PRO Khandwa

PRO Khandwa PROjansampark Khandwa, Government of Madhya pradesh

05/09/2026
नगरी निकाय एवं पंचायत  उप निर्वाचन के कारण शस्त्र लाइसेंस निलंबित ,अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने व उनके प्रदर्शन पर भी पाबंदी ...
05/09/2026

नगरी निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन के कारण शस्त्र लाइसेंस निलंबित ,अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने व उनके प्रदर्शन पर भी पाबंदी लगी
---
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा खंडवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 में रिक्त पार्षद पद की पूर्ति के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया जा चुका है इसके साथ ही एक जनपद सदस्य एवं 3 सरपंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी कार्यक्रम आयोग द्वारा जारी किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए अपर जिला दंडाधिकारी श्री के आर बडोले ने निर्वाचन क्षेत्र में शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने संबंधी आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत छैगांवमाखन के
वार्ड 1 के जनपद सदस्य के उप निर्वाचन के कारण सम्पूर्ण ग्राम पंचायत देलगांव, धनगांव एवं बेडियाखुर्द में, छैगांवमाखन विकासखंड की ग्राम पंचायत बरुड के सरपंच पद के उप निर्वाचन के कारण सम्पूर्ण ग्राम पंचायत बरुड में, पंधाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बगमार में सरपंच पद के उप निर्वाचन के कारण सम्पूर्ण ग्राम पंचायत बगमार में एवं खंडवा विकासखंड की ग्राम पंचायत जसवाडी में सरपंच के रिक्त पद के लिए उप निर्वाचन के कारण सम्पूर्ण ग्राम पंचायत जसवाडी क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शस्त्रों के दुरुपयोग की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों के अंतर्गत निवासरत समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की शस्त्र अनुज्ञप्तियां निलंबित की गई हैं।
नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों तथा उसके 100 मीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्रों में चुनाव परिणाम घोषित होने तक अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने व उनके प्रदर्शन पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई है। शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को आदेशित किया गया है कि वह अपने शस्त्र 7 सितम्बर 2026 तक निकटतम पुलिस थाने या पुलिस लाइन में जमा कराकर प्राप्ति ले लें।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh

खंडवा को मिली अत्याधुनिक  आधार सेवा केंद्र की सौगात---आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के...
05/09/2026

खंडवा को मिली अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र की सौगात
---
आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने खंडवा में नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिकतम 'आधार सेवा केंद्र' का संचालन प्रारंभ कर दिया है। नागरिकगण अब आधार सम्बंधित सभी सेवाओं के लिए खंडवा के पदम नगर थाने के सामने बंगाली कॉलोनी रोड पर स्वर्णिम हॉस्पिटल के पास में स्थित नवीन आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं । यह नया आधार केंद्र सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा, जिससे कामकाजी लोगों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसे पूरी तरह से सुलभ बनाने के लिए दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए खास सर्विस काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही, यहाँ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी व्यवस्था है ताकि नागरिक अपनी सुविधानुसार टाइम स्लॉट बुक कर सकें और बिना ज्यादा इंतज़ार किए अपना कार्य करा सकें।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Information Technology, Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP

पिछले 24 घंटों  में जिले में 13 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई---पिछले चौबीस घंटों में जिले में 13 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई ह...
05/09/2026

पिछले 24 घंटों में जिले में 13 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई
---
पिछले चौबीस घंटों में जिले में 13 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खंडवा में 10, हरसूद में 14 मिलीमीटर, पंधाना में 17, पुनासा में 10 तथा खालवा में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 5 सितंबर तक 650.8 मिली मीटर औसत वर्षा की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 620 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 774 मिलीमीटर, नया हरसूद तहसील में 538 मिलीमीटर, पंधाना तहसील में 671 मिलीमीटर, पुनासा तहसील में 497 मिलीमीटर तथा खालवा तहसील में 620 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Address

जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट
Khandwa
450001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Khandwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Khandwa:

Shortcuts

Share