा वैकल्पिक एवं व्यवसायिक विषय के चयन की जानकारी, सामाजिक प्रयोगशाला के रूप में गांव में गांव का चयन का आधार, प्रदत्त कार्य प्रोजेक्ट कार्य, इंटर्नशिप, प्रायोगिक एवं वार्षिक परीक्षाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व वर्ष के चयनित छात्राओं के अनुभव कथन भी कराए गए। परामर्शदाता राहुल यादव द्वारा उपस्थित अतिथियों विद्यार्थियों को स्वैच्छिकता एवम नशा मुक्ति की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था स्वर्गीय नाथूराम मालवीय शिक्षण समिति अध्यक्ष मुकेश मालवीय द्वारा किया गया।

पाठ्यक्रम के माध्यम से ग्राम की सेवा कर सकते हैं : विधायक छाया मोरेपंधाना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख...
23/08/2026

पाठ्यक्रम के माध्यम से ग्राम की सेवा कर सकते हैं : विधायक छाया मोरे

पंधाना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का सत्रारंभ शासकीय टंट्या मामा कॉलेज, पंधाना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती छाया मोरे ने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी ग्राम स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसे घर-घर तक पहुंचा सकते हैं। इससे ग्राम विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज एवं ग्राम के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने पाठ्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षण पद्धति के माध्यम से संचालित किया जाता है। प्रत्येक रविवार को विकासखंड मुख्यालय पर कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं ग्राम विकास से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जनभागीदारी कॉलेज श्री रामप्रसाद शुक्ला, श्री श्याम गंगराड़े, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता, मुकेश जायसवाल, बंटी राठौर, धर्मेंद्र राठौर, रोशन टाइगर, बृजेश नामदेव, मेंटर्स दीपक यादव, धीरज पंचोरे , प्रकाश कुशवाह, आरती पटेल, नेहा बैरागी एवं नवांकुर राहुल पटेल सहित अन्य अतिथि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मेंटर धीरज पंचोरे के द्वारा किया गया एवं अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त पंधाना विकासखंड समन्वयक अजय गुजरे द्वारा किया गया।

प्रेस नोट  *छोटी नदियों को बचाना हमारा दायित्व*  श्री शर्मा  म प्र अन अभियान परिषद खंडवा  द्वारा जनपद पंचायत सभागृह में ...
16/08/2026

प्रेस नोट *छोटी नदियों को बचाना हमारा दायित्व* श्री शर्मा म प्र अन अभियान परिषद खंडवा द्वारा जनपद पंचायत सभागृह में रेवा सेवा समागम नर्मदा संवाद जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में जन अभियान परिषद की नर्मदा सेवा समितियां नर्मदा समग्र एवं पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यशाला का उदघाटन जिला स्तरीय समिति के श्री यश दीप चौरे.श्री अखिलेश सातले श्री सुरेंद्र पटेल श्री चंद्रकांत उपाध्याय एवं श्री दिग्विजय सिंह जी द्वारा किया गया । कार्यशाला में मुख्य चार विषयों परिक्रमा मार्ग परिक्रमा वासी.घाट संस्कृति. एवं प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना .नर्मदा एवं सहायक नदियों के संरक्षण पर चर्चा एवं कार्ययोजना बनाई गई । कार्यशाला में श्री प्रवीण शर्मा टास्क मैनेजर म प्र जन अभियान परिषद भोपाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान नर्मदा नदी की स्थिति प्रदूषण अतिक्रमण को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है । हमें सहायक नदियों पर कार्य प्रारंभ करना चाहिए ताकि नर्मदा जी में साफ पानी मिल सके । कार्यशाला में जिला समन्वयक जगदीश पटेल नर्मदा समग्र की सुश्री मोना दफ्तरी द्वारा विषयों पर चर्चा की गई । कार्यशाला का संचालन श्री राजकुमार मालाकार विकासखंड समन्वयक खंडवा द्वारा किया गया । कार्यशाला में श्री मोहन जाट श्री ललित पंवार श्री अजय गुजरे श्री बृजेश गंगराड़े एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

*हर घर तिरंगा यात्राओं का आयोजन*म प्र जन अभियान परिषद की नवांकुर प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम स्तर पर तिरंगा यात्राओं...
15/08/2026

*हर घर तिरंगा यात्राओं का आयोजन*
म प्र जन अभियान परिषद की नवांकुर प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है आज ग्राम रायपुर चारखेड़ा बोथिया खुर्द रेवा पुर कौड़ियां खेड़ा मीरपुर मथेला भुई फल अहमदपुर में यात्राओं का आयोजन किया गया यात्रा में जनप्रतिनिधिगण समाजसेवी प्रस्फुटन समिति मेंटर जिला समन्वयक विकासखंड समन्वयक उपस्थित रहे । विकासखंड पुनासा के ग्राम मथेला में तिरंगा यात्रा के साथ वृक्ष गंगा यात्रा का भी आयोजित की गई महिलाओं द्वारा शिव मंदिर में जल अर्पित कर पौधारोपण किया गया यात्रा में गायत्री परिवार के कार्यक्रम में नवांकुर श्री मोहन जाट श्री महावीर मुकाती श्री जगदीश यादव श्री शालिग्राम जी श्री दीपक यादव श्री एस आर जमंरा थाना प्रभारी धनगांव उपस्थित रहे ।

*हर घर तिरंगा यात्राओं का आयोजन* म प्र जन अभियान खंडवा द्वारा नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से निम्नांकित ग्राम राई ख़ुटवाल....
14/08/2026

*हर घर तिरंगा यात्राओं का आयोजन* म प्र जन अभियान खंडवा द्वारा नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से निम्नांकित ग्राम राई ख़ुटवाल. भेसवा.अटूट भिखारी. गांधवा. दुलहार. पटाजन.रोशनी.पिपलानी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्रामवासियों स्कूल के छात्र छात्राओं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से ग्राम स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया यात्रा के माध्यम से प्रत्येक घर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया गया । कार्यक्रम में जिला समन्वयक विकासखंड समन्वयक नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

14/08/2026
आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भांमंगड़ विकासखंड खंडवा द्वारा ग्राम में *हर घर तिरंगा* अभियान की रैली में खंडवा की लोकप्र...
13/08/2026

आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भांमंगड़ विकासखंड खंडवा द्वारा ग्राम में *हर घर तिरंगा* अभियान की रैली में खंडवा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे जी द्वारा सहभागिता कर ग्रामवासियों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया । नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भांमगड़ अमलपुरा मानपुरा बेड़ीपूरा की समितियों द्वारा यात्रा में सहभागिता की गई ।

*हरियाली अमावस्या पर नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*हरियाली अमावस्या के अवसर पर मध्य...
12/08/2026

*हरियाली अमावस्या पर नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

हरियाली अमावस्या के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद खंडवा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन 1.विकासखंड पुनासा के सेक्टर खुतला कला ग्राम जलवा बुजुर्ग
2.विकासखंड पंद्धाना के सेक्टर बोरगांव ग्राम रुस्तमपुर
3 विकासखंड खलवा सेक्टर खेड़ी ग्राम नीमखेड़ा एवं सेक्टर खार के खालवा
4 विकासखंड खंडवा के सेक्टर अमलपुरा में पर्यावरणसंरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवांकुर सखी यात्राएं आयोजित की गई ।। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Address

Khandwa
450001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जन अभियान परिषद खंडवा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category